Advertisements
Advertisements
प्रश्न
चित्रवाचन करके अपने शब्दों में कहानी लिखो और उचित शीर्षक बताओ। अंतिम चित्र में दोनों ने एक-दूसरे से क्या कहा होगा? लिखो:






Advertisements
उत्तर
'सच्ची मित्रता की परीक्षा'

शिवगढ़ गाँव में सुनील और अनिल नामक दो व्यापारी मित्र रहते थे। दोनों की मित्रता पूरे गाँव में मशहूर थी। एक बार व्यापार के सिलसिले में दोनों बहुत दूर निकल गए। दोपहर हो गई थी और दोनों दोस्तों को भूख भी लग रही थी। आगे जाकर एक घना जंगल रास्ते में पड़ा तो सुनील ने अनिल को भोजन करके आगे चलने की सलाह दी। दोनों मित्रों ने एक पेड़ की छाया में भोजन करना प्रारंभ किया। इसी बीच उन्हें दूर झाड़ियों के पीछे से एक जंगली भालू आता हुआ दिखाई दिया। दोनों बहुत डर गए।

दोनों मित्रों को कुछ नहीं सूझ रहा था कि आखिर इस मुसीबत से कैसे छुटकारा पाए। उधर भालू उनकी तरफ दौड़ा चला आ रहा था। दोनों मित्र डरकर भागने लगे।

सुनील को पेड़ पर चढ़ना आता था। वह भागकर पेड़ पर चढ़ गया। इधर अनिल भागा जा रहा था और भालू उसके पीछे पड़ा था। इसी बीच अनिल अचानक जमीन पर लेट गया और उसने अपनी साँसें भी कुछ देर के लिए रोक लीं।

भालू अनिल के पास पहुँचा। उसने अनिल की एक-दो परिक्रमा की फिर उसके कान के पास मुँह लाकर अनिल का परीक्षण किया। अनिल डर तो रहा था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह साँस थामकर लेटा रहा। यह सारी घटना सुनील पेड़ पर छुपकर बैठे देख रहा था।
थोड़ी देर में जब भालू को यह यकीन हो गया कि अनिल मर चुका है, वह चला गया। अब अनिल की जान में जान आई।

भालू के चले जाने पर अनिल उठकर बैठ गया। उधर सुनील भी पेड़ से उतरकर अनिल के पास पहुँचा। सुनील ने अनिल से पूछा,’अखिरकार भालू ने तुम्हें क्यों छोड़ दिया और उसने कान में क्या कहा? “अनिल को सुनील के व्यवहार पर बहुत क्रोध आ रहा था लेकिन उसने स्वयं को सँभाला और जवाब देते हुए कहा,’ भालू मेरे पास एक सीख देने आया था, और उसने कान में वही सीख दी और चला गया।“ अनिल ने फिर सुनील से पूछा, ’भालू ने क्या सीख दी? “इस पर अनिल ने बताया, ’भालू ने कहा कि जो बुरे वक्त में साथ नहीं देता वह सच्चा मित्र नहीं है इसलिए तुम अपने मित्र का साथ छोड़ दो। वह तुम्हें संकट में छोड़कर खुद की सुरक्षा करने पेड़ पर चढ़ गया। वह तुम्हारा सच्चा मित्र नहीं है। “अनिल की बात सुनकर सुनील का सिर शर्म से झुक गया। दोनों मित्र फिर अलग हो गए और अपनी-अपनी राह पर चल पड़े।
संबंधित प्रश्न
‘विकास की ओर बढ़ता हुआ भारत देश’ से संबंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाओ।
मैंने समझा हे मातृभूमि कविता से
मैंने समझा पूर्ण विश्राम पाठ से
मैंने समझा खेती से आई तब्दीलियाँ पाठ से
अंतरजाल से पद्मभूषण से विभूषित विभूतियों की जानकारी का संकलन करके सुनाओ।

मैंने समझा बेटी युग कविता से
।। कथनी मीठी खाँड़-सी ।।
चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________
उल्लेखनीय कार्य ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।
नीतिपरक दोहे सुनो और आनंदपूर्वक सुनाओ।
किसी एक संस्मरणीय घटना का वर्णन करो।
अंकुरित अनाजों की सूची बनाओ और उपयोग लिखो।
अपने मित्र को शुभकामना/बधाई पत्र लिखो।
प्राणियों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।
चित्रों को पहचानकर जलचर, नभचर, थलचर और उभयचर प्राणियों में वर्गीकरण करो।

वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ो और उसके आविष्कार लिखो।
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीक का चित्र देखो और उनका नाम लिखो:

