Please select a subject first
Advertisements
Advertisements
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए:
| विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी, मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी। हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए, मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए। वहीं पशु प्रवत्ति है कि आप आप ही चरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।। |
- कवि ने ऐसा क्यों कहा कि मृत्यु से नहीं डरना चाहिए? [1]
- मृत्यु से यश प्राप्त होता है
- जन्म - मरण ईश्वर के हाथ में है
- मृत्यु के बाद नया शरीर मिलता है
- मृत्यु तो अवश्यंभावी है
- कवि कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहता है? [1]
- बिना किसी पीड़ा के हुई मृत्यु
- अपनों के हित प्राप्त होनेवाली मृत्यु
- महान उद्देश्य के लिए मरनेवाले की मृत्यु
- स्वार्थ सिद्ध करते समय हुई मृत्यु
- कैसी मृत्यु व्यर्थ है? [1]
- देश हित प्राप्त होने वाली मृत्यु
- जिस मृत्यु को याद न किया जाए
- दूसरों के लिए संघर्ष करते हुए प्राप्त मृत्यु
- मृत्यु के बाद हमेशा याद रहे
- पशु प्रवृत्ति क्या है? [1]
- अपने लिए जीना - खाना
- दूसरों के लिए जीना - खाना
- परोपकार का भाव रखना
- दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुँचाना
- कौन/सा से वाक्य पद्यांश से मेल खाता है/खाते हैं? [1]
- उदार मनुष्य दूसरों के लिए जीता - मरता है।
- पशु प्रवृत्ति को समझ के साथ अपनाना चाहिए।
- मनुष्य जीवन की सार्थकता पररोपकार में है।
- जीवन में कुछ पाने के लिए स्वार्थी होना पड़ता है।
विकल्प:- केवल I
- II, IV
- I, III
- II, III
Concept: undefined >> undefined
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए:
कौन/सा से वाक्य “कारतूस' एकांकी से मेल खाते हैं?
- वज़ीर अली की आज़ादी बहुत ख़तरनाक है।
- वकील ने वज़ीर अली की बात ध्यानपूर्वक सुनी और सहायता का पूरा आश्वासन दिया।
- इसका मतलब कंपनी के खिलाफ सारे हिंदुस्तान में एक लहर दौड़ गई है।
- लेफ़्टीनेंट के अनुसार वज़ीर अली को पकड़ना बहुत सरल है।
Concept: undefined >> undefined
Advertisements
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए:
| सालाना इम्तिहान हुआ। भाई साहब फ़ेल हो गए, मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया। मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लूँ - “आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई ?' मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ।' लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा । भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आज़ादी से खेलकूद में शरीक होने लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फ़जीहत की, तो साफ़ कह दूँगा - 'आपने अपना खून जलाकर कौन - सा तीर मार लिया। मैं तो खेलते - कूदते दरजे में अव्वल आ गया।' ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग - ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था। भाई साहब ने इसे भाँप लिया - उनकी सहज बुद्ध बड़ी तीव्र थी और एक दिन जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली - डंडे की भेंट करके ठीक भोजन के समय लौटा, तो भाई साहब ने मानो तलवार खींच ली। |
- कक्षा में प्रथम आने पर छोटे भाई के व्यवहार में बड़े भाई साहब के प्रति झलकने लगा: [1]
- प्रसन्नता
- अहंकार
- स्वाभिमान
- गर्व
- छोटा भाई बड़े भाई साहब को आड़े हाथों लेना चाहता था परंतु ऐसा कर नहीं पाया, क्यों? [1]
- उनकी डाँट-डपट का डर था
- उसकी हिम्मत नहीं पड़ी
- लोक-लाज का डर था
- उनसे हमदर्दी हो आई
- छोटे भाई के अव्वल आने पर भाई साहब के व्यवहार में क्या अंतर आया? [1]
- वे और अधिक ध्यानपूर्वक पढ़ने लगे
- उनके रौब में थोड़ी नरमी आ गई
- वे भी खेल - कूद में भाग लेने लगे
- अपनी पीड़ा भूलकर बेहद प्रसन्न हो गए
- निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए: [1]
कथन: भाई साहब गुस्सा हो गए और उन्होंने तलवार खींच ली।
कारण: छोटा भाई सुबह से शाम तक गुल्ली-डंडा खेलकर लौटा था।
विकल्प:
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कथन सही है लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
-
कौन-सा/से वाक्य गद्यांश से मेल खाते हैं? [1]
- वार्षिक परीक्षा में हर बार की तरह छोटा भाई भी अच्छे अंकों से पास हो गया।
- भाई साहब दुखी और उदास हो गए थे।
- छोटे भाई ने अपने हाव-भाव से दर्शा दिया कि उन दोनों में कोई बराबरी नहीं है।
- अब बड़े भाई साहब ने छोटे भाई को कुछ भी कहना पूरी तरह से छोड़ दिया था।
विकल्प:- I, II
- केवल III
- II, III
- III. IV
Concept: undefined >> undefined
'तताँरा-वामीरों कथा' में तताँरा की कौन सी विशेषताँए उभरकर आती हैं?
