Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अंधश्रद्धा के कारण और उसे दूर करने के उपाय ढूँढ़ो और किसी एक प्रसंग को प्रस्तुत करो।
Advertisements
उत्तर
अंधश्रद्धा अर्थात किसी भी सुनी-सुनाई बात पर आँखें मूँदकर बिना उसका तर्क समझे यकीन करना। पुराने समय में अंधश्रद्धा काफी हद तक समाज में फैली हुई थी। इसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव था। जैसे-जैसे समाज शिक्षित होता गया, वैसे-वैसे विज्ञान की प्रगति के साथ अंधश्रद्धा का स्तर घटता गया। हालाँकि आज भी हमारे समाज में अंधश्रद्धा की गिनी-चुनी कुछ वारदातें सुनने व देखने को मिलती हैं, लेकिन विज्ञान के प्रचार-प्रसार के जरिए हम इसे जड़ से खत्म कर सकते हैं।
प्रसंग:- एक रात हमारे मुहल्ले का कुत्ता बहुत रो रहा था। रात में सभी डर रहे थे कि जरूर कुछ बुरा होने वाला है, इसलिए कुत्ता रो रहा है। मुझे लगा कि जरूर कोई और कारण होगा। सुबह होते ही मैं उस कुत्ते के पास गया। वह एक टूटे-पुराने घर के पास पड़ा था। वहाँ जाकर देखा, तो पता चला कि कुत्ते के पैर से बहुत सारा खून निकला हुआ है। उसके पैर में काँच का एक टुकड़ा घुस गया था। अपने पापा और अन्य पड़ोसियों की मदद से मैं उस कुत्ते को डॉक्टर के पास ले गया। फिर कुछ दिनों के बाद वह ठीक हो गया। सच्चाई जानने पर लोगों को अपनी मूर्खता पर अफसोस हुआ कि अंधविश्वास के चलते कुत्ते को रातभर तकलीफ में रहना पड़ा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी महान विभूति का जीवनक्रम वर्षानुसार बनाकर लाओ और पढ़ो : जैसे- जन्म, शालेय शिक्षा आदि।
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंग पढ़ो और पसंदीदा किसी एक का वर्णन करो।
इस वर्ष का सूर्यग्रहण कब है? उस समय पशु-पक्षी के वर्तन-परिवर्तन का निरीक्षण करो और बताओ।
चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________
यदि मैं पुस्तक होता/होती तो ......
।। सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा ।।
विद्यालय के स्नेह सम्मेलन का वर्णन करो।
थर्मामीटर में किस धातु का प्रयोग होता है, बताओ।
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

