Advertisements
Advertisements
Question
पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए:
“लेखक का हरिहर काका से घनिष्ठ जुड़ाव है।” पाठ में आए इस कथन को तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
Advertisements
Solution
'लेखक का हरिहर काका के साथ घनिष्ठ जुड़ाव है।' यह बात पाठ में आए कुछ प्रसंगों के माध्यम से स्पष्ट देखने को मिलती है। लेखक और हरिहर काका के बीच बड़े ही मधुर व आत्मीय संबंध थे । लेखक का हरिहर काका से घनिष्ठ जुड़ाव दो प्रमुख कारणों से स्पष्ट होता है। पहला, हरिहर काका लेखक के पड़ोस में रहते थे, और दूसरा, बचपन से ही काका ने लेखक को अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार और दुलार दिया। हरिहर काका के प्रति लेखक की मित्रता और घनिष्ठता से यह बात स्पष्ट है कि उम्र का अंतर आत्मीय संबंधों के बीच बाधा नहीं बन सकता। हरिहर काका अपनी मानसिक और शारीरिक यातना के समय सबसे बात करना बंद कर देते हैं परंतु एकमात्र लेखक ही हैं जो उनकी पीड़ा को समझ सके। हरिहर काका अपने परिवार के प्रति किसी भी फैसले को लेने के लिए केवल लेखक से ही सलाह - मशवरा लिया करते थे। वे दोनों आपस में खुलकर बात करते थे तथा एक-दूसरे की पीड़ा को भी समझते थे।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
हरिहर काका को मंहत और भाई एक ही श्रेणी के क्यों लगने लगे?
हरिहर काका के मामले में गाँव वालों की क्या राय थी और उसके क्या कारण थे?
लेखक के गाँव का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
लेखक ठाकुरबारी से घनिष्ठ संबंध क्यों न बना सका?
अपने भाइयों के परिवार के प्रति हरिहर काका के मोहभंग की शुरुआत कैसे हुई?
स्वादिष्ट पकवान की आस लगाए बैठे हरिहर काका के सामने जब रूखा-सूखा खाना परोसा गया तो उनकी क्या प्रतिक्रिया हुई ?
परिवार वालों से हरिहर काका के असंतुष्ट होने की बात महंत को कैसे पता चली? यह सुनकर महंत ने क्या किया?
हरिहर काका द्वारा ठाकुरबारी में रात बिताने पर उनके भाइयों पर क्या बीती?
महंत जी ने हरिहर काका का अपहरण किस तरह करवाया?
ठाकुरबारी से छुड़ाकर लाए गए हरिहर काका की सुरक्षा के लिए उनके भाइयों ने क्या-क्या प्रबंध किए?
ठाकुरबारी से छुड़ाकर लाए गए हरिहर काका अपने घर के किस वातावरण से अनजान थे?
परिवार वालों द्वारा जमीन उनके नाम लिखने की बात पर हरिहर काका की क्या प्रतिक्रिया होती?
‘हरिहर काका’ नामक पाठ में लेखक ने ठाकुरबारी की स्थापना एवं उसके बढ़ते कलेवर के बारे में क्या बताया है?
‘हरिहर काका के गाँव के लोग ठाकुरबारी और ठाकुर जी के प्रति अगाध भक्ति-भावना रखते हैं।’ हरिहर काका पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
महंत जी ने हरिहर काका की ज़मीन हड़पने के लिए धर्म, मोह और माया का सहारा किस तरह लिया? उनका ऐसा करना आप कितना उचित मानते हैं?
महंत की बातें सुनकर हरिहर काका किस दुविधा में फँस गए? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
ठाकुरबारी के साधु-संतों के व्यवहार से काका को किस वास्तविकता का ज्ञान हुआ? साधु-संतों का ऐसा व्यवहार कितना उचित था?
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए:
उनकी इस स्थिति में मुझे चिंतित कर दिया है। जैसे कोई नाव बीच मझधार में फँसी हो और उस पर सवार लोग चिल्ला कर भी अपनी रक्षा ना कर सकते हो क्योंकि उनकी चिल्लाहट दूर तक फैले सागर के बीच उठती गिरती लहरों में विलीन हो जाने की अतिरिक्त कर ही क्या सकती है। 'हरिहर काका' पाठ से उद्धृत लेखक के इस कथन की संदर्भ सहित विवेचना कीजिए।
