English

Science (विज्ञान) 31/2/2 2025-2026 Hindi Medium Class 10 [कक्षा १०] Question Paper Solution

Advertisements
Science (विज्ञान) [31/2/2]
Marks: 80 CBSE
Hindi Medium

Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 25th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए: 

  1. इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
  2. प्रश्न-पत्र तीन खण्डों - क,  और  में विभाजित है। 
    खण्ड क: जीव विज्ञान (30 अंक)
    खण्ड ख: रसायन विज्ञान (25 अंक)
    खण्ड ग: भौतिक विज्ञान (25 अंक)
  3. इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस/स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  4. केस-आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं।
  5. अपनी उत्तर पुस्तिका को प्रश्न-पत्र के अनुरूप तीन खण्डों में विभाजित कीजिए -
    खण्ड क (जीव विज्ञान), खण्ड ख (रसायन विज्ञान) तथा खण्ड ग (भौतिक विज्ञान)।
    प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके संबंधित खण्ड में ही लिखना अनिवार्य है। एक खण्ड के उत्तर दूसरे खण्ड के उत्तर के साथ नहीं लिखने हैं।
  6. आवश्यकतानुसार प्रत्येक खण्ड और प्रश्न के साथ निर्देश दिए गए हैं।
  7. कृपया ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग प्रश्न-पत्र दिया गया है। 
  8. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में केवल आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाना चाहिए।

खण्ड क - जीव विज्ञान
[1]1.

स्पाइरोगाइरा में बहुकोशिकीय जीव होने के बावजूद प्रजनन की सरल विधियाँ परिलक्षित होती हैं।

स्पाइरोगाइरा में जनन के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए:

कोशिकाओं का दो कोशिकाओं में विभाजन होने के कारण अलैंगिक जनन।

लैंगिक जनन, जिसमें कोशिकाओं के विभाजन के कारण अनेक कोशिकाएँ बनती हैं।

स्पाइरोगाइरा के तंतु का अनेक छोटे-छोटे टुकड़ों में खंडित (टूट) होने के कारण अलैंगिक जनन।

तंतु की कोशिकाओं के अर्धसूत्री विभाजन के बाद युग्मकों का बनना, तत्पश्चात् नर तथा मादा युग्मकों के युग्मन के कारण लैंगिक जनन होना।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2.

टमाटर के हरे तने वाले पौधे का जीनी संयोजन (जीनोटाइप) ‘GG’ तथा टमाटर के बैंगनी तने वाले पौधे को ‘gg’ के रूप में दर्शाया गया है। इन दोनों पौधों के संकर पौधे का स्वपरागण कराया गया ताकि F2 पीढ़ी की संतति प्राप्त की जा सके। इस F2 पीढ़ी की संतति में GG, Gg तथा gg संयोजन का अनुपात क्या होगा?

2 : 1 : 1

3 : 1 : 0

1 : 1 : 2

1 : 2 : 1

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.

निम्नलिखित विकल्पों में से अनुवर्तन गति के प्रकार की पहचान कीजिए जो परागनली से बीजाण्ड की ओर गति के लिए उत्तरदायी है।

जलानुवर्तन

गुरुत्वानुवर्तन

रसायनानुवर्तन

प्रकाशानुवर्तन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.

यदि रंध्र छिद्र (स्टोमेटा) खुला हुआ है, तो यह निम्नलिखित में से किस स्थिति को इंगित करता है?

द्वार कोशिकाएँ सिकुड़ गई हैं।

द्वार कोशिकाओं से जल बाहर चला गया है।

रंध्र से बहुत अधिक मात्रा में जल की हानि हो गई है।

द्वार कोशिकाओं के अंदर जल के अंतर्गमन के कारण कोशिकाएँ फूल गई हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.

निम्नलिखित में से कौन-सा घटक किसी आहार (खाद्य) श्रृंखला में पोषी स्तरों की संख्या सीमित करता है?

जल की उपलब्धता

खाद्य (भोज्य) पदार्थोंकी आपूर्ति में कमी

उच्चतर स्तरों पर ऊर्जा में कमी

वायु में प्रदूषण

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.

प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में निम्नलिखित घटनाएँ घटित होती हैं। उस विकल्प का चयन कीजिए जो सही घटनाओं को दर्शाते हैं।

  1. कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट्स में ऑक्सीकरण
  2. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तन
  3. क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
  4. हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का जल में परिवर्तित होना

(i) और (ii)

(ii) और (iii)

(iii) और (iv)

(i) और (iv)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7.

दिए गए चित्र में, उस पोषी स्तर को पहचानिए जिसमें हानिकारक रसायनों की सांद्रता सर्वाधिक है।

T1

T5

T4

T3

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 8 तथा 9 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों में से चुनकर दीजिए।
[1]8.

अभिकथन (A): किसी पारितंत्र में सामान्यतः निचले पोषी स्तरों पर व्यष्टियों (जीवों) की संख्या अधिक होती है।

कारण (R): उत्पादक स्तर पर यह संख्या सर्वाधिक होती है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]9.

