English Medium
Hindi Medium
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 2nd March 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख़्ती से अनुपालन कीजिए:
- इस प्रश्न-पत्र में कुल 15 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- इस प्रश्न-पत्र में कुल चार खण्ड हैं - खण्ड क, ख, ग और घ।
- खण्ड क में कुल 2 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 10 है।
- खण्ड ख में कुल 4 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है।
- खण्ड ग में कुल 5 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 21 है।
- खण्ड घ में कुल 4 प्रश्न हैं।
- प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, कुछ खण्डों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं, दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- यथासंभव सभी खण्डों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए:
|
हमारी सभ्यताएँ आमतौर पर नदियों के किनारे ही फली-फूलीं, लेकिन जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ी तो उन्हें नदियों से दूर जाकर बसना पड़ा, पर वहाँ भी उन्होंने तालाब बनाए। इन तालाबों की खासियत यह रही कि ये मनुष्यों के साथ-साथ नदियों को भी पोषित करते रहे थे और मानवता को भी पोषित करते थे, क्योंकि तालाबों में भरा पानी नदी के पेट को भरकर नदी को प्रवाह देता था। इसके बाद फिर जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ी, तो हमने कुएँ बनाए, बावड़ियाँ बनाईं। इस तरह जैसे-जैसे मनुष्य को जलस्रोत से दूर जाना पड़ा तो उसने तालाब, बावड़ियाँ, कुएँ, ताल, झाल, पाल आदि बनाकर पानी का संरक्षण किया। इसी कारण हम पानीदार बने रहे, लेकिन जब भारत में अंग्रेज़ी शासक आए तो उन्होंने कहना शुरू किया कि - ‘यह तो सपेरों का देश है और ये ठहरा हुआ पानी पीते हैं। ठहरा हुआ पानी तो दूषित है।’ अंग्रेज़ यह बात नहीं जानते थे कि वर्षा जल शुद्ध और पवित्र होता है और जब वह इकट्ठा होता है तो वह सूर्य की किरणों और हवा के स्पर्श से शुद्ध होता रहता है। यह ज्ञान उन्हें नहीं था। राजस्थान में जो वर्षा का जल इकट्ठा होता था उसे हम ताज़ा पानी कहते थे और अगर किसी को पेट की बीमारी होती थी, तो हम उसी से उसका इलाज कर लिया करते थे। हमारे लिए जल सिर्फ़ जीवन देने वाला, जीवन चलाने वाला ही नहीं रहा, बल्कि उसकी एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भूमिका भी रही। हमारी कोई भी पूजा जल के बिना नहीं होती। जब कहीं घूमने या आनंद मनाने जाते हैं, तो नदी किनारे का और उसके बदलते रंगों का आनंद लेते हैं। पूरे दिन में नदी के तीन रंग बदलते हैं। सुबह का अलग, शाम का अलग और दोपहर का अलग। नदी के ये बदलते रंग हमारे जीवन के बदलते रंगों की तरह हैं जिनमें प्रवाह होता है, गति होती है। इस तरह पानी से हमें एक ‘जीवन दर्शन’ मिलता रहा जिसे हम ‘जल दर्शन’ कह सकते हैं। जब तक हमें यह मिलता रहा तब तक हम पानीदार बने रहे, लेकिन अब हमारा यह जल दर्शन शनैः शनैः मिट्टी में दबता जा रहा है। |
- हमारी सम्यताएँ नदियों के किनारे ही क्यों विकसित हुईं? [1]
- जल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के कारण
- बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण
- आवागमन की सुविधा के कारण
- प्राकृतिक सौंदर्य के कारण
- जनसंख्या वृद्धि के साथ जलस्रोतों के विषय में क्या बदलाव आया है? [1]
- नदियों पर मनुष्यों की निर्भरता अधिक बढ़ी।
- वर्षा जल के लिए प्रतीक्षा रहने लगी।
- नदियों से बसावट दूर हुई और तालाब, बावड़ियाँ, कुएँ आदि बनाए गए।
- पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने लगा और जलस्रोतों का पानी कम पड़ने लगा।
- निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
कथन: हमारी कोई भी पूजा जल के बिना पूरी नहीं होती।
कारण: जल की मानव जीवन में एक आध्यात्मिक भूमिका रही है।
विकल्प:- कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- जल से जीवन का कौन-सा दर्शन मिलता है? स्पष्ट उत्तर लिखिए। [2]
- “पानीदार होने” का गद्यांश के संदर्भ में क्या अर्थ है? हम किस प्रकार पानीदार बने रह सकते हैं? [2]
Chapter:
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए:
