English

आकृति में, AB एक वृत्त की जीवा है तथा AOC वृत्त का व्यास इस प्रकार है कि ∠ACB = 50° है। यदि AT बिंदु A पर वृत्त की स्पर्श रेखा है, तो ∠BAT बराबर ______ है।

Advertisements
Advertisements

Question

आकृति में, AB एक वृत्त की जीवा है तथा AOC वृत्त का व्यास इस प्रकार है कि ∠ACB = 50° है। यदि AT बिंदु A पर वृत्त की स्पर्श रेखा है, तो ∠BAT बराबर ______ है।

Options

  • 65°

  • 60°

  • 50°

  • 40°

MCQ
Fill in the Blanks
Advertisements

Solution

आकृति में, AB एक वृत्त की जीवा है तथा AOC वृत्त का व्यास इस प्रकार है कि  ∠ACB = 50° है। यदि AT बिंदु A पर वृत्त की स्पर्श रेखा है, तो ∠BAT बराबर है 50° है।

स्पष्टीकरण:


आकृति में, AOC वृत्त का एक व्यास है।

हम जानते हैं कि, व्यास वृत्त पर 90° का कोण बनाता है।

तो, ∠ABC = 90°

ΔACB में,

∠A + ∠B + ∠C = 180°  ...[चूँकि, त्रिभुज के सभी कोणों का योग 180° होता है।]

⇒ ∠A + 90° + 50° = 180°

⇒ ∠A + 140° = 180°

⇒ ∠A = 180° – 140° = 40°

∠A या ∠OAB = 40°

अब, AT बिंदु A पर वृत्त की स्पर्श रेखा है।

तो, OA, AT पर लंबवत है।

∴ ∠OAT = 90°   ...[आकृति से]

⇒ ∠OAB + ∠BAT = 90°

∠OAB = 40° रखने पर, हमें प्राप्त होता है।

⇒ ∠BAT = 90° – 40° = 50°

अतः, ∠BAT का मान = 50° है।

shaalaa.com
भूमिका: वृत्त
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 9: वृत्त - प्रश्नावली 9.1 [Page 104]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
Chapter 9 वृत्त
प्रश्नावली 9.1 | Q 3. | Page 104

RELATED QUESTIONS

एक वृत्त में कितनी स्पर्श रेखाएँ हो सकती हैं?


5 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त के बिन्दु P पर स्पर्श रेखा PQ केन्द्र O से जाने वाली एक रेखा से बिन्दु Q पर इस प्रकार मिलती है कि OQ = 12 सेमी। PQ की लम्बाई है।


यदि दो संकेंद्रीय वृत्तों की त्रिज्याएँ 4 cm और 5 cm हैं, तो एक वृत्त की प्रत्येक उस जीवा की लंबाई, जो दूसरे वृत्त पर स्पर्श रेखा है, निम्नलिखित होगी ______।


किसी बिंदु P से, जो त्रिज्या 5 cm वाले एक वृत्त के केंद्र O से 13 cm की दूरी पर है, वृत्त पर दो स्पर्श रेखाएँ PQ और PR खींची गई हैं। तब चतुर्भुज PQOR का क्षेत्रफल ______ है।


आकृति में, यदि O वृत्त का केंद्र है, PQ एक जीवा है तथा P पर खींची गई स्पर्श रेखा PR जीवा PQ के साथ 50° का कोण बनाती है, तो ∠POQ बराबर ______ है।


आकृति में, यदि PA और PB केंद्र O वाले वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ इस प्रकार हैं कि ∠APB = 50° हैं, तब ∠OAB बराबर ______ है।


किसी बाहरी बिंदु से एक वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखा की लंबाई सदैव उसकी त्रिज्या से बड़ी होती है।


यदि एक दिए हुए रेखाखंड PQ को कई वृत्त बिंदु A पर स्पर्श करते हैं, तो उनके केंद्र PQ के लंब समद्विभाजक पर स्थित होते है।


AB एक वृत्त का व्यास है और AC उसकी एक जीवा इस प्रकार है कि ∠BAC = 30° है। यदि C पर खींची गई स्पर्श रेखा बढ़ाई गई AB से D पर मिलती है, तो BC = BD होगा।


एक समकोण त्रिभुज ABC, जिसमें ∠B = 90° है, AB को व्यास मान कर एक वृत्त खींचा गया है, जो कर्ण AC को P पर प्रतिच्छेद करता है। सिद्ध कीजिए कि P पर वृत्त की स्पर्श रेखा BC को समद्विभाजित करती है। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×