English

बिंदुओं P(0, 3), Q(1, 0), R(0, –1), S(–5, 0) और T(1, 2) में से कौन-कौन से बिंदु x-अक्ष पर स्थित नहीं हैं?

Advertisements
Advertisements

Question

बिंदुओं P(0, 3), Q(1, 0), R(0, –1), S(–5, 0) और T(1, 2) में से कौन-कौन से बिंदु x-अक्ष पर स्थित नहीं हैं?

Options

  • केवल P और R

  • Q और S

  • P, R और T

  • Q, S और T

MCQ
Advertisements

Solution

P, R और T

स्पष्टीकरण -

जैसा कि हम जानते हैं, यदि कोई बिंदु (x, 0) के रूप का है, अर्थात इसका y-निर्देशांक शून्य है, तो यह x-अक्ष पर स्थित होगा अन्यथा नहीं। यहाँ, बिंदु P(0, 3), R(0, –1) और T(1, 2) के y-निर्देशांक शून्य नहीं हैं, इसलिए ये बिंदु x-अक्ष पर स्थित नहीं हैं।

shaalaa.com
निर्देशांक ज्यामिति
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 3: निर्देशांक ज्यामिति - प्रश्नावली 3.1 [Page 27]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति
प्रश्नावली 3.1 | Q 22. | Page 27

RELATED QUESTIONS

(सड़क योजना): एक नगर में दो मुख्य सड़कें हैं, जो नगर के केन्द्र पर मिलती हैं। ये दो सड़कें उत्तर-दक्षिण की दिशा और पूर्व-पश्चिम की दिशा में हैं। नगर की अन्य सभी सड़कें इन मुख्य सड़कों के समांतर परस्पर 200 मीटर की दूरी पर हैं। प्रत्येक दिशा में लगभग पाँच सड़कें हैं। 1 सेंटीमीटर = 200 मीटर का पैमाना लेकर अपनी नोट बुक में नगर का एक मॉडल बनाइए। सड़कों को एकल रेखाओं से निरूपित कीजिए।

आपके मॉडल में एक-दूसरे को काटती हुई अनेक क्रॉस-स्ट्रीट (चौराहे) हो सकती हैं। एक विशेष क्रॉस-स्ट्रीट दो सड़कों से बनी है, जिनमें से एक उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और दूसरी पूर्व-पश्चिम की दिशा में। प्रत्येक क्रॉस-स्ट्रीट का निर्देशन इस प्रकार किया जाता है: यदि दूसरी सड़क उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और पाँचवीं सड़क पूर्व-पश्चिम दिशा में जाती है और ये एक क्रॉसिंग पर मिलती हैं, तब इसे हम क्रॉस-स्ट्रीट (2, 5) कहेंगे। इसी परंपरा से यह ज्ञात कीजिए कि

  1. कितनी क्रॉस-स्ट्रीटों को (4, 3) माना जा सकता है।
  2. कितनी क्रॉस-स्ट्रीटों को (3, 4) माना जा सकता है।

बिंदु (-3, 5) स्थित है : ______ 


x-अक्ष पर स्थित सभी बिंदुओं की कोटि है :


बिंदुओं O(0, 0), A(3, 0), B(3, 4), C(0, 4) को आलेखित करके तथा OA, AB, BC और CO को मिलाने पर, निम्नलिखित में से कौन-सी आकृति प्राप्त होगी?


यदि दो बिंदुओं P और Q के निर्देशांक क्रमश : (–2, 3) और (–3, 5) हैं तो (P का भुज) – (Q का भुज) बराबर है :


वह बिंदु, जिसकी कोटि 4 है और जो y-अक्ष पर स्थित है, होगा :


y-अक्ष से बिंदु P(3, 4) की लांबिक दूरी है :


बिंदु (1, −1) और (−1, 1) एक ही चतुर्थांश में स्थित है।


उस बिंदु के निर्देशांक ज्ञात कीजिए, जो x और y दोनों अक्षों पर स्थित है।


(-5, 5), (6, 5), (-3, 5), (0, 5) बिंदुओं को समाविष्ट करने वाली रेखा का स्वरूप कैसा होगा ?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×