अभिकथन (A): रुधिर प्लाज्मा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन विलीन रूप में करता है, जबकि ऑक्सीजन का स्थानांतरण श्वसन वर्णक द्वारा होता है। 

कारण (R): ऑक्सीजन की अपेक्षा कार्बन डाइऑक्साइड जल में अधिक विलेय है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10. (क)

“मानव शरीर में किसी ग्रंथि द्वारा नावित हॉर्मोन का समय तथा मात्रा का नियमन होता है।” एक उदाहरण की सहायता से इस कथन की पुष्टि कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]10. (ख)

विद्युत आवेग जंतुओं के शरीर में सूचनाओं के संचरण के लिए एक उत्तम साधन है, लेकिन विद्युत आवेग के उपयोग की कुछ सीमाएँ हैं। किन्हीं दो सीमाओं को बताइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]11.

क्या किसी प्रजाति में सभी विभिन्नताओं के पास उस पर्यावरण में अस्तित्व में रहने की एकसमान संभावनाएँ होती हैं जिसमें वे अपने-आप को पाती हैं? स्पष्ट कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[2]12.

घरों में उत्पन्न होने वाले कचरा (अपशिष्ट) के निपटान के दो उपायों का सुझाव दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]13.

निम्नलिखित आरेखों का प्रेक्षण कीजिए:

(क) संयोजन (केस) ‘P’, ‘Q’ तथा 'R' में क्या परिवर्तन प्रेक्षित होंगे? कारण बताइए।

(ख) किस संयोजन (केस) में:

  1. वायवीय श्वसन हो रहा है?
  2. किण्वन (फर्मेटेशन) हो रहा है?
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]14. (क)

दो उदाहरण देते हुए, इस कथन को न्यायोचित सिद्ध कीजिए कि सभी जन्तुओं (प्राणियों) में संतति का लिंग निर्धारण सदैव आनुवंशिक नहीं होता।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]14. (ख)

मानव में पुरुषों तथा स्त्रियों के लिंग गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) के बीच विभेद कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[2]15. (क) (i)

मानव शरीर में नर जनन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक अंग का नाम लिखिए तथा उस परिस्थिति का भी उल्लेख कीजिए जो नर जनन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]15. (क) (ii)

नर जनन तंत्र में, उस पथ का नाम लिखिए जो नर जनन कोशिकाओं को निषेचन स्थल तक पहुँचाने में सहायक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]15. (क) (iii)

नर जनन कोशिका के उस मुख्य भौतिक (संरचनात्मक) लक्षण का उल्लेख कीजिए जो उसे मादा जनन कोशिका की ओर गमन करने में सहायक है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[5]15. (ख)

राधा के तीन बच्चे हैं। वह और बच्चे नहीं चाहती। राधा गर्भधारणरोकने की विधियाँ जानने के लिए पास के एक अस्पताल जाती है।

  1. शल्यक्रिया तरीकों के अलावा कोई भी दोऐसी विधियाँ बताइए, जिन्हें अपनाकर राधा अनचाहे गर्भधारण से बच सकती है।    [2]
  2. गर्भधारण रोकने की शल्यक्रिया तकनीकों के नाम बताइए।    [2]
  3. जीवाणु-जनित एवं वाइरस जनित लैंगिक संचरित रोगों का एक-एक उदाहरण दीजिए।    [1]
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]16.

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

एक प्रौढ़ (अधेड़) व्यक्ति अपने में होने वाले कुछ बौद्धिक (बोधनशीलता संबंधी) परिवर्तनों का सामना कर रहा है। कभी-कभार भूलना उसके प्रारंभिक लक्षण हैं। उदाहरणत: वह भूल जाता है कि उसने अपना मोबाइल चश्मा कहाँ रखा था अथवा बोलते समय वाक्य पूरा करने हेतु उसे उचित शब्द नहीं मिल पाते। उसे कार चलाने, सीढ़ियाँ चढ़ने तथा उतरने, एक प्लग लगाने इत्यादि में परेशानी होती है। वह धीरे-धीरे दुखी और चिंतित रहने लगा है।

(क) ऐच्छिक क्रियाएँ क्या है?    [1]

(ख) मस्तिष्क का कौन-सा भाग ऐच्छिक क्रियाओं की परिशुद्धता के लिए उत्तरदायी है?    [1]

(ग) (i) मेडुला की भूमिका की व्याख्या कीजिए।    [2]

अथवा

(ग) (ii) प्राणी पेशियाँ किस प्रकार गति करती हैं?    [2]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड ख - रसायन विज्ञान
[1]17.

इमली किस अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है?

ऐसीटिक अम्ल

टार्टरिक अम्ल

ऑक्सैलिक अम्ल

सिट्रिक अम्ल

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]18.

