Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित शब्दों के आधार पर एक कहानी लिखो: पानी, पुस्तक, बिल्ली, राखी।
Advertisements
उत्तर १
स्नेहल की बिल्ली
तारापुर के संगम मुहल्ले में एक लड़की रहती थी। उसका नाम स्नेहल था। स्नेहल सातवीं कक्षा की विद्यार्थी थी। कुछ ही दिनों में उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी इसलिए वह रोज शाम को अपनी सहेली टीना के घर पढ़ाई करने जाने लगी। एक दिन पढ़ाई करते-करते दोनों को समय का पता ही नहीं चला। जब उन्होंने घड़ी देखी तो रात के ९.३० बज रहे थे। स्नेहल ने अपनी पुस्तक हाथ में ली और टीना से विदा लेते हुए जैसे ही वह घर से बाहर निकली अचानक जोर से बिजली कड़कने लगी।
स्नेहल जल्दी-जल्दी कदम बढ़ाकर चलने लगी। वह आधे रास्ते तक ही पहुँची थी तब तक तेज पानी बरसने लगा। उसने पास की दुकान से एक थैली खरीदी और अपनी पुस्तक को भीगने से बचा लिया। वह वहीं खड़ी होकर बारिश के रुकने का इंतजार कर रही थी, तब उसे याद आया कि कल तो राखी का त्योहार है और उसे त्योहार की तैयारी भी करनी थी। यह सब सोचते-सोचते अचानक उसकी नजर एक बिल्ली पर पड़ी, जो पानी में पूरी तरह भीगकर काँप रही थी। स्नेहल ने जब उसे देखा तो उसे उस बिल्ली पर दया आ गई। उसने उस बिल्ली को अपने हाथ में उठा लिया। अब बारिश भी बंद हो गई थी। स्नेहल घर के लिए निकल पड़ी। घर पहुँचते ही उसने बिल्ली को सूखे कपड़े से पोछा और दूध पिलाया। बिल्ली दूध पीकर थोड़ी स्वस्थ दिखने लगी। स्नेहल ने उसे अपने कमरे के एक कोने में छोटा-सा बिस्तर लगाकर सुला दिया और फिर वह हाथ-मुँह धोकर खाना खाने चली गई। माँ-पापा ने उसके इस कार्य के लिए उसे शाबाशी दी।
सुबह जब वह सोकर उठी तो उसने देखा कि बिल्ली एकदम स्वस्थ हो गई थी। स्नेहल ने जल्दी-जल्दी तैयार होकर अपने भाई को राखी बाँधी और मिठाई खिलाई। उसके भाई ने उसे ढेर सारे तोहफे दिए, जिसे देखकर वह खुश हो गई। राखी के त्योहार पर इस बिल्ली को मिले नए जीवन की वजह से स्नेहल ने बिल्ली का नाम राखी रख दिया। अब दोनों दोस्त बनकर साथ रहने लगीं।
सीख: जीवों पर दया करनी चाहिए।
उत्तर २
राखी, बिल्ली और भीगी किताब
राखी को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। वह हर रात सोने से पहले अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ती थी। उसकी प्यारी बिल्ली मीठी भी हमेशा उसके साथ होती, उसके पास बैठकर उसके साथ किताबों के पन्ने पलटती।
एक दिन राखी अपनी किताब पढ़ रही थी, तभी उसकी बिल्ली ने खेल-खेल में पानी के गिलास को गिरा दिया। पूरा फर्श पानी-पानी हो गया और राखी की किताब भीग गई। राखी को बहुत दुख हुआ क्योंकि वह उसकी सबसे पसंदीदा किताब थी।
राखी ने प्यार से मीठी को देखा और समझाया, "मीठी, किताबों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।" उसने गीली किताब को धूप में रख दिया और मीठी को गोद में उठा लिया।
अगले दिन राखी को उसके भाई ने राखी बांधी और उसे एक नई किताब गिफ्ट में दी। राखी बहुत खुश हो गई और उसने मीठी से कहा, "इस बार हम किताब का अच्छे से ध्यान रखेंगे!" मीठी ने भी जैसे सहमति में अपनी पूंछ हिला दी।
सीख:
हमें अपनी चीजों की देखभाल करनी चाहिए और गलती करने वालों को माफ करके समझाना चाहिए।
संबंधित प्रश्न
‘विकास की ओर बढ़ता हुआ भारत देश’ से संबंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाओ।
‘आगे कुआँ पीछे खाई’ कहावत का अर्थ लिखकर उससे संबंधित कोई प्रसंग लिखो।
‘छाते की आत्मकथा’ विषय पर निबंध लिखो।
मैंने समझा सौहार्द कविता से
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित बच्चों के बहादुरी के प्रसंग पढ़ो और पसंदीदा किसी एक का वर्णन करो।
।। कथनी मीठी खाँड़-सी ।।
भारतीय मूल की किसी महिला अंतरिक्ष यात्री संबंधी जानकारी पढ़ो तथा विश्व के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम बताओ।
।। हम सब एक हैं ।।
‘शालेय स्वच्छता अभियान’ में तुम्हारा सहयोग बताओ।
दिए गए चित्रों के आधार पर उचित और आकर्षक विज्ञापन तैयार करो।

।। सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा ।।
प्राकृतिक संपदाओं की बचत करना आवश्यक है।
अंकुरित अनाजों की सूची बनाओ और उपयोग लिखो।
।। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन। याेगासन है, उत्तम साधन ।।
‘बाघ बचाओ परियोजना’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर लिखो।
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
आसमान में उड़ती पतंगें। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए। एक लंबा समय और हम अभी भी .........
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
समाज में बढती आर्थिक असमानताएँ
आप आस्था/मनु हैं। 'ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य' इस विषय पर लगभग 100 शब्दों में अपने विचार लिखकर किसी दैनिक समाचार- पत्र के संपादक को भेजिए।
'भक्तिन' एक कर्मठ नारी के संघर्षमय जीवन की कहानी है। इस कथन को भक्तिन के जीवन के चार अध्यायों के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
