Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप हरप्रीत/हरभजन हैं। विद्यालय में टेनिस टेबल और प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
दिनांक - १ जनवरी २०२२
सेवा में,
श्रीमती प्रधानाचार्या जी,
सरस्वती विद्यालय,
गुजरात।
विषय - विद्यालय में टेनिस टेबल और प्रशिक्षक (कोच) व्यवस्था कराने हेतु पत्र।
महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं कक्षा आठवीं ‘क’ का छात्र हूँ। हमारे विद्यालय में सभी खेलों की व्यवस्था है। जैसे- फुटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग इत्यादि। सभी के कोचों की भी व्यवस्था है। परंतु हमारे विद्यालय में टेनिस टेबल और प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था नहीं है। हमारे विद्यालय के कई छात्रों की टेनिस टेबल खेलने में अत्यधिक रुचि है।
मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि विद्यालय में टेबल टेनिस के प्रशिक्षक (कोच) की शीघ्र से शीघ्र व्यवस्था कराने की कृपा करें। मुझे आशा है कि आप मेरी बातों पर ध्यान जरूर देंगी तथा इस समस्या का निवारण करेंगी।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
हरभजन,
कक्षा - आठवीं ‘क’
