English

दिए गए चित्र में, नमक के जलीय विलयन से विद्युत प्रवाहित करने पर, ‘X’ तथा ‘Y’ गैसों के उत्सर्जित (मुक्त) होने के साथ-साथ एक पदार्थ ‘Z’ उत्पादित होता है। जब एक जलती हुई माचिस की तीली गैस ‘Y’ के पास

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

दिए गए चित्र में, नमक के जलीय विलयन से विद्युत प्रवाहित करने पर, ‘X’ तथा ‘Y’ गैसों के उत्सर्जित (मुक्त) होने के साथ-साथ एक पदार्थ ‘Z’ उत्पादित होता है। जब एक जलती हुई माचिस की तीली गैस ‘Y’ के पास लाई जाती है तब यह फट-फट की ध्वनि के साथ दहन करती है, जबकि ‘X’ को पेयजल के विसंक्रमण के लिए उपयोग में लाया जाता है। जब बुझे हुए चूने पर ‘X’ को प्रवाहित किया जाता है तब एक अविलेय पदार्थ ‘A’ उत्पादित होता है।

(क) ‘X’ और ‘Y’ गैसों के नाम लिखिए।    [1]

(ख) पदार्थ ‘Z’ के निर्माण का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।    [1]

(ग) (i) क्या होता है जब:    [2]

(I) पदार्थ ‘Z’ के जलीय विलयन में लाल लिटमस विलयन की एक बूँद मिलाई जाती है?

(II) जलीय NaCl के अमोनियामय विलयन से CO2 गैस प्रवाहित की जाती है?

अथवा

(ग) (ii) पदार्थ ‘A’ की पहचान कीजिए तथा इसके विरचन में होने वाली अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

Case Study
Advertisements

Solution

(क) X: क्लोरीन गैस (Cl2)

Y: हाइड्रोजन गैस (H2)

(ख) \[\ce{2NaCl_{(aq)} + 2H2O_{(l)} ->[{विद्युत धारा}] 2NaOH_{(aq)} + Cl2_{(g)} + H2_{(g)}}\]

(ग) (i) (I) NaOH विलयन में लाल लिटमस डालने पर लाल लिटमस नीला हो जाता है, क्योंकि NaOH क्षारीय है।

(II) अमोनियामय NaCl विलयन में CO2 प्रवाहित करने पर सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO3) का सफेद अवक्षेप बनता है।

\[\ce{NaCl + NH3 + H2O + CO2 -> NaHCO3\downarrow + NH4Cl}\]

अथवा

(ग) (ii) यहाँ A ब्लीचिंग पाउडर (CaOCl2) है।

\[\ce{Ca(OH)2 + Cl2 -> CaOCl2 + H2O}\]

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) 31/2/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×