मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता १० वी

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए: अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

दिनांक: ४ अक्टूबर, २०२०

सेवा मैं,
माननीय व्यवस्थापक जी,
कौस्तुभ पुस्तक भंडार,
सदर बाजार,
नागपुर।
[email protected]

विषय: प्राप्त पुस्तकों के संबंध में।

महोदय,

आपके द्वारा भेजा हुआ पुस्तकों का पार्सल मुझे आज ही प्राप्त हुआ। आपको यह सूचित करते हुए मुझे खेद हो रहा है कि आपके द्वारा भेजी गई पुस्तकों में से कुछ पुस्तकें फटी हुई हैं और कुछ पुरानी हैं। 'चित्रलेखा' और 'रामचरितमानस' की किताबों का तो बुरा हाल है। 'निबंध पुष्पमाला' किताब का कवर फटा हुआ है और 'निबंध सुषमा' किताब के कई पन्ने गायब हैं, इसीलिए इन पुस्तकों को मैं आज ही पोस्ट-पार्सल से लौटा रहा हूँ। साथ में बिल की झेरॉक्स कॉपी भी भेज रहा हूँ।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस विषय में आप स्वयं ध्यान देंगे और नई पुस्तकें भिजवाने की शीघ्र व्यवस्था करेंगे।

धन्यवाद!

भवदीय,
अशोक मगदुम,
लक्ष्मीनगर,
नागपुर।
[email protected]

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2019-2020 (March) Official

APPEARS IN

संबंधित प्रश्‍न

वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :

दिनांक: ........
संबोधन: ........
अभिवादन: ........
प्रारंभ:

       विषय विवेचन:

      --------------------------------------------------------------------------

      --------------------------------------------------------------------------

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
........
नाम: ........
पता: ........
ई-मेल आईडी: ........


अपने मित्र/सहेली को जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्‍कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए।

दिनांक: ______

संबाेधन:

अभिवादन:

       प्रारंभ: ______

       विषय विवेचन: ______

        समापन: ______

हस्‍ताक्षर: ______

नाम: ______

पता: ______

       ______

ई-मेल आईडी: ______


प्रशंसा पत्र

  • प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में 
  • उद्‌यान विभाग प्रमुख

अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।


आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

कोपरी रहिवासी संघ, ए - 111, कोपरी, विलास भवन, ठाणे (पश्चिम) से मंडल आयुक्‍त, जोन - 3, महानगरपालिका, कोपरी, ठाणे (पश्चिम) को क्षेत्र में फैली गंदगी के संबंध में शिकायत-पत्र लिखते हैं।


सत्यकाम/सावित्री गर्ग, 52/5 शास्त्रीनगर, नागपुर से घरेलू औषधियाँ मँगवाने हेतु जय औषधि भंडार, औरंगाबाद को पत्र लिखता/लिखती है।


आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन तैयार कीजिए-


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

सुनिता/सुनील श्रॉफ 525, जवाहर चौक, गंगाखेड से श्री मुख्याध्यापक, सरस्वती कन्या विद्यालय परभणी की अपनी छोटी बहन को पाँचवी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।


आपके क्षेत्र की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। उसकी जानकारी देते हुए उपयुक्त कार्यवाई हेतु शहरी/ग्रामीण विकास मंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्‍न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप हरप्रीत/हरभजन हैं। विद्यालय में टेनिस टेबल और प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।


आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप रमा/पुनीत हैं। पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर आज़ादी के संग्राम से संबंधित साहित्य मँगवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए।


मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, पूजा गार्डन, महात्मा गांधी रोड, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


आप पुष्कर/परमजीत कौर हैं। आप शारीरिक शिक्षा-विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा पास कर चुके हैं। साथ ही आपने अ. ब. स. अकादमी से क्रिकेट में एकवर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आपको केन्द्रीय विद्यालय में आवेदन करना है। इसके लिए क्रिकेट कोच के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।


आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


आप शौर्य शर्मा/शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


आपने समाजशास्त्र में उच्च अध्ययन किया है। एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के मुख्य कार्यकारी प्रबंधक के लिए स्ववृत्त (बायोडाटा) 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम सीमा/सुरेश है।


आपका नाम देवांश/देवांशी है। आप अपने घर के पास स्थित बैंक में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं। अपेक्षित दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।


व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:

शिकायती पत्र - दोषपूर्ण सामग्री/ चीजें/ पुस्तकें/ पत्रिका आदि प्राप्त होने के कारण पत्रलेखन ।


पूनम/पोषण ठाकरे, 117, इंद्रप्रस्थ निवास, अमरावती से नागपुर, गया नगर में रहने वाले अपने छोटे भाई अविनाश ठाकरे को राष्ट्रभाषा हिंदी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु मार्गदर्शन पर पत्र लिखती/लिखता है।


कावेरी/कार्तिक पाटील, युवा नगर, लातूर से शिवाजी हिंदी विद्यालय के लिए खेल सामग्री मँगाने हेतु मा. व्यवस्थापक, कृष्णा स्पोर्ट्स, चिचवड, पुणे को पत्र लिखती/लिखता है।


Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप गाँव में स्थित किसी विद्यालय में गए वहाँ की बुरी स्थिति देखकर उसके सुधार हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×