English

किसी स्कूल की समय सारणी में, प्रति सप्ताह विभिन्न शिक्षण विषयों के लिए नियत किये गए पीरियड नीचे दिये गए हैं – विषय हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान कंप्यूटर संस्कृत नियत किये गये पीरियड

Advertisements
Advertisements

Question

किसी स्कूल की समय सारणी में, प्रति सप्ताह विभिन्न शिक्षण विषयों के लिए नियत किये गए पीरियड नीचे दिये गए हैं – 

विषय हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान सामाजिक
विज्ञान
कंप्यूटर संस्कृत
नियत किये 
गये पीरियड
7 8 8 8 7 4 3

इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।

Chart
Advertisements

Solution

कुल अवधि = 7 + 8 + 8 + 8 + 7 + 4 + 3 = 45

विषय नियत किये 
गये पीरियड
केंद्रीय कोण
हिंदी 7 `7/45 xx 360^circ = 56^circ`
अंग्रेजी 8 `8/45 xx 360^circ = 64^circ`
गणित 8 `8/45 xx 360^circ = 64^circ`
विज्ञान 8 `8/45 xx 360^circ = 64^circ`
सामाजिक विज्ञान 7 `7/45 xx 360^circ = 56^circ`
कंप्यूटर 4 `4/45 xx 360^circ = 32^circ`
संस्कृत 3 `3/45 xx 360^circ = 24^circ`

पाई चार्ट इस प्रकार है -

shaalaa.com
वृत्त आलेख या पाई चार्ट
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: आंकड़ों का प्रबंधन - प्रश्नावली [Page 58]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
Chapter 2 आंकड़ों का प्रबंधन
प्रश्नावली | Q 108. | Page 58

RELATED QUESTIONS

किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया कि वह किस प्रकार का संगीत पसंद करते हैं। इनसे प्राप्त आंकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है। इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1. यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसंद करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था? 
  2. किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाता है?
  3. यदि कोई कैसेट कंपनी 1000 सी.डी. (C.D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सीडी बनाएगी ?


360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है: 

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात कीजिए। 
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए ।
ऋतु मतों की संख्या
ग्रीष्म 90
वर्षा 120
शीत 150

निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसंद किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है।

रंग व्यक्तियों की संख्या
नीला 18
हरा 9
लाल 6
पीला 3
योग 36

प्रत्येक त्रिज्यखंड का आनुपातिक भाग ज्ञात कीजिए। उदाहरणार्थ : नीला `18/36 = 1/2` है ; हरा `9/36 = 1/4` ; इत्यादि। इसे प्रयोग करते हुए, संगत कोण ज्ञात कीजिए।


किसी छात्रावास में, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है। इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए। 

भाषा हिंदी अंग्रेजी मराठी तमिल बंगाली योग
विद्यार्थियों की संख्या 40 12 9 7 4 72

देखो और पता लगाओ

वे बच्चे जिन्होंने खाना बनाने एवं परोसने में मदद की -


स्वयं करें

  1. अगली बार टी.वी. पर अपना मनपसंद कार्यक्रम देखते हुए हर ब्रेक में आने वाले विज्ञापनों को गिनो। टैली चिन्हों का प्रयोग करो। जब भी तुम्हे विज्ञापन में कोई बच्चा नजर आए तो उस टैली चिन्ह के नीचे एक बिंदु भी लगाओ।
  2. अपने उत्तर को अपने दोस्तों के उत्तर से मिलाओ। क्या तुम्हारे उत्तर अलग है? 

एक पाई चार्ट में, वृत्त के केंद्र पर कुल कोण होता है –


किसी व्यक्ति का मासिक वेतन ₹ 15,000 है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किये गये व्यय को पाई चार्ट पर दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 60° है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किया गया व्यय है – 


दिए गए पाई चार्ट में त्वचा और हड्डियों को मिलाकर निरूपित करने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –


दिए गए पाई चार्ट में हारमोन्स, ऐंजाइम्स और अन्य भागों को निरूपित करने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है – 


एक पाई चार्ट में, एक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 180° से अधिक नहीं हो सकता है।


एक पाई चार्ट में, दो या अधिक केंद्रीय कोण बराबर भी हो सकते हैं।


दायीं तरफ दिया गया पाई चार्ट किसी स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल आने में प्रयोग किये जाने वाले परिवहन साधनों से संबंधित किये गये सर्वेक्षण के परिणाम दर्शाता है। इस पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और इससे आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

  1. कौन सबसे अधिक परिवहन का सामान्य साधन है?
  2. बच्चों की संख्या का कितना भाग (भिन्न) कार से यात्रा करता है?
  3. यदि 18 बच्चे कार से यात्रा करते हैं, तो कितने बच्चों ने सर्वेक्षण में भाग लिया?
  4. कितने बच्चे स्कूल आने में टैक्सी का प्रयोग करते हैं?
  5. किन दो साधनों द्वारा यात्रा तय करने वाले बच्चों की संख्याएँ बराबर हैं?

निम्न आँकड़े किसी चिड़ियाघर (जू) में विभिन्न पशुओं की संख्य निरूपित करते हैं। इन आँकडों के लिए एक पाई चार्ट तैयार कीजिए। 

पशु पशुओं की संख्या
हिरण 42
हाथी 15
जिराफ़ 26
रेंगने वाले जंतु 24
बाघ 13

एक जिले में, विभिन्न बैंकों की शाखाओं की संख्या नीचे दी गयी है। 

बैंक भारतीय स्टेट
बैंक
बैंक ऑफ
बड़ौदा
पंजाब
नेशनल बैंक
केनरा बैंक
शाखाओं की
संख्या
30 17 15 10

इन आँकड़ों के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए।


नौजवान व्यक्तियों के एक विशेष समूह के मनपसंद पेय के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया। दायीं तरफ दिया हुआ पाई चार्ट इस सर्वेक्षण से प्राप्त जानकारी को दर्शाता है।

इस पाई चार्ट को देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. किस प्रकार का पेय अधिकतम व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाता है?
  2. यदि 45 व्यक्ति चाय पसंद करते हैं, तो कितने व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया था?

निम्न आँकड़े विभिन्न महासागरों में जल की लगभग प्रतिशतताओं को निरूपित करते हैं। इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।

प्रशांत 40%
अटलांटिक 30%
हिंद 20%
अन्य 10%

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×