Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
|
कक्षा 10 की छात्रा स्वाति ने यह देखा कि जब वह अपने रसोईघर में रेफ्रिजेरटर के निकट से गुज़रती है, तो उसे गर्मी का अनुभव होता है, जबकि रेफ्रिजेरटर के अन्दर रखी वस्तुएँ ठंडी होती हैं। |
(क) उपर्युक्त उल्लेखित घटना में गर्मी के कारण का वर्णन कीजिए। [1]
(ख) R प्रतिरोध के किसी प्रतिरोधक के सिरों के बीच जब विभवांतर V हो, तो इसमें I धारा प्रवाहित होती है। ओम के नियम का उपयोग करके इस प्रतिरोधक में t समय में उत्पन्न ऊष्मा के परिमाण के लिए सूत्र लिखिए। [1]
(ग) (i) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव के कोई दो व्यावहारिक अनुप्रयोग लिखिए। [2]
अथवा
(ग) (ii) विद्युत ऊर्जा के व्यावसायिक मात्रक की परिभाषा लिखिए और इसको जूल (J) में अभिव्यक्त कीजिए। [2]
Advertisements
Solution
(क) रेफ्रिजरेटर के पीछे लगे कंडेंसर कॉइल में गर्मी बाहर निकलती है। यह अंदर की गर्मी को बाहर फेंकता है, इसलिए पास में खड़े होने पर गर्मी महसूस होती है।
(ख) ओम के नियम और जूल के तापन नियम के अनुसार:
H = V I t
(ग) (i) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव के दो अनुप्रयोग:
- इलेक्ट्रिक हीटर/गीजर
- इलेक्ट्रिक आयरन (प्रेस)
अथवा
(ग) (ii) विद्युत ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक किलोवाट-घंटा (kWh) है।
1 kWh = 3.6 × 106 जूल (J)
