Advertisements
Advertisements
Question
व्याख्या कीजिये
तिरती है समीर-सागर पर
अस्थिर सुख पर दुख की छाया-
जग के दग्ध हृदय पर
निर्दय विप्लव की प्लावित माया-
Advertisements
Solution
संदर्भ - प्रस्तुत काव्यांश पाठ्यपुस्तक ‘आरोह भाग-2’ में संकलित ‘बादल राग’ शीर्षक कविता से लिया गया है। इसके कवि महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी हैं।
प्रसंग - इस काव्यांश में कवि ने बादल को क्रांति और परिवर्तन का प्रतीक मानते हुए उसका आवाहन किया है।
व्याख्या - कवि बादल को संबोधित करके कहता है कि हे क्रांति के संदेशवाहक बादल! जिस प्रकार वायु सागर के ऊपर निरंतर विचरण करती रहती है और जैसे मानव जीवन के क्षणभंगुर सुखों पर दुखों की परछाई मंडराती रहती है, उसी प्रकार संसार के संतप्त हृदय पर तेरी कठोर क्रांति की माया छाई हुई है। अर्थात् मनुष्य के जीवन में सुखों के साथ-साथ दुख रूपी बादल भी सदैव उपस्थित रहते हैं। वे कभी एक स्थान पर टिके नहीं रहते। संसार के कष्टों से व्यथित और जले हुए हृदय पर क्रांति का व्यापक और प्रभावशाली विस्तार छाया हुआ है। जिस प्रकार क्रांति शोषण, अन्याय और दुखों का अंत करके सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण निर्मित करती है, उसी प्रकार क्रांति का प्रतीक बादल भी ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी से पीड़ित संसार को नवीन आनंद, सुख और आशा का संदेश देने आता है।
विशेष -
- बादल को क्रांति के दूत के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
- भाषा तत्सम प्रधान खड़ी बोली है।
- ‘समीर-सागर’ तथा ‘दुख की छाया’ में रूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है।
- वीर रस की प्रधानता है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
अस्थिर सुख पर दुख की छाया पंक्ति में दुख की छाया किसे कहा गया है और क्यों?
अशनि-पात से शापित उन्नत शत-शत वीर पंक्ति में किसकी ओर संकेत किया गया है?
बादलों के आगमन से प्रकृति में होने वाले किन-किन परिवर्तनों को कविता रेखांकित करती है?
व्याख्या कीजिये
अट्टालिका नहीं है रे
आतंक-भवन
सदा पंक पर ही होता
जल-विलप्व-प्लावन
इस कविता में बादल के लिए ऐ विप्लव के वीर!, ऐ जीवन के पारावार! जैसे संबोधनों का इस्तेमाल किया गया है। बादल राग कविता के शेष पाँच खड़ों में भी कई संबोधनों का इस्तेमाल किया गया है। जैसे- अरे वर्ष के हर्ष!, मेरे पागल बादल!, ऐ निर्बंध!, ऐ स्वच्छंद!, ऐ उद्दाम!, ऐ सम्राट!, ऐ विप्लव के प्लावन!, ऐ अनंत के चंचल शिशु सुकुमार!, उपर्युक्त संबोधनों की व्याख्या करें तथा बताएँ कि बादल के लिए इन संबोधनों का क्या औचित्य है?
कविता को प्रभावी बनाने के लिए कवि विशेषणों का सायास प्रयोग करता है जैसे- अस्थिर सुख। सुख के साथ अस्थिर विशेषण के प्रयोग ने सुख के अर्थ में विशेष प्रभाव पैदा कर दिया है। ऐसे अन्य विशेषणों को कविता से छाँटकर लिखें तथा बताएँ कि ऐसे शब्द-पदों के प्रयोग से कविता के अर्थ में क्या विशेष प्रभाव पैदा हुआ है?
निम्नलिखित प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए :-
‘बादल राग’ कविता के आधार पर भाव स्पष्ट कीजिए - "विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते।"
