Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
श्रीमान प्रधानाचार्य जी
अभिनव विद्यालय,
नई दिल्ली
19 जनवरी, 2022
विषय - उपयुक्त खेल सामग्री तथा आयोजनों हेतु आभार
आदरणीय महोदय,
मैं आपके प्रतिष्ठित विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र हूँ। गत दो वर्षों से विद्यालय के खेल कप्तान होने का सुअवसर मुझे प्राप्त है।
इस पत्र के माध्यम से मैं आपको धन्यवाद कहना चाहता हूँ कि आपने उचित मात्रा में, उपयुक्त खेल सामग्री प्रदान की है जिसके फलस्वरूप हम सभी छात्रों का अच्छा अभ्यास हो पाता है। खेल में छात्रों की रुचि विकसित होती है। अंतर्विद्यालय व जोन के स्तर पर हम उत्तम प्रदर्शन करते आए हैं। इससे हमारा आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही विद्यालय को प्रतिष्ठा प्रदान करके हम गर्व का अनुभव भी करते हैं। अतः आपके सहयोग तथा प्रोत्साहन के लिए हम सब आपके आभारी हैं। आशा करते हैं भविष्य में भी इसी प्रकार आपका सहयोग तथा आशीष हमें मिलता रहेगा।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य
अजय जाधव।
Notes
- आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ – 1 अंक
- विषयवस्तु – 2 अंक
- भाषा – 1 अंक
- प्रस्तुति – 1 अंक