| तुम्हारे लगाए आम फल आये हैं बेटी घर आना तुम्हारी पाली बकरियों ने बच्चे दिए हैं बेटी घर आना घर आना कि अबकी बारिश में भरपूर फ़सल होने वाली है फूल रहा है सनई जमकर सेम में फलियाँ आई हैं अपनी शक्ति में यही भर है प्यार से बुलाती हूँ अपनी माँ को याद करना बेटी घर आना आँगन उदास है घर के चौखट तुम्हारा रस्ता देखते हैं आम, फ़सलें और पेड़-पशु सब कहानी है असल बात जो तुम्हैं बतानी है तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाते हैं पर कह नहीं पाते हैं अकेले में सिसकते हैं, बुदबुदाते हैं बेटी घर आना। |
- कविता में माँ बेटी को बार-बार बुला रही है इसका असल कारण है: [1]
- घर में अन्न, फल, मछलियाँ अधिक मात्रा में हैं।
- उसके किए कार्यों का फल दिखने लगा है।
- घर बेटी की अनुपस्थिति से बहुत सूना है।
- बेटी के पिता उसे बहुत अधिक याद कर रहे हैं।
- निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
कथन: कविता में वर्णित परिवार ग्रामीण पृष्ठभूमि में निवास करता होगा।
कारण: आम, बकरियों, फसलें और सनई का उल्लेख ग्रामीण परिवेश का उचित संकेत दे रहा है।
विकल्प:- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कारण ग़लत है, किंतु कथन सही है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कविता में माँ ने अपनी स्थिति के बारे में कौन-सी बातें कही हैं? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए: [1]
I. विवशता से भरी
II. दीनता से भरी
III. असंतोष से भरी
विकल्प:- केवल I सही है।
- केवल I और III सही हैं।
- केवल II और III सही हैं।
- I, II और III तीनों सही हैं।
- ‘तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाते हैं, पर कह नहीं पाते हैं।’ आपके विचार से पिता पुत्री के प्रति अपने प्रेम को क्यों अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं? [2]
- ‘आँगन उदास है - घर के चौखट तुम्हारा रस्ता देखते हैं’ - इस पंक्ति का आशय स्पष्ट करते हुए बताइए कि बेटी की अनुपस्थिति का घर के परिवेश पर क्या प्रभाव है? [2]
Chapter:
सुबह आँख खुली और मैं बालकनी की तरफ़ भागी। (सरल वाक्य में बदलिए)
Chapter:
वह थाली में दही-भात सानकर हमें खिलातीं। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
Chapter:
मैं जीप की खिड़की से सिर निकाल कर दूर-दूर तक देख रही थी। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
Chapter:
यह प्रभाव पड़ा कि सभी सैलानी झूम-झूम कर गाने लगे। (आश्रित उपवाक्य पहचानिए और उसका भेद भी लिखिए)
Chapter:
सभापति का हुक्म हुआ और दरवाज़े बंद कर दिए गए। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए)
Chapter:
हुक्कामों ने एक-दूसरे की तरफ़ देखा। (वाच्य को पहचानकर उसका भेद लिखिए)
Chapter:
अख़बारों द्वारा खबरें छापी गईं। (कर्तृवाच्य में बदलिए)
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
छात्रों ने पुस्तक पढ़ी।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
सभी हताशा से चुप हो गए।
Chapter:
Advertisements
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
अरे! वहाँ क्यों खलबली मची हुई है?
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
मैं इसलिए लिखता हूँ कि स्वयं जानना चाहता हूँ।
Chapter:
निर्देशानुसार ‘पद परिचय’ पर आधारित प्रश्न के रेखांकित पद का पद-परिचय लिखिए:
वह प्रतिदिन टहलता है, इसीलिए स्वस्थ है।
Chapter:
मुनिपद कमल बंदि दोउ भ्राता। - काव्य पंक्ति में अलंकार पहचानकर लिखिए।
Chapter:
‘उर विहग-सा उड़ रहा
नील गगन के बीच’ - काव्य पंक्ति में अलंकार पहचानकर लिखिए।
Chapter:
वह शर इधर गांडीव-गुण से भिन्न जैसे ही हुआ।
धड़ से जयद्रथ का उधर सिर छिनन वैसे ही हुआ। - काव्य पंक्ति में अलंकार पंहचानकर उसका नाम लिखिए।
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
हालदार साहब ने जब नेताजी की मूर्ति पर असली चश्मा देखा तो उनके मन में कौन-कौन-से भाव उभरे? किन्हीं दो का उल्लेख करते हुए लिखिए कि मूर्ति पर असली चश्मा क्यों लगा था?
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
क्या आप बालगोबिन भगत की इस मान्यता से सहमत हैं कि सुस्त और बोदे लोग निगरानी और मुहब्बत के ज़्यादा हकदार होते हैं? उचित तर्कों के साथ उत्तर लिखिए।
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
बिस्मिल्ला खाँ के व्यक्तित्व के गुणों का उल्लेख करते हुए लिखिए कि आप उनके किस गुण को अपनाना चाहेंगे और क्यों?
