Please select a subject first
Advertisements
Advertisements
अपने द्वारा इस सत्र में पढ़ी किन्हीं दो कविताओं में प्रयुक्त अलंकारों के महत्व का वर्णन कीजिए।
Concept: अलंकार
‘कविता कोने में घात लगाए बैठी है। यह हमारे जीवन मैं किसी भी क्षण वसंत की तरह आ सकती है।’ इस कथन की सार्थकता सिद्ध कीजिए।
Concept: कैसे बनती है कविता
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए -
|
जो है वह खड़ा है किसी अलक्षित सूर्य को |
(क) जो है वह खडा है बिना किसी स्तंभ के.......' वह जो बिना सहारे के खड़ी है - (1)
- दार्शनिकता
- आध्यात्मिकता
- धुएं की विशालता
- पानी की पवित्रता
(ख) 'अपनी दूसरी टांग से बिल्कुल बेखबर' पंक्ति का आशय है कि - (1)
- अध्यात्मिकता से अनभिज्ञ होना
- आधुनिकता से अनभिज्ञ होना
- सांसारिकता से अनभिज्ञ होना
- दार्शनिकता से अनभिज्ञ होना
(ग) राख के स्तंभ से क्या अभिप्राय है? (1)
- पूजा-पाठ की सामग्री के ढेर से
- शवों के राख के ढेर से
- मिट्टी के ढेर से
- मुरझाए फूलों के ढेर से
(घ) आस्था, विरक्ति, विश्वास, आश्चर्य और भक्ति का मिला-जुला रूप दिखाई देता है - (1)
- श्रद्धा और अंधभक्ति में
- मोक्ष की अवधारणा में
- मिथकीय आस्था में
- बनारस की आध्यात्मिकता में
(ङ) मनुष्य के हाथ स्तंभ की भांति खड़े हो जाते हैं - (1)
- मंदिर की ध्वजा को प्रमाण करने के लिए
- अदृश्य को अर्घ्य देने के लिए
- किसी की मदद के लिए
- श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए
Concept: बनारस
निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर 60 शब्दों में लिखिए -
कविता में बिंब की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
Concept: कैसे बनती है कविता
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।
बारिश की वह सबुह
Concept: निबंध लेखन
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।
मेरे बगीचे में खिला गुलाब
Concept: निबंध लेखन
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।
विद्यालय में मेरा प्रिय कोना
Concept: निबंध लेखन
आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Concept: पत्रलेखन
आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष मुकेश बदरप्पा हैं।नगर विकास प्राधिकरण के सचिव को अपने क्षेत्र के पार्क के समुचित विकास के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
Concept: पत्रलेखन
नाटक क्या होता है? यह कहानी से किस प्रकार भिन्न है?
Concept: नाटक लिखने का व्याकरण
समय का बंधन सभी के लिए आवश्यक है। नाटक लिखने के लिए ‘समय के बंधन’ का औचित्य स्थापित कीजिए।
Concept: नाटक लिखने का व्याकरण
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
गरमी की पहली बारिश
Concept: निबंध लेखन
रंगमंच को प्रतिरोध का सशक्त माध्यम कहना कहाँ तक उचित है? तीन कारणों का उल्लेख कीजिए।
Concept: नाटक लिखने का व्याकरण
‘तोड़ो’ कविता नवसृजन की प्रेरणा है। कथन के आलोक में अपने विचार प्रकट कीजिए।
Concept: तोड़ो
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
जैसे ही मैंने अलमारी खोली
Concept: निबंध लेखन
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
मैच खेलने का अवसर
Concept: निबंध लेखन
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
समाज में बढती आर्थिक असमानताएँ
Concept: उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का समाज पर प्रभाव
Concept: उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -
परीक्षा के दिन
Concept: उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर 60 शब्दों में लिखिए -
नाटक के विभिन्न तत्वों पर प्रकाश डालिए।
Concept: नाटक लिखने का व्याकरण
