Advertisements
Advertisements
Question
संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

- किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए?
(संकेत: 540 अंकों के लिए केंद्र कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केंद्रीय कोण क्या होगा?) - उस विद्यार्थी ने गणित में हिंदी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
- जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिंदी में प्राप्त किए अंकों के योग से अधिक है।
(संकेत: केवल केंद्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)
Advertisements
Solution
i. छात्र द्वारा प्राप्त कुल अंक 540 हैं। इसलिए, 540 अंक 360º दर्शाते हैं। 105 अंकों के लिए केंद्रीय कोण की गणना करनी होगी।
105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = `105/540 xx 360^@ = 70^@`
हिंदी एक ऐसा विषय है जिसका केन्द्रीय कोण 70º है।
अत: छात्र ने हिंदी में 105 अंक प्राप्त किये।
ii. गणित और हिंदी के केंद्रीय कोणों के बीच अंतर = 90º − 70º
= 20º
20º केन्द्रीय कोण के लिए अंक =`20^@/360^@ xx 540`
= 30º
गणित और हिंदी में प्राप्त अंकों के बीच 30 अंकों का अंतर है।
अतः, छात्र ने गणित में हिंदी की तुलना में 30 अंक अधिक प्राप्त किये।
iii. सामाजिक विज्ञान में प्राप्त अंक
= केन्द्रीय कोण × `"कुल अंक"/(360°)`
= `65° xx 540/(360°) = 97.5`
विज्ञान में प्राप्त अंक
= केन्द्रीय कोण × `"कुल अंक"/(360°)`
= `80° xx 540/(360°) = 120`
अतः सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त अंक
= 97.5 + 135 = 232.5
और विज्ञान और हिंदी में प्राप्त अंक
= 120 + 105 = 225
इस प्रकार, (i) और (ii) दर्शाते हैं कि गणित और सामाजिक विज्ञान में प्राप्त अंक विज्ञान और हिंदी में प्राप्त अंकों से अधिक हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
किसी छात्रावास में, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है। इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
| भाषा | हिंदी | अंग्रेजी | मराठी | तमिल | बंगाली | योग |
| विद्यार्थियों की संख्या | 40 | 12 | 9 | 7 | 4 | 72 |
संपूर्ण और एक भाग में संबंध दर्शाने वाला आलेखीय निरूपण है –
एक पाई चार्ट में, वृत्त के केंद्र पर कुल कोण होता है –
किसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद रंग के बारे में मतदान किया और इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट तैयार किया गया।
दाईं तरफ दिए हुए पाई चार्ट को देखिए तथा इस पर आधारित निम्न प्रश्नों तक के उत्तर दीजिए –

यदि कुल 400 विद्यार्थियों ने मतदान किया, तो कितने विद्यार्थियों ने अपने पसंद रंग ‘अन्य’ को मत दिया?
किसी सर्वेक्षण से एकत्रित आँकड़े यह दर्शाते हैं कि टूथपेस्ट के एक विशेष ब्रांड को खरीदने में 40% खरीदने वालों ने रुचि दर्शाई। इस सूचना को पाई चार्ट से निरूपित करने में संगत त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –
किसी व्यक्ति का मासिक वेतन ₹ 15,000 है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किये गये व्यय को पाई चार्ट पर दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 60° है। उसके द्वारा भोजन और मकान के किराये पर किया गया व्यय है –
यहाँ दिया गया पाई चार्ट मानव शरीर के भागों में प्रोटीन के बंटन को दर्शाता है। मांसपेशियों में प्रोटीन के बंटन और हड्डियों में प्रोटीन के बंटन का अनुपात क्या है?

दिए गए पाई चार्ट में त्वचा और हड्डियों को मिलाकर निरूपित करने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –

एक पाई चार्ट में, एक संपूर्ण वृत्त को त्रिज्यखंडों में विभाजित किया जाता है।
एक पाई चार्ट में, सभी केंद्रीय कोणों का योग 360° है।
एक पाई चार्ट में, दो केंद्रीय कोण 180° के नहीं हो सकते।
किसी परीक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त किये गये अंकों को दर्शाने वाले निम्न पाई चार्ट का अध्ययन कीजिए। यदि उसके द्वारा प्राप्त कुल अंक 540 हैं, तो उसके द्वारा प्रत्येक विषय में प्राप्त किये गये अंक ज्ञात कीजिए।

किसी जूते की दुकान पर नवंबर 2007 में निम्न ब्रांडों वाले जूते बेचे गये। इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।
| ब्रांड | बेचे गये जूतों के जोड़ों की संख्या |
| A | 130 |
| B | 120 |
| C | 90 |
| D | 40 |
| E | 20 |
किसी स्कूल की समय सारणी में, प्रति सप्ताह विभिन्न शिक्षण विषयों के लिए नियत किये गए पीरियड नीचे दिये गए हैं –
| विषय | हिंदी | अंग्रेजी | गणित | विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
कंप्यूटर | संस्कृत |
| नियत किये गये पीरियड |
7 | 8 | 8 | 8 | 7 | 4 | 3 |
इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।
पहचानिए कि प्रत्येक त्रिज्यखंड में कौन-सा संकेत प्रकट होना चाहिए –

एक वित्तीय सलाहकार ने अपने ग्राहक को निम्न पाई चार्ट दिया, जिसमें उसकी आय का बजट संतुलित रखने की व्याख्या की गयी है। यदि वह ग्राहक प्रति माह ₹ 50,000 घर लाता है, तो उसे प्रत्येक श्रेणी या मद में कितनी धनराशि व्यय करनी चाहिए?

- घर
- भोजन (बाहर का खाना सम्मिलित करते हुए)
- कार का ऋण और रख-रखाव
- उपयोगी वस्तुएँ
- फोन
- कपडे
- मनोरंजन
नीचे दिया हुआ पाई चार्ट किसी कंपनी द्वारा एक उत्पाद् के विज्ञापन की विभिन्न विधियों पर व्यय की गयी धनराशियाँ (हजार रुपयों में) दर्शाता है।
अब निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
- विज्ञापन के किस मीडिया प्रकार पर अधिकतम धनराशि रखी गयी है?
- विज्ञापन के किस मीडिया प्रकार पर न्यूनतम धनराशि रखी गयी है?
- विज्ञापन की कुल धनराशि का कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष डाक प्रचारों पर व्यय किया जाता है?
- विज्ञापन की कुल धनराशि का कितने प्रतिशत समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं के विज्ञापनों पर व्यय किया जाता है?
- विविध (9) में आप किन मीडिया प्रकारों को सम्मिलित किया हुआ सोचते हैं? एवं इन मीडिया प्रकारों को एक अलग श्रेणी क्यों नहीं दी गयी है?

- टेलीविजन
- समाचार-पत्र
- पत्रिकाएँ
- रेडिओ
- व्यापरिक पत्र
- प्रत्यक्ष डाक
- पीले पृष्ठ (येलो पेजेज)
- बाहरी भ्रमण
- विविध
