Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी शहीद और उसके परिवार के बारे में सुनो: मुद्दे - जन्म तिथि, गाँव, शिक्षा, घटना।
Advertisements
उत्तर
संदीप उन्नीकृष्णन भारतीय सेना में एक मेजर थे, वे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) के विशेष कार्य समूह में कार्यरत थे। संदीप का जन्म १५ मार्च, १९७७ को चेरुवरून, कोजिकोडे जिला, केरल के नायर परिवार में हुआ था। बाद में यह परिवार बैंगलोर आ गया। वे सेवानिवृत्त आईएसआरओ अधिकारी के. उन्नीकृष्णन और धनलक्ष्मी उन्नीकृष्णन के इकलौते पुत्र थे। संदीप ने अपने १४ साल फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बैंगलोर में बिताए और १९९५ में उन्होंने आईएससी विज्ञान विषय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे बचपन से ही सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। वे स्कूल में आयोजित खेलकूद व विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वर्ष १९९५ में वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हो गए। उन्होंने आगे चलकर कला (सामाजिक विज्ञान) में स्नातक की उपाधि भी प्राप्त की। २६ नवंबर, २००८ की रात दक्षिण मुंबई में हुए आतंकी हमले का सामना करने के लिए मेजर उन्नीकृष्णन को ५१ तैनात एसएजी का टीम कमांडर नियुक्त किया गया। ताज होटल में १० कमांडो के एक समूह के साथ उन्होंने प्रवेश किया। उसी दौरान आतंकियों से उनकी मुठभेड़ हुई और वे बुरी तरह घायल हो गए। २८ नवंबर, २००८ को भारतमाता का यह सपूत देश की रक्षा करते-करते शहीद हो गया।
संबंधित प्रश्न
प्राचीन काल से आज तक प्रचलित संदेश वहन के साधनों की सचित्र सूची तैयार करो।
मैंने समझा लकड़हारा और वन पाठ से
मैंने समझा खेती से आई तब्दीलियाँ पाठ से

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंग पढ़ो और पसंदीदा किसी एक का वर्णन करो।
।। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ।।
ॠतुओं के नाम बताते हुए उनके परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कराे और लिखो।
महान विभूतियों की सूची बनाकर उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए निबंध लिखो।
नीतिपरक दोहे सुनो और आनंदपूर्वक सुनाओ।
।। जननी-जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ।।
।। करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान ।।
बिना सोचे विचारे किसी बात पर विश्वास ना करें।
पढ़ाई का नियोजन करते हुए अपनी दिनचर्या लिखो।
शाक (पत्तोंवाली) और सब्जियों के पाँच-पाँच नाम सुनो और सुनाओ।
दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :-
डिजिटल युग और मैं
दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :-
परीक्षा तनाव के कारण व इसे रोकने के उपाये
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का समाज पर प्रभाव
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
परीक्षा के दिन
आपके विद्यालय की सैर का वर्णन करने वाला पत्र अपनी सहेली/अपने मित्र को लिखिए: (पत्र निम्न प्रारूप में हो।)

Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:
नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।
'उपहार देना प्यार जताने और सम्मान करने का परिचायक है वर्तमान में उपहार का स्वरूप प्यार कम, व्यापार अधिक हो गया है।' - इस कथन के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
