Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अंधश्रद्धा के कारण और उसे दूर करने के उपाय ढूँढ़ो और किसी एक प्रसंग को प्रस्तुत करो।
Advertisements
उत्तर
अंधश्रद्धा अर्थात किसी भी सुनी-सुनाई बात पर आँखें मूँदकर बिना उसका तर्क समझे यकीन करना। पुराने समय में अंधश्रद्धा काफी हद तक समाज में फैली हुई थी। इसका मुख्य कारण शिक्षा का अभाव था। जैसे-जैसे समाज शिक्षित होता गया, वैसे-वैसे विज्ञान की प्रगति के साथ अंधश्रद्धा का स्तर घटता गया। हालाँकि आज भी हमारे समाज में अंधश्रद्धा की गिनी-चुनी कुछ वारदातें सुनने व देखने को मिलती हैं, लेकिन विज्ञान के प्रचार-प्रसार के जरिए हम इसे जड़ से खत्म कर सकते हैं।
प्रसंग:- एक रात हमारे मुहल्ले का कुत्ता बहुत रो रहा था। रात में सभी डर रहे थे कि जरूर कुछ बुरा होने वाला है, इसलिए कुत्ता रो रहा है। मुझे लगा कि जरूर कोई और कारण होगा। सुबह होते ही मैं उस कुत्ते के पास गया। वह एक टूटे-पुराने घर के पास पड़ा था। वहाँ जाकर देखा, तो पता चला कि कुत्ते के पैर से बहुत सारा खून निकला हुआ है। उसके पैर में काँच का एक टुकड़ा घुस गया था। अपने पापा और अन्य पड़ोसियों की मदद से मैं उस कुत्ते को डॉक्टर के पास ले गया। फिर कुछ दिनों के बाद वह ठीक हो गया। सच्चाई जानने पर लोगों को अपनी मूर्खता पर अफसोस हुआ कि अंधविश्वास के चलते कुत्ते को रातभर तकलीफ में रहना पड़ा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
‘आगे कुआँ पीछे खाई’ कहावत का अर्थ लिखकर उससे संबंधित कोई प्रसंग लिखो।
‘जल के अपव्यय की रोकथाम’ संबंधी चित्रकला प्रदर्शनी का आकर्षक विज्ञापन तैयार करो।

मैंने समझा हम चलते सीना तान के कविता से
नियत विषय पर भाषण तैयार करो।
।। करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान ।।
अंकुरित अनाजों की सूची बनाओ और उपयोग लिखो।
चित्रवाचन करके अपने शब्दों में कहानी लिखो और उचित शीर्षक बताओ:






एक महीने की दिनदर्शिका बनाओ और विशेष दिन बताओ।