Concept: undefined >> undefined
पद्य खंड पर आधारित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
'आत्मत्राण' कविता की कौन-सी दो बातें आपको बहुत प्रेरित करती हैं और क्यों? अपने शब्दों में लिखिए।
Concept: undefined >> undefined
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
'टोपी शुक्ला का दोस्त इफ़्फ़न था लेकिन उसकी घनिष्ठ दोस्ती इफ़्फ़न की दादी से भी थी।' इस कथन को 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Concept: undefined >> undefined
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
'सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक को बचपन में प्रकृति कैसी प्रतीत होती थी? उस समय लेखक फूलों के साथ कैसा व्यवहार करता था?
Concept: undefined >> undefined
पद्य खंड पर आधारित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
कैफ़ी आजमी का यह गीत - 'कर चले हम फिदा...' किनके बारे में लिखा गया है? इस गीत में उनकी किन विशेषताओं का वर्णन किया गया है?
Concept: undefined >> undefined
पद्य खंड पर आधारित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :
श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए मीरा कौन-कौन से कार्य करने को तत्पर है? इनसे श्रीकृष्ण के प्रति मीरा के किस भाव का पता चलता है?
Concept: undefined >> undefined
गद्य खंड पर आधारित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:
गाँधी जी के बारे में लोग क्या कहते थे, गाँधी जी ने सदा क्या प्रयास किया? 'गिन्नी का सोना' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
Concept: undefined >> undefined
गद्य खंड पर आधारित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:
प्रकृति में आए असंतुलन के लिए आप किसे जिम्मेदार ठहराते हैं और क्यों? 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले'- पाठ के संदर्भ में लिखिए।
Concept: undefined >> undefined
गद्य खंड पर आधारित प्रश्न के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए :
मोनुमेंट के नीचे शाम को सभा होनी थी लेकिन भोर में क्या घटना घटी? 'डायरी का एक पन्ना' - पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Concept: undefined >> undefined
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
“लेखक का हरिहर काका से घनिष्ठ जुड़ाव है।” पाठ में आए इस कथन को तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
Concept: undefined >> undefined
Due to sudden floods, some welfare associations jointly requested the government to get 100 tents fixed immediately and offered to contribute 50% of the cost. If the lower part of each tent is of the form of a cylinder of diameter 4.2 m and height 4 m with the conical upper part of same diameter but of height 2.8 m, and the canvas to be used costs Rs. 100 per sq. m, find the amount, the associations will have to pay. What values are shown by these associations? [Use π=22/7]
Concept: undefined >> undefined
A hemispherical bowl of internal diameter 36 cm contains liquid. This liquid is filled into 72 cylindrical bottles of diameter 6 cm. Find the height of each bottle, if 10% liquid is wasted in this transfer.
Concept: undefined >> undefined
A cubical block of side 10 cm is surmounted by a hemisphere. What is the largest diameter that the hemisphere can have? Find the cost of painting the total surface area of the solid so formed, at the rate of Rs. 5 per 100 sq. cm. [Use π = 3.14]
Concept: undefined >> undefined
504 cones, each of diameter 3.5 cm and height 3 cm, are melted and recast into a metallic sphere. Find the diameter of the sphere and hence find its surface area.
[Use π=22/7]
Concept: undefined >> undefined
If the total surface area of a solid hemisphere is 462 cm2 , find its volume.[Take π=22/7]
Concept: undefined >> undefined
The largest possible sphere is carved out of a wooden solid cube of side 7 em. Find the volume of the wood left. (Use\[\pi = \frac{22}{7}\]).
Concept: undefined >> undefined
Water in a canal, 6 m wide and 1.5 m deep, is flowing at a speed of 4 km/h. How much area will it irrigate in 10 minutes, if 8 cm of standing water is needed for irrigation?
Concept: undefined >> undefined
