Advertisements
Advertisements
प्रश्न
समचर्तुभुज PQRS के विकर्ण PR तथा विकर्ण QS की लंबाई क्रमशः 20 सेमी तथा 48 सेमी है तो समचर्तुभुज की भुजा PQ की लंबाई ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर

मानो, विकर्ण PR तथा विकर्ण QS परस्पर बिंदु O पर प्रतिच्छेदित करते हैं।
PR = 20 सेमी, QS = 48
सेमी समचतुर्भुरज के विकर्ण परस्पर लंब समद्विभाजित करते हैं। ...(i)
∴ OP = `1/2` PR = `1/2xx20` सेमी
∴ OP = 10 सेमी ...(ii)
OQ = `1/2` QS = `1/2xx48` सेमी
∴ OQ = 24 सेमी ...(iii)
∠POQ = 90° ...[(i) से]
समकोण ∆POQ में, पाइथागोरस प्रमेय से,
PQ2 = OP2 + OQ2
=102 + 242 ...[(ii) तथा (iii) से]
=100 + 576 =676
∴ PQ2 = 262
∴ PQ = 26 सेमी
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक बहुभुज सम (regular) होता है, यदि उसकी सभी भुजाएँ बराबर हों और सभी कोण बराबर हों। क्या आप एक सम चतुर्भुज (regular quadrilateral) की पहचान कर सकते हैं?
एक चतुर्भुज जिसकी सभी भुजाएँ बराबर हों, सम्मुख कोण बराबर हों और विकर्ण परस्पर समकोण पर समद्विभाजित करें, होता है एक ______।
यदि एक चतुर्भुज का एक विकर्ण उसके दो सम्मुख कोणों को समद्विभाजित करे, तो वह होता है एक ______।
यदि एक चतुर्भुज की सभी भुजाएँ बराबर हों, तो वह एक ______ होता है।
एक सम चतुर्भुज में विकर्ण ______ पर प्रतिच्छेद करते हैं।
एक समचतुर्भुज ऐसा समांतर चतुर्भुज है, जिसमें ______ भुजाएँ बराबर होती हैं।
ABCD एक समचतुर्भुज इस प्रकार है कि AB का लंब समद्विभाजक D से होकर जाता है। इस समचतुर्भुज के कोण ज्ञात कीजिए।
संकेत : BD को मिलाइए। तब ΔABD एक समबाहु त्रिभुज है।
एक समचतुर्भुज CLUE की रचना कीजिए, जिसमें CL = 7.5 cm और LE = 6 cm है।
किसी समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाई क्रमशः 20 सेमी, 21 सेमी है तो उस चतुर्भुज की भुजा तथा परिमिति ज्ञात कीजिए।
किसी समचर्तुभुज के सम्मुख कोणों के माप (2x)° तथा (3x - 40)° हो तो x = ?
