हिंदी

यदि साइकिल तुमसे बोलने लगी तो ......

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

यदि साइकिल तुमसे बोलने लगी तो ......

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

यदि साइकिल मुझसे बोलने लगी तो मुझे बहुत खुशी होगी। मैं उससे अपने मन की सारी बातें कहता और वह भी मुझे अपनी सारी बातें बताती। हम दोनों आपस में बहुत बातें करते। मैं उसे अपनी सबसे अच्छी दोस्त बना लेता और वह बिना मेहनत किए मुझे मेरी मनचाही जगह पर ले जाती। यदि साइकिल मुझसे बोलने लगी, तो मैं उसके सारे दुख-दर्द भी पूछूँगा। सब उस पर सवार होते हैं, उसपर सामान रखते हैं, तो उसे कैसा महसूस होता है? मैं उसकी नजर से दिखने वाली दुनिया के बारे में जानना चाहूँगा। साइकिल जिन-जिन स्थानों का भ्रमण कर चुकी होगी, उन सभी स्थानों के बारे में भी जानकारी लूँगा। यदि साइकिल मुझसे बोलने लगी, तो मैं उसके इतिहास के बारे में जानना चाहूँगा। उसका जन्म कब, कैसे और कहाँ हुआ? इन सबकी जानकारी लूँगा। उससे पूछूँगा कि वह पहले किस तरह दिखती थी? उसे पहले यह दुनिया कैसी लगती थी और अब कैसी लगती है? उसकी हालत में कैसे बदलाव आया? साइकिल से ढेर सारी बातें करके उसे अपनेपन का विश्वास दिलाऊँगा तथा उसकी हालत को बेहतर-से-बेहतर बनाने का प्रयत्न करूँगा।

shaalaa.com
उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.04: जोकर - स्वाध्याय [पृष्ठ १२]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Sulabhbharati Standard 6 Maharashtra State Board
अध्याय 1.04 जोकर
स्वाध्याय | Q (५) | पृष्ठ १२

संबंधित प्रश्न

मैंने समझा जरा प्यार से बोलना सीख लीजे कविता से 


कोई साप्ताहिक पत्रिका अनियमित रूप में प्राप्त होने के विरोध में शिकायत करते हुए संपादक को निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखो :

पत्र का प्रारूप
(औपचारिक पत्र)

दिनांक :
प्रति,

______
______

विषय : ______
संदर्भ : ______
महोदय,
विषय विवेचन

       __________________________________________________

भवदीय/भवदीया,

____________

नाम : ____________
पता : ____________
        ____________

ई-मेल आईडी : ____________


किसी शहीद और उसके परिवार के बारे में सुनो: मुद्दे - जन्म तिथि, गाँव, शिक्षा, घटना।


ॠतुओं के नाम बताते हुए उनके परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कराे और लिखो।


प्लास्टिक, थर्माकोल आदि प्रदूषण बढ़ाने वाले घटकों का उपयोग हानिकारक है।


‘अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत’ पर आधारित कोई कहानी सुनाओ।


विभिन्न क्षेत्रों की ‘प्रथम भारतीय महिलाओं’ की सचित्र जानकारी काॅपी में चिपकाओ।


विद्‌यालय के स्नेह सम्मेलन का वर्णन करो।


थर्मामीटर में किस धातु का प्रयोग होता है, बताओ।


मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×