Chapter:
निर्धारित गद्य पाठ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
वास्तविक अर्थों में एक संस्कृत मनुष्य कौन कहलाएगा? ‘संस्कृति’ पाठ के संदर्भ में लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
|
उन्होंने अपने अकेले के बल-बूते और हौसले से अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश (विषयवार) के अधूरे काम को आगे बढ़ाना शुरू किया जो अपनी तरह का पहला और अकेला शब्दकोश था। इसने उन्हें यश और प्रतिष्ठा तो बहुत दी, पर अर्थ नहीं और शायद गिरती आर्थिक स्थिति ने ही उनके व्यक्तित्व के सारे सकारात्मक पहलुओं को निचोड़ना शुरू कर दिया। सिंकुड़ती आर्थिक स्थिति के कारण और अधिक विस्फारित उनका अहं उन्हें इस बात तक की अनुमति नहीं देता था कि वे कम-से-कम अपने बच्चों को तो अपनी आर्थिक विवशताओं का भागीदार बनाएँ। नवाबी आदतें, अधूरी महत्त्वाकांक्षाएँ, हमेशा शीर्ष पर रहने के बाद हाशिए पर सरकते चले जाने की यातना क्रोध बनकर हमेशा माँ को कँपाती-थरथराती रहती थीं। अपनों के हाथों विश्वासघात की जाने कैसी गहरी चोटें होंगी वे जिन्होंने आँख मूँदकर सबका विश्वास करने वाले पिता को बाद के दिनों में इतना शक्की बना दिया कि जब-तब हम लोग भी उसकी चपेट में आते ही रहते। |
- मन्नू भंडारी के पिता की गिरती आर्थिक स्थिति का उन पर क्या प्रभाव पड़ा? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए: [1]
I. अधिक क्रोधी हो गए।
II. व्यक्तित्व के सकारात्मक पहलू बढ़ गए।
III. अहंकार में वृद्धि हो गई।
विकल्प:- केवल I और II सही हैं।
- केवल I और III सही हैं।
- केवल I सही है।
- I, II और III तीनों सही हैं।
- गद्यांश के आधार पर पहले पिता की आर्थिक स्थिति कैसी थी? [1]
- प्रतिष्ठित किंतु संकुचित आर्थिक स्थिति।
- अस्थिर और अनिश्चितता से भरी हुई।
- भविष्य के लिए उम्मीदों से भरी।
- सम्पन्न और सम्मानजनक स्थिति।
- निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
कथन: विषयवार अंग्रेज़ी-हिंदी के शब्दकोश-निर्माण में पिता को प्रतिष्ठा बहुत मिली परअर्थ प्राप्ति नहीं हुई।
कारण: वे शब्दकोश का काम भली-भाँति नहीं कर पा रहे थे।
विकल्प:- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- मन्नू भंडारी के पिता शक्की स्वभाव के क्यों हो गए? [1]
- गिरती हुई आर्थिक स्थिति के कारण
- मननू भंडारी के कॉलेज से शिकायत आने के कारण
- अपने विश्वासपात्रों से मिले विश्वासघात को झेलने के कारण
- हाशिए पर चले जाने के अपमान-बोध के कारण
- उपर्युक्त गद्यांश में मन्नू भंडारी ने अपने पिताजी के विषय में कौन-कौन सी बातें साझा की हैं? [1]
इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए:
I. पिता अपने बच्चों को आर्थिक संकट के बारे में बताते थे।
II. पिताजी आँख मूँदकर सब पर विश्वास कर लेते थे।
III. पिता के भीतर नवाबी आदतें थीं और वे सदा शीर्ष पर रहना पसंद करते थे।
IV. पिता के संदेही स्वभाव का प्रभाव बच्चों पर भी पड़ता था।
विकल्प:- I, II और III सही हैं।
- I, II और IV सही हैं।
- I, II और IV सही हैं।
- II, III और IV सही हैं।
Chapter:
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ पाठ में परशुराम ने शिवधनुष तोड़ने वाले को अपना शत्रु क्यों कहा? आपकी दृष्टि में क्या वास्तव में वह उनका शत्रु था?
