हिंदी

किसी फ्लाईओवर (Flyover) की त्रिभुजाकार दीवार को विज्ञापनों के लिए प्रयोग किया जाता है। दीवार की भुजाओं की लंबाइयाँ 122 m, 22 m और 120 m हैं (देखिए आकृति)।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी फ्लाईओवर (Flyover) की त्रिभुजाकार दीवार को विज्ञापनों के लिए प्रयोग किया जाता है। दीवार की भुजाओं की लंबाइयाँ 122 m, 22 m और 120 m हैं (देखिए आकृति)। इस विज्ञापन से प्रति वर्ष ₹ 5000 प्रति m2 की प्राप्ति होती है। एक कंपनी ने एक दीवार को विज्ञापन देने के लिए 3 महीने के लिए किराए पर लिया। उसने कुल कितना किराया दिया?

योग
Advertisements

उत्तर

त्रिभुज की भुजाएँ (अर्थात् a, b, c) क्रमशः 122 m, 22 m और 120 m हैं।

त्रिभुज का परिमाप = (122 + 22 + 120) m

2s = 264 m

s = 132 m

हीरोन के सूत्र से,

त्रिभुज का क्षेत्रफल = `sqrt(s(s-a)(s-b)(s-c))`

दिए गए त्रिभुज का क्षेत्रफल = `[sqrt(132(132-122)(132-22)(132-120))]m^2`

= `[sqrt(132(10)(110)(12))]m^2 = 1320m^2`

1 m2 क्षेत्र का प्रति वर्ष किराया = ₹ 5000

प्रति माह 1 m2 क्षेत्र का किराया = `₹ 5000/12`

3 महीने के लिए 1320 m2 क्षेत्र का किराया

= `₹ (5000/12xx3xx1320)`

= ₹ (5000 × 330)

= ₹ 16,50,000

इसलिए कंपनी को ₹ 16,50,000 का भुगतान करना पड़ा।

shaalaa.com
त्रिभुज का क्षेत्रफल - हीरोन के सूत्र द्वारा
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 10: हीरोन सूत्र - प्रश्नावली 10.1 [पृष्ठ १५५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 9
अध्याय 10 हीरोन सूत्र
प्रश्नावली 10.1 | Q 2. | पृष्ठ १५५

संबंधित प्रश्न

उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी दो भुजाएँ 18 cm और 10 cm हैं तथा उसका परिमाप 42 cm है।


एक त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 12 : 17 : 25 है और उसका परिमाप 540 cm है। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


क्षेत्रफल `9sqrt(3)` cm2 वाले एक समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई है


एक त्रिभुज की भुजाएँ 35 cm, 54 cm और 61 cm की हैं। इसके सबसे लंबे शीर्षलंब की लंबाई है


आधार 2 cm और बराबर भुजाओं में से एक भुजा 4 cm वाले समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल है


यदि एक समचतुर्भुज की एक भुजा 10 cm और एक विकर्ण 16 cm है, तो उस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 96 cm2 है। 


एक समांतर चतुर्भुज का आधार और संगत शीर्षलंब क्रमश : 10 cm और 3.5 cm हैं। उस समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल 30 cm2 है।


एक समबाहु त्रिभुज के अभ्यंतर में स्थित किसी बिंदु से तीनों भुजाओं पर लंब डाले जाते हैं। इन लंबों की लंबाई 14 cm, 10 cm और 6 cm हैं। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


आकृति में दिए हुए समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। साथ ही, शीर्ष A से भुजा DC पर शीर्षलंब की लंबाई ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित आकृति में, ∆ABC की भुजाओं में AB = 7.5 cm, AC = 6.5 cm और BC = 7 cm है। आधार BC पर एक समांतर चतुर्भुज DBCE की रचना की जाती है, जो क्षेत्रफल में ∆ABC के बराबर है। इस समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई DF ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×