Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए:
| तुम्हारे लगाए आम फल आये हैं बेटी घर आना तुम्हारी पाली बकरियों ने बच्चे दिए हैं बेटी घर आना घर आना कि अबकी बारिश में भरपूर फ़सल होने वाली है फूल रहा है सनई जमकर सेम में फलियाँ आई हैं अपनी शक्ति में यही भर है प्यार से बुलाती हूँ अपनी माँ को याद करना बेटी घर आना आँगन उदास है घर के चौखट तुम्हारा रस्ता देखते हैं आम, फ़सलें और पेड़-पशु सब कहानी है असल बात जो तुम्हैं बतानी है तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाते हैं पर कह नहीं पाते हैं अकेले में सिसकते हैं, बुदबुदाते हैं बेटी घर आना। |
- कविता में माँ बेटी को बार-बार बुला रही है इसका असल कारण है: [1]
- घर में अन्न, फल, मछलियाँ अधिक मात्रा में हैं।
- उसके किए कार्यों का फल दिखने लगा है।
- घर बेटी की अनुपस्थिति से बहुत सूना है।
- बेटी के पिता उसे बहुत अधिक याद कर रहे हैं।
- निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
कथन: कविता में वर्णित परिवार ग्रामीण पृष्ठभूमि में निवास करता होगा।
कारण: आम, बकरियों, फसलें और सनई का उल्लेख ग्रामीण परिवेश का उचित संकेत दे रहा है।
विकल्प:- कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- कारण ग़लत है, किंतु कथन सही है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कविता में माँ ने अपनी स्थिति के बारे में कौन-सी बातें कही हैं? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए: [1]
I. विवशता से भरी
II. दीनता से भरी
III. असंतोष से भरी
विकल्प:- केवल I सही है।
- केवल I और III सही हैं।
- केवल II और III सही हैं।
- I, II और III तीनों सही हैं।
- ‘तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाते हैं, पर कह नहीं पाते हैं।’ आपके विचार से पिता पुत्री के प्रति अपने प्रेम को क्यों अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं? [2]
- ‘आँगन उदास है - घर के चौखट तुम्हारा रस्ता देखते हैं’ - इस पंक्ति का आशय स्पष्ट करते हुए बताइए कि बेटी की अनुपस्थिति का घर के परिवेश पर क्या प्रभाव है? [2]
Comprehension
Advertisements
Solution
- (C) घर बेटी की अनुपस्थिति से बहुत सूना है।
- (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- (A) केवल I सही है।
- समाज में प्रायः पिता को कठोर और भावनाओं को दबाकर रखने वाले व्यक्ति के रूप में देखा जाता है। वे अपनी संतान से गहरा स्नेह करते हैं, परंतु संकोच या स्वभाव की गंभीरता के कारण उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते।
- इस पंक्ति का अर्थ है कि बेटी के जाने से घर की रौनक समाप्त हो गई है। पूरा माहौल सूना और उदास हो गया है। घर की हर वस्तु और सदस्य उसकी अनुपस्थिति को महसूस कर रहे हैं, जिससे वातावरण में गहरी उदासी छा गई है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