Chapter:
Advertisements
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘अट नहीं रही है’ कविता में वर्णित फागुन मास की मादकता का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए।
Chapter:
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘आत्मकथ्य’ कविता के आधार पर जयशंकर प्रसाद के जीवन की जो झलक मिलती है, उसके बारे में एक टिप्पणी लिखिए।
Chapter:
निर्धारित कविता के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘संगतकार’ मुख्य गायक का एक अनिवार्य सहयोगी होता है। उसकी आवश्यकता के दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:
|
मन की मन ही माँझ रही। कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही। अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही। अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही। चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही। ‘सूरदास’ अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लहीं।। |
- गोपियों की अभिलाषाएँ मन में ही क्यों रह गईं? [1]
- सांसारिक लोक-लाज के कारण।
- कृष्ण के मथुरा गमन के कारण।
- कृष्ण के स्थान पर उद्धव के आने के कारण।
- प्रेमाभिव्यक्ति के लिए उचित शब्द न मिलने के कारण।
- योग-संदेश को सुन गोपियों की क्या दशा हुई? [1]
- उद्धव के संदेश से गोपियों का दुख कुछ कम हुआ।
- श्रीकृष्ण के आने की उम्मीद को बल मिला।
- गोपियाँ मानो विरह के दुख से जल उठीं।
- गोपियाँ दुखी हो श्रीकृष्ण को पुकारने लगीं।
- निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
कथन: गोपियाँ उद्धव के समक्ष अपनी विरह व्यथा कह रही हैं।
कारण: उद्धव श्रीकृष्ण द्वार भेजे गए उनके दूत हैं।
विकल्प:- कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या करता है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है।
- मर्यादा का पालन किसने नहीं किया? [1]
- कृष्ण ने
- उद्धव ने
- गोपियों ने
- सूरदास ने
- गोपियों ने अब तक धीरज क्यों धारण कर रखा था? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए: [1]
I. प्रेम की मर्यादा का पालन करते हुए
II. कृष्ण के लौटकर आने की उम्मीद में
III. समाज के नियमों को ध्यान में रखकर
विकल्प- केवल I और III सही हैं।
- केवल II और III सही हैं।
- केवल I और II सही हैं।
- I, II और III तीनों सही हैं।
Chapter:
पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘माता का अँचल’ पाठ एक सदी पहले के अतीत की सुखद यात्रा है परंतु वर्तमान उससे पूरी तरह परिवर्तित है।’ - कथन के संदर्भ में पाठ से उदाहरण लेते हुए वर्तमान समय के साथ तुलनात्मक टिप्पणी कीजिए।
Chapter:
पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘साना-साना हाथ जोड़ि ...’ पाठ में वर्णित झरनों और नदी के सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
Chapter:
पूरक पाठ्य-पुस्तक के निर्धारित पाठ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए:
‘मैं क्यों लिखता हूँ?’ - पाठ के द्वारा विज्ञान की असीमित शक्ति के सामने विवश मनुष्यता नज़र आती है, कैसे? इस असीमित शक्ति के सदुपयोग के उपाय लिखिए।
Chapter:
आप वर्तिका/वर्चस्व हैं और आपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर की एक खेल प्रतियोगिता जीती है। अपने शहर के लोकप्रिय अख़बार के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपने अभ्यास और दैनिक कार्यकलापों को विस्तार से लिखिए ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।
Chapter:
आपका नाम सलिला/सलिल है। हाल में ही आप अपने माता-पिता के साथ एक नए शहर में रह रहे हैं। अपने दादा-दादी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर अपने साथ रहने के लिए बुलाइए और यह भी बताइए कि इस शहर में आप उन्हें क्या-क्या दिखाना चाहते हैं।
Chapter:
आपका नाम सरोज/संजय है। आप शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय से कला-स्नातक हैं और फोटोग्राफी में विशेष रुचि रखते हैं। एक प्रसिद्ध कंपनी में वन्यजीव फोटोग्राफर के सहायक का पद रिक्त हुआ है। आपको उस पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत्त लेख तैयार कीजिए।
Chapter:
आपका नाम जॉन/जॉली है। अपनी कक्षा के विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार कुछ पुस्तकों का उल्लेख करते हुए उन्हें विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध कराने का निवेदन करते हुए प्रधानाचार्य को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
Chapter:
आपकी माँ ने बुनाई सिखाने का एक उद्यम शुरू किया है। उसके प्रचार-प्रसार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।
Chapter:
आपका एक सहपाठी ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधि धावक बनकर जा रहा है। लगभग 40 शब्दों में उसे बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए संदेश लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
प्राकृतिक आपदाएँ और मानव की भूमिका
- प्राकृतिक आपदाओं से आशय
- वर्तमान समय में बढ़ने के कारण
- रोकथाम में मनुष्य की भूमिका
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
डिजिटल इंडिया और ग्रामीण समाज की चुनौतियाँ
- डिजिटल इंडिया का आशय
- ग्रामीण भारत में डिजिटलीकरण में आने वाली बाधाएँ
- डिजिटल इंडिया में शामिल करने के सुझाव
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
एक रोमांचक मैच
- मैच की जानकारी
- खिलाड़ियों और दर्शकों की मनोदशा
- मैच के रोमांचक क्षण
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 10 Hindi Course - A with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 10 Hindi Course - A-2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Hindi Course - A, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10.
How CBSE Class 10 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi Course - A will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
