English

संपूर्ण और एक भाग में संबंध दर्शाने वाला आलेखीय निरूपण है –

Advertisements
Advertisements

Question

संपूर्ण और एक भाग में संबंध दर्शाने वाला आलेखीय निरूपण है –

Options

  • पाई चार्ट

  • आयत चित्र

  • दंड आलेख

  • चित्रालेख

MCQ
Advertisements

Solution

पाई चार्ट  

स्पष्टीकरण -

पाई चार्ट एक वृत्ताकार सांख्यिकीय ग्राफ़िक होता है जिसे संख्यात्मक अनुपात दर्शाने के लिए टुकड़ों में विभाजित किया जाता है। वृत्त को समग्र रूप में लिया जाता है और टुकड़े उसके भाग होते हैं।

shaalaa.com
वृत्त आलेख या पाई चार्ट
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: आंकड़ों का प्रबंधन - प्रश्नावली [Page 42]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
Chapter 2 आंकड़ों का प्रबंधन
प्रश्नावली | Q 2. | Page 42

RELATED QUESTIONS

किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया कि वह किस प्रकार का संगीत पसंद करते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है। इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1. यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसंद करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था? 
  2. किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाता है?
  3. यदि कोई कैसेट कंपनी 1000 सी.डी. (C.D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सीडी बनाएगी ?


360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है: 

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात कीजिए। 
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए ।
ऋतु मतों की संख्या
ग्रीष्म 90
वर्षा 120
शीत 150

निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसंद किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है।

रंग व्यक्तियों की संख्या
नीला 18
हरा 9
लाल 6
पीला 3
योग 36

प्रत्येक त्रिज्यखंड का आनुपातिक भाग ज्ञात कीजिए। उदाहरणार्थ : नीला `18/36 = 1/2` है ; हरा `9/36 = 1/4` ; इत्यादि। इसे प्रयोग करते हुए, संगत कोण ज्ञात कीजिए।


किसी छात्रावास में, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है। इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए। 

भाषा हिंदी अंग्रेजी मराठी तमिल बंगाली योग
विद्यार्थियों की संख्या 40 12 9 7 4 72

स्वयं करें

  1. अगली बार टी.वी. पर अपना मनपसंद कार्यक्रम देखते हुए हर ब्रेक में आने वाले विज्ञापनों को गिनो। टैली चिन्हों का प्रयोग करो। जब भी तुम्हे विज्ञापन में कोई बच्चा नजर आए तो उस टैली चिन्ह के नीचे एक बिंदु भी लगाओ।
  2. अपने उत्तर को अपने दोस्तों के उत्तर से मिलाओ। क्या तुम्हारे उत्तर अलग है? 

एक पाई चार्ट में, वृत्त के केंद्र पर कुल कोण होता है –


किसी व्यक्ति का मासिक वेतन ₹ 15,000 है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किये गये व्यय को पाई चार्ट पर दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 60° है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किया गया व्यय है – 


दिए गए पाई चार्ट में त्वचा और हड्डियों को मिलाकर निरूपित करने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –


एक पाई चार्ट का प्रयोग एक ______ का एक संपूर्ण से तुलना करने में होता है।


एक पाई चार्ट में, एक संपूर्ण वृत्त को त्रिज्यखंडों में विभाजित किया जाता है।


नीचे दिए हुए पाई चार्ट से हम निष्कर्ष निकल सकते हैं कि मैंगनीज का उत्पादन राज्य B में न्यूनतम है।


नीचे एक पाई चार्ट दिया हुआ है, जो 350 बच्चों के एक समूह द्वारा विभिन्न खेलों में व्यतीत किये गये समयों को प्रदर्शित करता है। इसे देखिए तथा इसके आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. कितने बच्चे प्रतिदिन खेलने में न्यूनतम एक घंटा व्यतीत करते हैं?
  2. कितने बच्चे खेलने में 2 घंटे से अधिक समय व्यतीत करते हैं?
  3. कितने बच्चे 3 या उससे कम घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं?
  4. इनमें किसकी संख्या अधिक है – उन बच्चों की संख्या जो प्रतिदिन दो या दो से अधिक घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं अथवा उन बच्चों की जो एक घंटे से कम खेलने में व्यतीत करते हैं?

निम्न पाई चार्ट किसी राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मदों में किये गये व्यय को दर्शाता है –

  1. यदि राज्य सरकार का कुल व्यय 10 करोड़ रुपये है, तो सड़कों पर कितनी धनराशि व्यय की गयी?
  2. शिक्षा पर व्यय की गयी धनराशि सड़कों पर व्यय की गयी धनराशि के कितने गुनी है?
  3. सड़कों और सार्वजनिक कल्याण पर कुल मिलाकर किया गया व्यय कुल व्यय का कितना भाग है?

निम्न आँकड़े किसी चिड़ियाघर (जू) में विभिन्न पशुओं की संख्य निरूपित करते हैं। इन आँकडों के लिए एक पाई चार्ट तैयार कीजिए। 

पशु पशुओं की संख्या
हिरण 42
हाथी 15
जिराफ़ 26
रेंगने वाले जंतु 24
बाघ 13

एक जिले में, विभिन्न बैंकों की शाखाओं की संख्या नीचे दी गयी है। 

बैंक भारतीय स्टेट
बैंक
बैंक ऑफ
बड़ौदा
पंजाब
नेशनल बैंक
केनरा बैंक
शाखाओं की
संख्या
30 17 15 10

इन आँकड़ों के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए।


निम्न आँकड़े विभिन्न महासागरों में जल की लगभग प्रतिशतताओं को निरूपित करते हैं। इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।

प्रशांत 40%
अटलांटिक 30%
हिंद 20%
अन्य 10%

पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –


पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –


एक वित्तीय सलाहकार ने अपने ग्राहक को निम्न पाई चार्ट दिया, जिसमें उसकी आय का बजट संतुलित रखने की व्याख्या की गयी है। यदि वह ग्राहक प्रति माह ₹ 50,000 घर लाता है, तो उसे प्रत्येक श्रेणी या मद में कितनी धनराशि व्यय करनी चाहिए?

  1. घर
  2. भोजन (बाहर का खाना सम्मिलित करते हुए)
  3. कार का ऋण और रख-रखाव
  4. उपयोगी वस्तुएँ
  5. फोन
  6. कपडे
  7. मनोरंजन

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×