English

निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसंद किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है। रंग नीला, हरा, लाल, पीला, योग व्यक्तियों

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसंद किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है।

रंग व्यक्तियों की संख्या
नीला 18
हरा 9
लाल 6
पीला 3
योग 36

प्रत्येक त्रिज्यखंड का आनुपातिक भाग ज्ञात कीजिए। उदाहरणार्थ : नीला `18/36 = 1/2` है ; हरा `9/36 = 1/4` ; इत्यादि। इसे प्रयोग करते हुए, संगत कोण ज्ञात कीजिए।

Chart
Advertisements

Solution

सर्वप्रथम प्रत्येक का त्रिज्यखंड का मान प्राप्त करते है।

यहाँ केंद्रीय कोण = 360°

व्यक्तियों की कुल संख्या = 36

रंग व्यक्तियों की संख्या संपूर्ण का भाग केन्द्रीय कोण
नीला 18 `18/36` `18/36xx360^@ = 180^@`
हरा 9 `9/36` `9/36 xx 360^@ = 90^@`
लाल 6 `6/36` `6/36 xx 360^@ = 60^@`
पीला 3 `3/36` `3/36 xx 360^@ = 30^@` 
योग 36   360°

उपरोक्त आंकड़ों का पाई चार्ट इस प्रकार है:

 

shaalaa.com
वृत्त आलेख या पाई चार्ट
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: आँकड़ों का प्रबंधन - प्रश्नावली 4.1 [Page 47]

APPEARS IN

NCERT Ganit [Hindi] Class 8
Chapter 4 आँकड़ों का प्रबंधन
प्रश्नावली 4.1 | Q 3. | Page 47

RELATED QUESTIONS

360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है: 

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात कीजिए। 
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए ।
ऋतु मतों की संख्या
ग्रीष्म 90
वर्षा 120
शीत 150

संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1.  किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए?
    (संकेत: 540 अंकों के लिए केंद्र कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केंद्रीय कोण क्या होगा?)
  2. उस विद्यार्थी ने गणित में हिंदी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
  3. जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिंदी में प्राप्त किए अंकों के योग से अधिक है।
    (संकेत: केवल केंद्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)

देखो और पता लगाओ

वे बच्चे जिन्होंने खाना बनाने एवं परोसने में मदद की -


अभ्यास का समय : स्कूल के बाद

अपने 10 दोस्तों से पूछो की वे स्कूल के बाद अपना समय कैसे बिताते है।

स्कूल के बाद क्या करना पसंद है बच्चों की संख्या
टी. वी. देखना  
फुटबॉल खेलना  
कहानियाँ पढ़ना  
   
   
   

रागिनी को टेलीविजन पर कार्टून देखना बहुत पसंद है। एक दिन उसने सोचा की वह कार्यक्रमों के बिच में आने वाले विज्ञापनों को गिनेगी। उसने पाया की हर ब्रेक में 14 विज्ञापन आते हैं और उनमें से 10 विज्ञापनों में बच्चे अभिनय करते हैं।

  1. तुम्हारे विचार में इतने सारे विज्ञापनों में बच्चों को क्यों लिया जाता है?
  2. टी.वी. कार्यक्रम के बीच आने वाले ब्रेक में विज्ञापनों को टैली चिन्हों की सहायता से गिनो।

क्या समाचारों के बीच में भी विज्ञापन आते है?


एक पाई चार्ट में, वृत्त के केंद्र पर कुल कोण होता है –


किसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद रंग के बारे में मतदान किया और इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट तैयार किया गया।

दाईं तरफ दिए हुए पाई चार्ट को देखिए तथा इस पर आधारित निम्न प्रश्नों तक के उत्तर दीजिए –

किस रंग को मतों का `1/5` भाग मिला?


किसी व्यक्ति का मासिक वेतन ₹ 15,000 है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किये गये व्यय को पाई चार्ट पर दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 60° है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किया गया व्यय है – 


एक पाई चार्ट में, एक संपूर्ण वृत्त को त्रिज्यखंडों में विभाजित किया जाता है।


एक पाई चार्ट में, सभी केंद्रीय कोणों का योग 360° है।


एक पाई चार्ट में, दो या अधिक केंद्रीय कोण बराबर भी हो सकते हैं।


नीचे एक पाई चार्ट दिया हुआ है, जो 350 बच्चों के एक समूह द्वारा विभिन्न खेलों में व्यतीत किये गये समयों को प्रदर्शित करता है। इसे देखिए तथा इसके आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. कितने बच्चे प्रतिदिन खेलने में न्यूनतम एक घंटा व्यतीत करते हैं?
  2. कितने बच्चे खेलने में 2 घंटे से अधिक समय व्यतीत करते हैं?
  3. कितने बच्चे 3 या उससे कम घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं?
  4. इनमें किसकी संख्या अधिक है – उन बच्चों की संख्या जो प्रतिदिन दो या दो से अधिक घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं अथवा उन बच्चों की जो एक घंटे से कम खेलने में व्यतीत करते हैं?

दायीं तरफ दिया गया पाई चार्ट किसी स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूल आने में प्रयोग किये जाने वाले परिवहन साधनों से संबंधित किये गये सर्वेक्षण के परिणाम दर्शाता है। इस पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए और इससे आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

  1. कौन सबसे अधिक परिवहन का सामान्य साधन है?
  2. बच्चों की संख्या का कितना भाग (भिन्न) कार से यात्रा करता है?
  3. यदि 18 बच्चे कार से यात्रा करते हैं, तो कितने बच्चों ने सर्वेक्षण में भाग लिया?
  4. कितने बच्चे स्कूल आने में टैक्सी का प्रयोग करते हैं?
  5. किन दो साधनों द्वारा यात्रा तय करने वाले बच्चों की संख्याएँ बराबर हैं?

किसी परीक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त किये गये अंकों को दर्शाने वाले निम्न पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए। यदि उसके द्वारा प्राप्त कुल अंक 540 हैं, तो उसके द्वारा प्रत्येक विषय में प्राप्त किये गये अंक ज्ञात कीजिए।


एक जिले में, विभिन्न बैंकों की शाखाओं की संख्या नीचे दी गयी है। 

बैंक भारतीय स्टेट
बैंक
बैंक ऑफ
बड़ौदा
पंजाब
नेशनल बैंक
केनरा बैंक
शाखाओं की
संख्या
30 17 15 10

इन आँकड़ों के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए।


किसी जिले में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु  विकास बैंक द्वारा 108 करोड़ रुपये की एक परियोजना की स्वीकृति इस प्रकार दी गयी –

मद सड़क बिजली पेय जल सीवरेज
धनराशि
(करोड़ ₹ में)
43.2 16.2 27.00 21.6

इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।


पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×