English

मन की मन ही माँझ रही। कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही। अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही। अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही। चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए:

मन की मन ही माँझ रही।

कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही।

अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही।

अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही।

चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही।

‘सूरदास’ अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लहीं।।

  1. गोपियों की अभिलाषाएँ मन में ही क्यों रह गईं? [1]
    1. सांसारिक लोक-लाज के कारण।
    2. कृष्ण के मथुरा गमन के कारण।
    3. कृष्ण के स्थान पर उद्धव के आने के कारण।
    4. प्रेमाभिव्यक्ति के लिए उचित शब्द न मिलने के कारण।
  2. योग-संदेश को सुन गोपियों की क्या दशा हुई? [1]
    1. उद्धव के संदेश से गोपियों का दुख कुछ कम हुआ।
    2. श्रीकृष्ण के आने की उम्मीद को बल मिला।
    3. गोपियाँ मानो विरह के दुख से जल उठीं।
    4. गोपियाँ दुखी हो श्रीकृष्ण को पुकारने लगीं।
  3. निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए: [1]
    कथन: गोपियाँ उद्धव के समक्ष अपनी विरह व्यथा कह रही हैं।
    कारण: उद्धव श्रीकृष्ण द्वार भेजे गए उनके दूत हैं।
    विकल्प:
    1. कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
    2. कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    3. कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या करता है।
    4. कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है।
  4. मर्यादा का पालन किसने नहीं किया? [1]
    1. कृष्ण ने
    2. उद्धव ने
    3. गोपियों ने
    4. सूरदास ने
  5. गोपियों ने अब तक धीरज क्यों धारण कर रखा था? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए: [1]
    I. प्रेम की मर्यादा का पालन करते हुए
    II. कृष्ण के लौटकर आने की उम्मीद में
    III. समाज के नियमों को ध्यान में रखकर
    विकल्प
    1. केवल I और III सही हैं।
    2. केवल II और III सही हैं।
    3. केवल I और II सही हैं।
    4. I, II और III तीनों सही हैं।
Comprehension
Advertisements

Solution

  1. (B) कृष्ण के स्थान पर उद्धव के आने के कारण।
  2. (C) गोपियाँ मानो विरह के दुख से जल उठीं।
  3. (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
  4. (A) कृष्ण ने
  5. (C) केवल I और II सही हैं।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) 3/2/1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×