Advertisements
Advertisements
प्रश्न
PQRS एक आयत है। S से PR पर डाला गया लंब ST कोण S को 2:3 के अनुपात में विभाजित करता है। ∠TPQ को ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है, ST ⊥ PR और ST, ∠S को 2:3 के अनुपात में विभाजित करते हैं।
इसलिए, अनुपात का योग = 2 + 3 = 5

अब, `∠TSP = 2/5 xx 90^circ = 36°, ∠TSR = 3/5 xx 90^circ = 54°`
साथ ही, त्रिभुज के कोणों के योग के गुण से,
∠TPS = 180° – (∠STP + ∠TSP)
= 180° – (90° + 36°)
= 54°
हम जानते हैं कि, ∠SPQ = 90°
⇒ ∠TPS + TPQ = 90°
⇒ 54° + ∠TPQ = 90°
⇒ ∠TPQ = 90° – 54° = 36°
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
उन सभी चतुर्भुजों की पहचान कीजिए जिनमें चार समकोण हो।
निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:
वर्ग को एक विशेष प्रकार का आयत समझा जा सकता है।
निम्न में से किस आकृति के लिए विकर्ण बराबर होते हैं?
एक चतुर्भुज जिसकी सम्मुख भुजाएँ और सभी कोण बराबर हों, होता है एक ______।
यदि किसी चतुर्भुज के विकर्ण बराबर हों तथा परस्पर समद्विभाजित करें, तो वह होता है एक ______।
नीचे दी गयी आक़ति में, एक आयत MORE दर्शाया गया है –

उचित कारण देते हुए, निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
- क्या RE = OM है?
- क्या ∠MYO = ∠RXE है?
- क्या ∠MOY = ∠REX है?
- क्या ∆MYO ≅ ∆RXE है?
- क्या MY = RX है?
चतुर्भुज EFGH एक आयत है, जिसमें J दोनों विकर्णों का प्रतिच्छेद बिंदु है। x का मान ज्ञात कीजिए, JF = 8x + 4 और EG = 24x − 8 है।
रेखा l रेखा m के समांतर है तथा एक तिर्यक रेखा p क्रमशः इन्हें X और Y पर प्रतिच्छेद करती है। X और Y पर स्थित अंतःकोणों के समद्विभाजक P और Q प्रतिच्छेद करते हैं। क्या PXQY एक आयत है? कारण दीजिए।
सिद्ध कीजिए कि, समांतर चतुर्भुज के चारों कोणों के समद्विभाजकों से बना चतुर्भुज आयत होता है।

नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य, कारण सहित लिखिए।
प्रत्येक आयत समांतर चतुर्भुज होता है।
