मराठी

आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

प्रिय मित्र
सुशांत
सप्रेम नमस्कार।

मैं यहाँ सकुशल हूँ, आशा करता हूँ कि आप भी कुशल पूर्वक होंगे। आजकल आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हो रहे हो। आप नहीं जानते कि तेजी से बढ़ रही ऑनलाइन शॉपिंग नकली उत्पादों की बिक्री के मौके भी बढ़ा रही है। ई-कॉमर्स कंपनियों से ग्राहकों को एक तिहाई उत्पाद नकली मिल रहे हैं। सर्वेक्षण से पता चला है कि पिछले छः महीनों में ऑनलाइन खरीदारी करते समय तीन ऑनलाइन खरीदारों में से एक को नकली उत्पाद प्राप्त हुए हैं। ऑनलाइन उत्पाद खरीदने से पहले आप ब्रांड की अधिकाधिक वेबसाइड पर बिक्र रहे उत्पाद से तुलना करें, दूसरा आप बॉक्स के ऊपर छपे आईएमआई नंबर को भी देखें और अधिकाधिक वेबसाइड पर मिलाएँ एवं अमेजॉन पर कुछ उत्पादों के खिलाफ इस उत्पाद को थर्ड पार्टी विक्रेताओं की तरफ से पेश किया जाता है, लेकिन इस आइटम को आपको ‘अमेजॉन पूर्ति केंद्र’ से भेजा जाता है, इस प्रकार आप घटिया प्रोडक्ट, शिपिंग चार्ज रिटर्न पॉलिसी, डिलीवरी समस्या को ध्यान में रखकर ही ऑनलाइन शॉपिंग करें।

आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि तुम मेरे द्वारा बतायी गई उपरोक्त बातों को अवश्य ध्यान में रखकर ही ऑनलाइन शॉपिंग का मन बनाओगे। माता-पिता को मेरा प्रणाम।

तुम्हारा मित्र/शुभेच्छु
आकाश
औरंगाबाद

shaalaa.com
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2021-2022 (March) Delhi Set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×