Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
आसमान में उड़ती पतंगें। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए। एक लंबा समय और हम अभी भी .........
Advertisements
उत्तर
आज़ादी
भारत विश्व का सबसे बड़ा संविधानिक देश है। भारत में विभिन्न प्रकार के जाति धर्म समुदाय रंग रूप संस्कृति के लोग मिलजुल कर रहते है। 15 अगस्त 1947 को भारत में ब्रिटिश सरकार से आज़ाद हुआ था। उस वक्त से लेकर आज तक 15 अगस्त का दिन जोश और उत्साह के साथ पूरे देश भर में मनाया जाता है।
भारत को आज़ाद हुए पूरे 75 साल हो चुके हैं। इस देश को आज़ाद कराने में कितने ही वीरों ने अपने खून से इस धरती को सींचा है, साथ ही उन वीर सपूतों के बलिदान का भी दिन है। अंग्रेजों ने लंबे समय तक हमारे देश पर राज किया था। 15 अगस्त, सन 1947 को हम उनकी गुलामी से आज़ाद हुए थे। अंग्रेजों ने पूरे 200 सालों तक हम पर राज किया। देश को आज़ाद कराने में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्रबोस, बाल गंगाधर तिलक, सुखदेव, सरदार वल्लभभाई पटेल, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपतराय, महात्मा गांधी जैसे अनेक वीरों के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ने में जी जान लगा दी। कई तरह के विद्रोह और आंदोलन किए जिसके बाद अंत में थककर अंग्रेजों को भारत से जाना पड़ा। आज हम आज़ाद होकर खुली हवा में साँस ले पा रहे हैं। इसका श्रेय स्वतंत्रता सेनानियों को ही जाता है। जिन्होंने दिन-रात एक कर इसके लिए लड़ाई लड़ी। कई तरह की यातनाएँ सहीं। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता की दृष्टि से ये दिन बहुत महत्त्व रखता है। इसके साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए भी स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए बहुत मायने रखता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व कार्यालयों में झंडा लहराया जाता है। तरह तरह के आयोजन किए जाते हैं। लड्डू बाँटे जाते हैं और कई जगहों पर तो इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है।
