Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी शहीद और उसके परिवार के बारे में सुनो: मुद्दे - जन्म तिथि, गाँव, शिक्षा, घटना।
Advertisements
उत्तर
संदीप उन्नीकृष्णन भारतीय सेना में एक मेजर थे, वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) के विशेष कार्य समूह में कार्यरत थे। संदीप का जन्म १५ मार्च, १९७७ को चेरुवरून, कोजिकोडे जिला, केरल के नायर परिवार में हुआ था। बाद में यह परिवार बैंगलोर आ गया। वे सेवानिवृत्त आईएसआरओ अधिकारी के. उन्नीकृष्णन और धनलक्ष्मी उन्नीकृष्णन के इकलौते पुत्र थे। संदीप ने अपने १४ साल फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बैंगलोर में बिताए और १९९५ में उन्होंने आईएससी विज्ञान विषय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे बचपन से ही सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। वे स्कूल में आयोजित खेलकूद व विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वर्ष १९९५ में वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हो गए। उन्होंने आगे चलकर कला (सामाजिक विज्ञान) में स्नातक की उपाधि भी प्राप्त की। २६ नवंबर, २००८ की रात दक्षिण मुंबई में हुए आतंकी हमले का सामना करने के लिए मेजर उन्नीकृष्णन को ५१ तैनात एसएजी का टीम कमांडर नियुक्त किया गया। ताज होटल में १० कमांडो के एक समूह के साथ उन्होंने प्रवेश किया। उसी दौरान आतंकियों से उनकी मुठभेड़ हुई और वे बुरी तरह घायल हो गए। २८ नवंबर, २००८ को भारतमाता का यह सपूत देश की रक्षा करते-करते शहीद हो गया।
संबंधित प्रश्न
मैंने समझा वारिस कौन? पाठ से
मैंने समझा धरती का आँगन महके कविता से
मैंने समझा बेटी युग कविता से
त्योहार मनाने के उद्देश्य की वैज्ञानिकता सुनो और सुनाओ।
।। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ।।
हजारी प्रसाद द्विवेदी की ‘कबीर ग्रंथावली’ से पाँच दोहे ढूँढकर सुंदर अक्षरों में लिखो।
।। हम सब एक हैं ।।
यदि तुम सैनिक होते तो .....
गृह उद्याेगों की जानकारी प्राप्त करो और इसपर चर्चा करो।
।। सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा ।।
नियत विषय पर भाषण तैयार करो।
विभिन्न पशु-पक्षियों की बोलियों की नकल सुनाओ।
यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो .....
वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ो और उसके आविष्कार लिखो।
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीक का चित्र देखो और उनका नाम लिखो:

अपना परिचय देते हुए परिवार के बारे में दस वाक्य लिखो।
दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :-
डिजिटल युग और मैं
Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:
नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।
'प्रकृति माँ के समान हमारा पालन-पोषण ही नहीं करती बल्कि एक कुशल शिक्षिका की भाँति हमें जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षा भी देती है।' प्रकृति से मिलने वाली कुछ सीखों का वर्णन करते हुए लिखिए कि किस प्रकार इन सीखों को अपनाकर हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
