Advertisements
Advertisements
Question
किसी फ्लाईओवर (Flyover) की त्रिभुजाकार दीवार को विज्ञापनों के लिए प्रयोग किया जाता है। दीवार की भुजाओं की लंबाइयाँ 122 m, 22 m और 120 m हैं (देखिए आकृति)। इस विज्ञापन से प्रति वर्ष ₹ 5000 प्रति m2 की प्राप्ति होती है। एक कंपनी ने एक दीवार को विज्ञापन देने के लिए 3 महीने के लिए किराए पर लिया। उसने कुल कितना किराया दिया?

Advertisements
Solution
त्रिभुज की भुजाएँ (अर्थात् a, b, c) क्रमशः 122 m, 22 m और 120 m हैं।
त्रिभुज का परिमाप = (122 + 22 + 120) m
2s = 264 m
s = 132 m
हीरोन के सूत्र से,
त्रिभुज का क्षेत्रफल = `sqrt(s(s-a)(s-b)(s-c))`
दिए गए त्रिभुज का क्षेत्रफल = `[sqrt(132(132-122)(132-22)(132-120))]m^2`
= `[sqrt(132(10)(110)(12))]m^2 = 1320m^2`
1 m2 क्षेत्र का प्रति वर्ष किराया = ₹ 5000
प्रति माह 1 m2 क्षेत्र का किराया = `₹ 5000/12`
3 महीने के लिए 1320 m2 क्षेत्र का किराया
= `₹ (5000/12xx3xx1320)`
= ₹ (5000 × 330)
= ₹ 16,50,000
इसलिए कंपनी को ₹ 16,50,000 का भुगतान करना पड़ा।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
किसी पार्क में एक फिसल पट्टी (Slide) बनी हुई है। इसकी पार्श्वीय दीवारों (Side Walls) में से एक दीवार पर किसी रंग से पेंट किया गया है और उस पर ‘‘पार्क को हरा-भरा और साफ़ रखिए” लिखा हुआ है। (देखिए आकृति)। यदि इस दीवार की विमाएँ 15 m, 11 m और 6 m हैं, तो रंग से पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी दो भुजाएँ 18 cm और 10 cm हैं तथा उसका परिमाप 42 cm है।
`2sqrt(3)` cm भुजा वाले समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल है
यदि एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल `16sqrt(3)` cm2 है, तो इस त्रिभुज का परिमाप है
आधार 2 cm और बराबर भुजाओं में से एक भुजा 4 cm वाले समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल है
एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल `20sqrt(3)` cm2 है, जिसकी प्रत्येक भुजा 8 cm है।
भुजा a वाले एक समषड्भुज का क्षेत्रफल भुजा a वाले पाँच समबाहु त्रिभुजों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर होता है।
भुजाओं 50 m, 65 m और 65 m वाले त्रिभुजाकार खेत में 7 रु. प्रति m2 की दर से घास लगवाने का व्यय ज्ञात कीजिए।
एक समबाहु त्रिभुज के अभ्यंतर में स्थित किसी बिंदु से तीनों भुजाओं पर लंब डाले जाते हैं। इन लंबों की लंबाई 14 cm, 10 cm और 6 cm हैं। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक त्रिभुजाकार खेत का परिमाप 420 m है तथा इसकी भुजाओं का अनुपात 6 : 7 : 8 है। इस खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
