Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आयत PQRS के विकर्ण परस्पर बिंदु M पर प्रतिच्छेदित करते हैं। यदि `angle`QMR = 50° तो `angle`MPS का माप ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
आकृति:

हल:
`square` PQRS एक आयत है।
∴ PM = `1/2` PR …(i)
MS = `1/2` QS …(ii) ...(आयत के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं।)
साथ ही, PR = QS ....(iii) ...(आयत के विकर्ण सर्वांगसम होते हैं।)
∴ PM = MS ...[(i), (ii) और (iii) से] ...(iv)
∆PMS में,
PM = MS ...[(iv) से]
∴ ∠MSP = ∠MPS = x° …(v) ...(समद्विबाहु त्रिभुज के प्रमेय से)
∠PMS = ∠QMR = 50° …(vi) ...(शीर्षाभिमुख कोण)
∆MPS में,
∠PMS + ∠MPS + ∠MSP = 180° ...(त्रिभुज के तीनों कोणों की मापों का योग 180° होता है।)
∴ 50° + x + x = 180° ...[(v) और (vi) से]
∴ 50° + 2x = 180
∴ 2x = 180 - 50
∴ 2x = 130
∴ x = `130/2` = 65°
∴ ∠MPS = 65° ...[(v) से]
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
उन सभी चतुर्भुजों की पहचान कीजिए जिनमें चार समकोण हो।
बताइए कैसे एक वर्ग एक आयत है।
एक चतुर्भुज का नाम बताइए जिसके विकर्ण बराबर हों।
बताइए एक आयत उत्तल चतुर्भुज कैसे है।
एक सम अष्टभुज (regular octagon) का एक रफ़ चित्र खींचिए। [यदि आप चाहें, तो वर्गांकित कागज़ (squared paper) का प्रयोग कर सकते हैं।] इस अष्टभुज के चार शीर्षों को जोड़कर एक आयत खींचिए।
यदि किसी चतुर्भुज के विकर्ण बराबर हों तथा परस्पर समद्विभाजित करें, तो वह होता है एक ______।
यदि किसी समांतर चतुर्भुज के आसन्न कोण बराबर हों, तो वह है एक –
प्रत्येक आयत एक समलंब है।
नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य, कारण सहित लिखिए।
प्रत्येक आयत समांतर चतुर्भुज होता है।
किसी आयत की संलग्न भुजाएँ क्रमशः 7 सेमी तथा 24 सेमी हैं तो उस चतुर्भुज की विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
