Advertisements
Advertisements
Question
यदि एक लीप वर्ष को यादृच्छया चुना गया हो तो इसकी क्या प्रायिकता है कि उस वर्ष में 53 मंगलवार होंगे।
Advertisements
Solution
एक लीप वर्ष में 366 दिन होते है। इसमें 52 पूर्ण सप्ताह हैं और 2 दिन शेष रहते हैं।
इन दोनों दिनों को इस प्रकार लिखा जा सकता है।
= {(सोमवार, मंगलवार), (मंगलवार, बुधवार), (बुधवार, बृहस्पतिवार), (बृहस्पतिवार, शुक्रवार), (शुक्रवार, शनिवार), (शनिवार, रविवार), (रविवार, सोमवार)}
इस प्रकार के कुल समूहों की संख्या = 7
इनमें से मंगलवार दो बार आता है। यानी (सोमवार, मंगलवार), (मंगलवार, बुधवार)
अतः लीप वर्ष में 53 मंगलवार आने की प्रायिकता = `2/7`
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
संतरों के एक डिब्बे का निरीक्षण उसमें से तीन संतरों को यादृच्छया बिना प्रतिस्थापित किए हुए निकाल कर किया जाता है। यदि तीनों निकाले गए संतरें अच्छे हों तो डिब्बे को बिक्री के लिए स्वीकृत किया जाता है अन्यथा अस्वीकृत कर देते हैं। एक डिब्बा जिसमें 15 संतरें हैं जिनमें से 12 अच्छे व ३ खराब संतरें हैं, के बिक्री के लिए स्वीकृत होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक पासे को तीन बार उछाला जाता है कम से कम एक बार विषम संख्या प्राप्त होने की प्राकियता ज्ञात कीजिए।
दो गेंदें एक बॉक्स से बिना प्रतिस्थापित किए निकाली जाती है। बॉक्स में 10 काली और 8 लाल गेंदें हैं तो प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
- दोनों गेंदें लाल हों
- प्रथम काली एवं दूसरी लाल हो
- एक काली तथा दूसरी लाल हो।
यदि पासों का एक जोड़ा उछला जाता है तो प्रत्येक पासे पर सम अभाज्य संख्या प्राप्त करने की प्रक्रियता निम्नलिखित में से क्या है?
एक पाँसे को बार-बार तब तक उछाला जाता है जब तक कि उस पर 6 का अंक तीन बार प्राप्त नहीं हो जाता। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पासे पर तीसरा 6 का अंक उसे छठी बार उछालने पर प्राप्त होता है।
