मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता ९ वी

गरमी की छुट्‌टियों में महानगरपालिका/नगर परिषद/ग्राम पंचायतों द्‌वारा पक्षियों के लिए बनाए घोंसले तथा चुग्गा - दाना - पानी की व्यवस्था किए जाने के कारण संबंधित विभाग की प्रशंसा करते हुए पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

गरमी की छुट्‌टियों में महानगरपालिका/नगर परिषद/ग्राम पंचायतों द्‌वारा पक्षियों के लिए बनाए घोंसले तथा चुग्गा - दाना - पानी की व्यवस्था किए जाने के कारण संबंधित विभाग की प्रशंसा करते हुए पत्र लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक: १६ नवंबर, २०१८
सेवा में,
मा. अध्यक्ष,
बृहन्मुंबई महानगरपालिका,
भावे नगर,
मुंबई। 
[email protected]

विषयः सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देने हेतु।

महोदय,

मैं, तारक शर्मा, एस.न. रोड पर स्थित मिनाक्षी अपार्टमेंट, भावे नगर का निवासी हूँ। इस पत्र के माध्यम से मैं आपको पिछले दिनों हमारे क्षेत्र में पक्षियों के लिए बनाए गए बड़े घोंसले और चुग्गा-दाना-पानी की व्यवस्था के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ। गर्मियों के दौरान, पक्षियों को खाने और पानी के लिए भटकना पड़ता था। इस समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार अस्थायी रूप से दाना-पानी की व्यवस्था की। फिर हमने महानगरपालिका से इस मुद्दे पर एक स्थायी समाधान के लिए आधिकारिक निवेदन भी किया था।

मुझे प्रसन्नता है कि आप लोगों ने हमारे पत्र का न केवल उत्तर दिया, बल्कि फौरन ही क्षेत्र में चुग्गा-दाना-पानी व्यवस्था के साथ ही पक्षियों के रहने की भी व्यवस्था की। आपकी इस फौरी प्रक्रिया से क्षेत्र के सभी निवासी बहुत प्रसन्न व संतुष्ट हैं।

धन्यवाद!
विष्णु,
तारक शर्मा

तारक शर्मा,
३/मिनाक्षी अपार्टमेंट,
एस.न. रोड,
भावे नगर,
मुंबई।
[email protected]

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.02: जंगल (पूरक पठन) - पाठ के आँगन में [पृष्ठ ४६]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 2.02 जंगल (पूरक पठन)
पाठ के आँगन में | Q (२) | पृष्ठ ४६

संबंधित प्रश्‍न

आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।


वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :  

दिनांक : ______
संबोधन : ______
अभिवादन : ______
प्रारंभ : 

      विषय विवेचन :

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
____________
नाम : ______
पता : ______
ई-मेल आईडी : ______ 


सूचना:– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।

सूचनाओंके अनुसार लेखन कीजिए: (05)

1. पत्रलेखन:

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।

अथवा

अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

2. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों: (04)

स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओंमें कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


बस चालकों की असावधानी से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।


आप अपने विद्यालय में इको क्लब के अध्यक्ष हैं। पर्यावरण दिवस के लिए आप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। इको क्लब के सभी सदस्यों की सभा इसी संदर्भ में आयोजित करने के लिए विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए एक सूचना-पत्र लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

अनय/अनया पाटील, ‘गीतांजली’, गुलमोहर रोड, अहमदनगर से अपनी छोटी बहन अमिता पाटील, 3, ‘श्रीकृपा’, शिवाजी रोड, नेवासा को राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

सुनिता/सुनील श्रॉफ 525, जवाहर चौक, गंगाखेड से श्री मुख्याध्यापक, सरस्वती कन्या विद्यालय परभणी की अपनी छोटी बहन को पाँचवी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

'नीरज/नीरजा चौबे, सतयाग्रह कालोनी, गांधीनगर, बोरीवली, मुंबई, 400068 से पत्र लिखकर सुहास बुक डिपो, बुधवार पेठ, पुणे के 'व्यवस्थापक से पुस्तकों की माँग करता है/करती है।


आप पाखी/पंकज हैं जो एक मैनेजमैंट कॉलेज में पढ़ रहे हैं। आपके छोटे भाई/बहन की दसवी की परीक्षा है। उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर परीक्षा की तैयारी के विषय में समझाइए।


आप अंकित/अंकिता हैं। आप अकसर अपनी सोसायटी के लोगों को बिना मास्क पहने घूमते देखते हैं, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इसकी शिकायत करते हुए सोसायटी के सचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

अमेय/अमेया त्रिवेदी, 9, मयूर कॉलोनी, नाशिक से अपने मित्र/सहेली समीर/समीरा पाटील 3/37 आनंद नगर , संगमनेर को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

पेड़ रक्षण समिति के अध्यक्ष होने के नाते ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ योजना के अंतर्गत लेख प्रकाशित करने हेतु, संपादक नवभारत टाइम्स, मुंबई को पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

रूपा/सिद्धार्थ कुमार, 10/A, मयूर विहार, मुंबई से अपने सहेली/मित्र रंजना/रूपेश कुमार, 20/B, पाटील नगर, नासिक को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखती/लिखता है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

चेतना सोनवणे/चेतन सोनवणे, आझाद नगर, चिखली से अपनी सहेली/मित्र फरहाना शेख/फरहान शेख, 'तिलक नगर, रायपुर को बहन की शादी में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखती/लिखता है।


आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए। 


आपका नाम सना/सोहम है। आपके छोटे भाई/बहन को लगातार मोबाइल पर खेलते रहने की लत पड़ चुकी है। खाने, पढ़ने की जगह वह बस मोबाइल में लगा रहता/रहती है। इसके नुकसान समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।


आप शौर्य शर्मा/शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांकृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।


आप अर्णव/अरनी हैं और क.ख.ग. नगर के/की निवासी हैं। आपके क्षेत्र के बाज़ारों में प्रतिबंधित होने के बावजूद प्लास्टिक थैलियों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


किसी यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु राज्‍य के पर्यटन विभाग को पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

डाकविभाग


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।


व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:

किसी वस्तु/सामग्री/ पुस्तकें आदि की माँग करना ।


पूनम/पोषण ठाकरे, 117, इंद्रप्रस्थ निवास, अमरावती से नागपुर, गया नगर में रहने वाले अपने छोटे भाई अविनाश ठाकरे को राष्ट्रभाषा हिंदी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु मार्गदर्शन पर पत्र लिखती/लिखता है।


कावेरी/कार्तिक पाटील, युवा नगर, लातूर से शिवाजी हिंदी विद्यालय के लिए खेल सामग्री मँगाने हेतु मा. व्यवस्थापक, कृष्णा स्पोर्ट्स, चिचवड, पुणे को पत्र लिखती/लिखता है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×