English

एक अंकगणितीय श्रृंखला का 10 वाँ पद 46 है 5 वें तथा 7 वें पदों का योगफल 52 हो तो वह श्रृंखला ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

एक अंकगणितीय श्रृंखला का 10 वाँ पद 46 है 5 वें तथा 7 वें पदों का योगफल 52 हो तो वह श्रृंखला ज्ञात कीजिए।

Sum
Advertisements

Solution

t10 = 46 ..............(दिया है)

tn = a + (n − 1) × d

∴ t10 = a + (10 − 1)d

∴ 46 = a + 9d

∴ a + 9d = 46 .........(I)

5 वें तथा 7 वें पद का योगफल 52 है। .......(दिया है)

t5 + t7 = 52

∴ t5 + t7 = [a + (5 − 1)d] + [a + (7 − 1)d] .........(सूत्रानुसार)

∴ 52 = a + 4d + a + 6d

∴ 52 = 2a + 10d

∴ 26 = a + 5d .......(प्रत्येक पक्ष में 2 से भाग देने पर)

∴ a + 5d = 26 ............(II)

समीकरण (I) में से समीकरण (II) घटाने पर,

a + 9d = 46 .........(I)
a + 5d = 26 ............(II)
− −      −    
4d = 20

∴ d = 5

d = 5 यह मान समीकरण (I) में प्रतिस्थापित करने पर,

a + 9d = 46

∴ a + 9 × 5 = 46

∴ a + 45 = 46

∴ a = 46 − 45

∴ a = 1

∴ श्रृंखला का पहला पद = a = 1 तथा सामान्य अंतर = 5

t1 = a = 1

t2 = t1 + d = 1 + 5 = 6

t3 = t2 + d = 6 + 5 = 11

t4 = t3 + d = 11 + 5 = 16

∴ दी गई श्रृंखला = 1, 6, 11, 16, ...

∴ अभीष्ट श्रृंखला 1, 6, 11, 16, ... है।

shaalaa.com
अंकगणितीय शृंखला का n वाँ पद (nth Term of an A. P.)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 3: अंकगणितीय श्रृंखला - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 3 [Page 79]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 3 अंकगणितीय श्रृंखला
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 3 | Q 3. | Page 79

RELATED QUESTIONS

दी गई अंकगणितीय श्रृंखला के आधारपर रिक्त चौखटों मेंं उचित संख्या लिखिए।

1, 8, 15, 22, ...

यहाँ a = `square`, t1 = `square`, t2 = `square`, t3 = `square`, ...

t2 − t1 = `square - square = square`

t3 − t2 = `square - square = square`

∴ d = `square`


दी गई अंकगणितीय श्रृंखला के आधारपर रिक्त चौखटों मेंं उचित संख्या लिखिए।

70, 60, 50, 40, ...

यहाँ t1 = `square`, t2 = `square`, t3 = `square`, ...

∴ a = `square`, d = `square`


निम्नलिखित अनुक्रमणिका अंकगणितीय श्रृंखला है या नहीं निश्चित कीजिए। यदि हो तो उस श्रृंखला का 20 वाँ पद ज्ञात कीजिए।

−12, −5, 2, 9, 16, 23, 30, ...


अंकगणितीय श्रृंखला 12, 16, 20, 24, ... दी गई है। इस श्रृंखला का 24 वाँ पद ज्ञात कीजिए।


तीन अंकोंवाली प्राकृत संख्या समूह मेंं 5 से विभाज्य संख्याएँ कितनी है? ज्ञात कीजिए।


किसी अंकगणितीय श्रृंखला का 17 वाँ पद उसके 10 वें पद से अधिक हो तो सामान्य अंतर ज्ञात कीजिए।


15, 10, 5, ... इस अंकगणितीय श्रृंखला के प्रथम 10 पदों का योगफल __________ है।


किसी अंकगणितीय श्रृंखला का 4 था पद −15 और 9 वाँ पद −30 है तो पहले 10 पदों का योगफल ज्ञात कीजिए।


एक अंकगणितीय श्रृंखला का पहला पद −5 और अंतिम पद 45 है। यदि उन सभी पदों का योगफल 120 हो तो वे कितने पद होंगे? और उनका सामान्य अंतर कितना होगा?


निम्नलिखित अंकगणितीय श्रृंखला का 9 वाँ पद॑ ज्ञात करने के लिए निम्न कृतिं को पूर्ण करो:

कृति:

दी गई अंकगणितीय श्रृंखला: 7, 13, 19, 25, ........

यहाँ, प्रथम पद a = 7; t19 = ?

tn = a + (`square`)d ........ (सूत्र)

∴ t19 = 7 + (19 – 1) `square`

∴ t19 = 7 + `square`

∴ t19 = `square`


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×