वर्षा जल को ‘अम्ल वर्षा’ कहा जाता है जब इसका ______

pH 7.2 से नीचे गिर जाता है।

pH 14 से नीचे गिर जाता है।

pH 7 से ऊपर होता है।

pH 5.6 से नीचे गिर जाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]19.

निम्नलिखित में से कौन-सी संयोजन अभिक्रियाएँ हैं?

  1. \[\ce{2KClO3 -> 2KCl + 3O2}\]
  2. \[\ce{MgO + H2O -> Mg(OH)2}\]
  3. \[\ce{4Al + 3O2 -> 2Al2O3}\]
  4. \[\ce{Zn + FeSO4 -> ZnSO4 + Fe}\]

(i) और (iii)

(iii) और (iv)

(ii) और (iv)

(ii) और (iii)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[1]20.

एक धातु कार्बोनेट किसी विलयन X के साथ अभिक्रिया करके एक लवण, जल एवं एक गैस Y बनाता है। X और Y क्या हैं?

X-सोडियम हाइड्रॉक्साइड, Y-कार्बन डाइऑक्साइड

X-सोडियम हाइड्रॉक्साइड, Y-हाइड्रोजन

X-हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, Y-कार्बन डाइऑक्साइड

X-हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, Y-हाइड्रोजन

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]21.

जब Mg धातु को गर्म जल के साथ अभिक्रिमित किया जाता है, तब यह जल की सतह पर तैरना प्रारंभ कर देता है। इसके भिन्न व्यवहार का कारण है:

जल की अपेक्षा Mg हल्का तत्त्व है।

Mg जल के साथ अभिक्रिया करके H2 गैस उत्पन्न करती है जो तैरने में सहायता करती है।

Mg जल के साथ अभिक्रिया करके N2 गैस उत्पन्न करती है जो तैरने में सहायता करती है।

Mg जल के साथ अभिक्रिया करके CO2 गैस बनाती है जो तैरने में सहायता करती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]22.

एक छात्रा ने देखा कि उसके सिल्वर के आभूषण कुछ माह पहनने के बाद निष्प्रभ हो गए तथा उन पर धूसर काले रंगकी परत चढ़ गई। सिल्वर धातु के रंग में परिवर्तन का क्या कारण है?

कुछ माह पहनने के बाद आभूषण के ऊपर की पॉलिश हट गई।

आभूषण वायु, आर्द्रता तथा अम्लों के सम्पर्क में आकर संक्षारित हो गए।

आभूषण के ऊपर धूल के कणों ने इसका रंग बदल दिया।

जंग लगने के कारण इसका रंग बदल गया।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]23.

जब एक परखनली में फेरस सल्फेट क्रिस्टलों को गर्म किया जाता है, तब हम प्रेक्षित करते हैं कि ______

बिना गंध की एक रंगहीन गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है।

एक भूरी गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है।

लवण का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा ज्वलित सल्फर की गंध वाली गैस उत्सर्जित (मुक्त) होती है।

लवण का हरा रंग फीका पड़ जाता है तथा कोई गैस उत्सर्जित (मुक्त) नहीं होती है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]24. | प्रश्न संख्या 24 के लिए, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूपमें अंकित किया गया है। इस प्रश्न के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों में से चुनकर दीजिए।

अभिकथन (A): कार्बन श्रृंखलन का गुणधर्म दर्शाता है।

कारण (R): इसके छोटे आकार के कारण C–C आबंध दुर्बल होता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
[1]25. (क)

रासायनिक समीकरणों को संतुलित क्यों होना चाहिए?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]25. (ख)

निम्नलिखित समीकरण में ऑक्सीकारक एवं अपचायक का नाम लिखिए:

\[\ce{4Na + O2 -> 2Na2O}\]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
[1]26. (क)

अत्यंत अभिक्रियाशील धातुओं के ऑक्साइडों का कार्बन द्वारा अपचयन क्यों नहीं किया जा सकता?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (ख)

आयनिक यौगिकों के गलनांक एवं क्वथनांक उच्च क्यों होते हैं?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (ग)

सीसा एवं टिन की मिश्रधातु सोल्डर का उपयोग विद्युत तारों के परस्पर वेल्डिंग के लिए क्यों किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[0.5]27. (क) (i) (a)

एक ऐसी धातु का उदाहरण लिखिए जो इतना मुलायम है कि उसको चाकू से काटा जा सकता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]27. (क) (i) (b)

एक ऐसे अधातु का उदाहरण लिखिए जो विद्युत का अच्छा सुचालक हो।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]27. (क) (ii)

इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का उपयोग करते हुए, व्याख्या कीजिए कि कैसे इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा Mg परमाणु ऑक्सीजन के साथ संयोजन करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है।

[परमाणु क्रमांक: Mg = 12, O = 8]

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 [कक्षा १०] Science (विज्ञान) with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Science (विज्ञान) board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 [कक्षा १०] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Science (विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10 [कक्षा १०].

How CBSE Class 10 [कक्षा १०] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Science (विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×