हिंदी

निम्नलिखित आकृति में, O वृत्त का केंद्र है और ∠BCO = 30° है। x और y ज्ञात कीजिए। - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित आकृति में, O वृत्त का केंद्र है और ∠BCO = 30° है। x और y ज्ञात कीजिए।

आकृति
योग
Advertisements

उत्तर

दिया गया है, O वृत्त का केंद्र है और ∠BCO = 30° है। दी गई आकृति में OB और AC को मिलाइए।


ΔBOC में, CO = BO  ...[दोनों वृत्त की त्रिज्या हैं।]

∴ ∠OBC = ∠OCB = 30°  ...[समान भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।]

∴ ∠BOC = 180° – (∠OBC + ∠OCE)  ...[त्रिभुज के कोण योग गुण द्वारा]

= 180° – (30° + 30°)

= 120°

∠BOC = 2∠BAC

हम जानते हैं कि, एक वृत्त में, एक चाप द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण वृत्त के शेष भाग पर बनाए गए कोण का दुगुना होता है।

∴ `∠BAC = 120^circ/2 = 60^circ`

साथ ही, ∠BAE = ∠CAE = 30°  ...[AE कोण A का कोण समद्विभाजक है।]

⇒ ∠BAE = x = 30°

∠ABE में, ∠BAE + ∠EBA + ∠AEB = 180°  ...[त्रिभुज के कोण योग गुण द्वारा]

⇒ 30° + ∠EBA + 90° = 180°

∴ ∠EBA = 180° – (90° + 30°)

= 180° – 120°

= 60°

अब, ∠EBA = 60°

⇒ ∠ABD + y = 60°

⇒ `1/2 xx ∠AOD + y = 60^circ`  ...[एक वृत्त में, एक चाप द्वारा केंद्र पर बनाया गया कोण वृत्त के शेष भाग पर बनाए गए कोण का दुगुना होता है।]

⇒ `90^circ/2 + y = 60^circ`  ...[∵ ∠AOD = 90°, दिया गया है।]

⇒ 45° + y = 60°

⇒ y = 60° – 45°

∴ y = 15°

shaalaa.com
एक वृत्त के चाप द्वारा अंतरित कोण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 10: वृत्त - प्रश्नावली 10.4 [पृष्ठ १०८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Mathematics [Hindi] Class 9
अध्याय 10 वृत्त
प्रश्नावली 10.4 | Q 13. | पृष्ठ १०८

संबंधित प्रश्न

आकृति में, एक वृत्त पर A, B, C और D चार बिंदु हैं। AC और BD एक बिंदु E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि ∠BEC = 130° तथा ∠ECD = 20° है। ∠BAC ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित आकृति में, यदि AOB एक व्यास है और ∠ADC = 120° है, तो ∠CAB = 30° है। 


AB और AC एक वृत्त की दो बराबर जीवाएँ हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠BAC का समद्विभाजक वृत्त के केंद्र से होकर जाता है।


यदि वृत्त की दो जीवाओं के मध्य-बिंदुओं को मिलाने वाला रेखाखंड वृत्त के केंद्र से होकर जाता है, तो सिद्ध कीजिए कि दोनों जीवाएँ समांतर है।


किसी वृत्त की एक जीवा उसकी त्रिज्या के बराबर है। इस जीवा द्वारा दीर्घ वृत्तखंड में किसी बिंदु पर अंतरित कोण ज्ञात कीजिए। 


यदि ABC किसी वृत्त के अंतर्गत एक समबाहु त्रिभुज है तथा P लघु चाप BC पर स्थित कोई बिंदु है, जो B या C के संपाती नहीं है, तो सिद्ध कीजिए कि PA कोण BPC का समद्विभाजक हैं।


निम्नलिखित आकृति में, AB और CD एक वृत्त की दो जीवाएँ हैं, जो E पर प्रतिच्छेद करती हैं। सिद्ध कीजिए कि AEC = `1/2` (चाप CXA द्वारा केंद्र पर अंतरित कोण + चाप DYB द्वारा केंद्र पर अंतरित कोण) है।


एक वृत्त की दो बराबर AB और CD जीवाएँ बढ़ाने पर बिंदु P पर प्रतिच्छेद करती हैं। सिद्ध कीजिए कि PB = PD है।


AB और AC त्रिज्या r वाले एक वृत्त की दो जीवाएँ इस प्रकार हैं कि AB = 2AC है। यदि p और q क्रमश : केंद्र से AB और AC की दूरियाँ हैं, तो सिद्ध कीजिए कि 4q2 = p2 + 3r2 है।


निम्नलिखित आकृति में, O वृत्त का केंद्र है, BD = OD और CD ⊥ AB है। ∠CAB ज्ञात कीजिए।

 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×