Advertisements
Advertisements
प्रश्न
यदि एक समलंब की असमांतर भुजाएँ बराबर हों, तो सिद्ध कीजिए कि यह एक चक्रीय है।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है - ABCD एक समलंब है जिसकी असमांतर भुजाएँ AD और BC बराबर हैं।

सिद्ध करना है - समलंब ABCD चक्रीय है।
BE को मिलाने पर, जहाँ BE || AD
प्रमाण - चूँकि, AB || DE और AD || BE
चूँकि, चतुर्भुज ABED एक समांतर चतुर्भुज है।
∴ ∠BAD = ∠BED ...(i) [समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]
तथा AD = BE ...(ii) [समांतर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]
लेकिन AD = BC [दिया गया है।] ...(iii)
समीकरण (ii) और (iii) से,
BC = BE
⇒ ∠BEC = ∠BCE ...(iv) [समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]
साथ ही, ∠BEC + ∠BED = 180° ...[रैखिक युग्म अभिगृहीत]
∴ ∠BCE + ∠BAD = 180° ...[समीकरण (i) और (iv) से]
यदि किसी चतुर्भुज के सम्मुख कोणों का योग 180° हो, तो चतुर्भुज चक्रीय होता है।
अत:, समलंब ABCD एक चक्रीय है।
अतः सिद्ध हुआ।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
यदि एक चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण उसके शीर्षों से जाने वाले वृत्त के व्यास हों, तो सिद्ध कीजिए कि वह एक आयत है।
यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को व्यास मानकर वृत्त खींचे जाएँ, तो सिद्ध कीजिए कि इन वृत्तों का प्रतिच्छेद बिन्दु तीसरी भुजा पर स्थित है।
सिद्ध कीजिए कि एक चक्रीय समांतर चतुर्भुज एक आयत होता है।
मान लीजिए कि एक कोण ABC का शीर्ष एक वृत्त के बाहर स्थित है और कोण की भुजाएँ वृत्त के साथ समान जीवाओं AD और CE को प्रतिच्छेद करती हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠ABC, जीवाओं AC और DE द्वारा केंद्र में अंतरित कोणों के अंतर के आधे के बराबर है।
सिद्ध कीजिए कि किसी समचतुर्भुज की किसी भुजा को व्यास मानकर खींचा गया वृत्त उसके विकर्णों के प्रतिच्छेदन बिंदु से होकर गुजरता है।
AC और BD एक वृत्त की जीवाएँ हैं जो परस्पर समद्विभाजित होती हैं। सिद्ध कीजिए:
(I) AC और BD व्यास हैं,
(Ii) ABCD एक आयत है।
एक त्रिभुज ABC के कोण A, B और C के समद्विभाजक इसके परिवृत्त को क्रमशः D, E और F पर प्रतिच्छेद करते हैं। सिद्ध कीजिए कि त्रिभुज DEF के कोण हैं `90^@-1/2A, 90^@-1/2B" तथा "90^@-1/2C` हैं
किसी त्रिभुज ABC में, यदि ∠A का समद्विभाजक तथा BC का लंब समद्विभाजक प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि वे ∆ABC के परिवृत्त पर प्रतिच्छेद करेंगे।
यदि किसी चक्रीय चतुर्भुज की सम्मुख भुजाओं का एक युग्म बराबर है, तो सिद्ध कीजिए कि इसके विकर्ण भी बराबर हैं।
एक चतुर्भुज ABCD एक वृत्त के अंतर्गत इस प्रकार है कि AB वृत्त का व्यास है और ∠ADC = 130° है। ∠BAC ज्ञात कीजिए।
