English

यदि एक बेलन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल 94.2 सेमी है और उसकी ऊँचाई 5 सेमी है, तो ज्ञात कीजिए: आधार की त्रिज्या बेलन का आयतन(𝝅 = 3.14 लीजिए)

Advertisements
Advertisements

Question

यदि एक बेलन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल 94.2 सेमी है और उसकी ऊँचाई 5 सेमी है, तो ज्ञात कीजिए:

  1. आधार की त्रिज्या
  2. बेलन का आयतन
    (𝝅 = 3.14 लीजिए)
Sum
Advertisements

Solution

(i) बेलन की ऊँचाई (h) = 5 cm

माना बेलन की त्रिज्या r है।

बेलन का CSA = 94.2 cm2

2πrh = 94.2 सेमी2

(2 × 3.14 × r × 5) सेमी = 94.2 सेमी2

r = 3 सेमी

(ii) बेलन का आयतन = r2h

= (3.14 × (3)2 × 5) सेमी3

= 141.3 सेमी3

shaalaa.com
लंबवृत्ताकार बेलन का घनफल
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

लकड़ी के एक बेलनाकार पाइप का आंतरिक व्यास 24 सेमी है और बाहरी व्यास 28 सेमी है। इस पाइप की लम्बाई 35 सेमी है। इस पाइप का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए, यदि 1 सेमी3 लकड़ी का द्रव्यमान 0.6 ग्राम है।

`["मान लें "pi=22/7]`


एक सोफ्ट ड्रिंक (Soft Drink) दो प्रकार के पैकों में उपलब्ध है: (i) लम्बाई 5 सेमी और चौड़ाई 4 सेमी वाले एक आयताकार आधार का टिन का डिब्बा जिसकी ऊँचाई 15 सेमी है और (ii) व्यास 7 सेमी वाले वृत्तीय आधार और 10 सेमी ऊँचाई वाला एक प्लास्टिक का बेलनाकार डिब्बा। किस डिब्बे की धारिता अधिक है और कितनी अधिक है?

`["मान लें "pi=22/7]`


10 मी गहरे एक बेलनाकार बर्तन के आंतरिक वक्र पृष्ठ को पेंट कराने का व्यय ₹ 2200 है। यदि पेंट कराने की दर ₹ 20 प्रति मी2 है, तो ज्ञात कीजिए:

  1. बर्तन का आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2. आधार की त्रिज्या
  3. बर्तन की धारिता

`["मान लें "pi=22/7]`


सीसे की एक पेंसिल (Lead Pencil) लकड़ी के एक बेलन के अभ्यंतर में ग्रेफाइट (Graphite) से बने ठोस बेलन को डाल कर बनाई गई है। पेंसिल का व्यास 7 मिमी है और ग्रेफाइट का व्यास 1 मिमी है। यदि पेंसिल की लम्बाई 14 सेमी है, तो लकड़ी का आयतन और ग्रेफाइट का आयतन ज्ञात कीजिए।

`["मान लें "pi=22/7]`


एक अस्पताल (Hospital) के एक रोगी को प्रतिदिन 7 सेमी व्यास वाले एक बेलनाकार कटोरे में सूप (Soup) दिया जाता है। यदि यह कटोरा सूप से 4 सेमी ऊँचाई तक भरा जाता है, तो इस अस्पताल में 250 रोगियों के लिए प्रतिदिन कितना सूप तैयार किया जाता है?

`["मान लें "pi=22/7]`


बेलन A का व्यास 7 cm और ऊँचाई 14 cm है। बेलन B का व्यास 14 cm और ऊँचाई 7 cm  है। परिकलन किए बिना क्या आप बता सकते हैं कि इन दोनों में किसका आयतन अधिक है। दोनों बेलनों का आयतन ज्ञात करते हुए इसका सत्यापन कीजिए। जाँच कीजिए कि क्या अधिक आयतन वाले बेलन का पृष्ठीय क्षेत्रफल भी अधिक है। 

A B

एक ऐसे बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसका आयतन 1.54 m3 और जिसके आधार का व्यास 140 cm है?


एक दूध का टैंक बेलन के आकार का है जिसकी त्रिज्या 1.5 m और लंबाई 7 m है। इस टैंक में भरे जा सकने वाले दूध की मात्रा लीटर में ज्ञात कीजिए।


जो लोग देख नहीं सकते, वे अलग-अलग नोटों और सिक्कों को कैसे पहचानते हैं? (इशारा: 20, 50, 100, 500, .... रुपये के नोटों पर   आदि आकृति ढूँढो और उसे छूकर देखो।)


एक 100 रुपये का नोट असली है या नकली, यह जाँचने के लिए हमें किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×