English

एक जिले में, विभिन्न बैंकों की शाखाओं की संख्या नीचे दी गयी है। बैंक भारतीय स्टेट बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा पंजाब नेशनल बैंक केनरा बैंक शाखाओं की संख्या 30 17 15 10 इन आँकड़ों के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए।

Advertisements
Advertisements

Question

एक जिले में, विभिन्न बैंकों की शाखाओं की संख्या नीचे दी गयी है। 

बैंक भारतीय स्टेट
बैंक
बैंक ऑफ
बड़ौदा
पंजाब
नेशनल बैंक
केनरा बैंक
शाखाओं की
संख्या
30 17 15 10

इन आँकड़ों के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए।

Chart
Advertisements

Solution

शाखाओं की कुल संख्या = 30 + 17 + 15 + 10 = 72

बैंक शाखाओं की संख्या केंद्रीय कोण
भारतीय स्टेट बैंक 30 `30/72 xx 360^circ = 150^circ`
बैंक ऑफ बड़ौदा 17 `17/72 xx 360^circ = 85^circ`
पंजाब नेशनल बैंक 15 `15/72 xx 360^circ = 75^circ`
केनरा बैंक 10 `10/72 xx 360^circ = 50^circ`

पाई चार्ट इस प्रकार है -

shaalaa.com
वृत्त आलेख या पाई चार्ट
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2: आंकड़ों का प्रबंधन - प्रश्नावली [Page 57]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
Chapter 2 आंकड़ों का प्रबंधन
प्रश्नावली | Q 106. | Page 57

RELATED QUESTIONS

360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसंद ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आंकड़ों का चित्र में दर्शाया गया है: 

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण ज्ञात कीजिए। 
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए, एक पाई चार्ट खींचिए ।
ऋतु मतों की संख्या
ग्रीष्म 90
वर्षा 120
शीत 150

संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1.  किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए?
    (संकेत: 540 अंकों के लिए केंद्र कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केंद्रीय कोण क्या होगा?)
  2. उस विद्यार्थी ने गणित में हिंदी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
  3. जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिंदी में प्राप्त किए अंकों के योग से अधिक है।
    (संकेत: केवल केंद्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)

रागिनी को टेलीविजन पर कार्टून देखना बहुत पसंद है। एक दिन उसने सोचा की वह कार्यक्रमों के बिच में आने वाले विज्ञापनों को गिनेगी। उसने पाया की हर ब्रेक में 14 विज्ञापन आते हैं और उनमें से 10 विज्ञापनों में बच्चे अभिनय करते हैं।

  1. तुम्हारे विचार में इतने सारे विज्ञापनों में बच्चों को क्यों लिया जाता है?
  2. टी.वी. कार्यक्रम के बीच आने वाले ब्रेक में विज्ञापनों को टैली चिन्हों की सहायता से गिनो।

क्या समाचारों के बीच में भी विज्ञापन आते है?


एक पाई चार्ट में, वृत्त के केंद्र पर कुल कोण होता है –


किसी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद रंग के बारे में मतदान किया और इस प्रकार प्राप्त आँकड़ों का एक पाई चार्ट तैयार किया गया।

दाईं तरफ दिए हुए पाई चार्ट को देखिए तथा इस पर आधारित निम्न प्रश्नों तक के उत्तर दीजिए –


निम्न में से कौन दिए हुए आँकड़ों के लिए एक तर्कसंगत निष्कर्ष है?


किसी सर्वेक्षण से एकत्रित आँकड़े यह दर्शाते हैं कि टूथपेस्ट के एक विशेष ब्रांड को खरीदने में 40% खरीदने वालों ने रुचि दर्शाई। इस सूचना को पाई चार्ट से निरूपित करने में संगत त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –


यहाँ दिया गया पाई चार्ट मानव शरीर में विभिन्न घटकों का बंटन प्रदान करता है। प्रोटीन और अन्य घटकों को दर्शाने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –


यहाँ दिया गया पाई चार्ट मानव शरीर के भागों में प्रोटीन के बंटन को दर्शाता है। मांसपेशियों में प्रोटीन के बंटन और हड्डियों में प्रोटीन के बंटन का अनुपात क्या है?


दिए गए पाई चार्ट में त्वचा और हड्डियों को मिलाकर निरूपित करने वाले त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण है –


एक पाई चार्ट का प्रयोग एक ______ का एक संपूर्ण से तुलना करने में होता है।


एक पाई चार्ट में, एक संपूर्ण वृत्त को त्रिज्यखंडों में विभाजित किया जाता है।


एक पाई चार्ट में, एक त्रिज्यखंड का केंद्रीय कोण 180° से अधिक नहीं हो सकता है।


एक पाई चार्ट में, दो केंद्रीय कोण 180° के नहीं हो सकते।


नीचे दिए हुए पाई चार्ट से हम निष्कर्ष निकल सकते हैं कि मैंगनीज का उत्पादन राज्य B में न्यूनतम है।


नीचे एक पाई चार्ट दिया हुआ है, जो 350 बच्चों के एक समूह द्वारा विभिन्न खेलों में व्यतीत किये गये समयों को प्रदर्शित करता है। इसे देखिए तथा इसके आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. कितने बच्चे प्रतिदिन खेलने में न्यूनतम एक घंटा व्यतीत करते हैं?
  2. कितने बच्चे खेलने में 2 घंटे से अधिक समय व्यतीत करते हैं?
  3. कितने बच्चे 3 या उससे कम घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं?
  4. इनमें किसकी संख्या अधिक है – उन बच्चों की संख्या जो प्रतिदिन दो या दो से अधिक घंटे खेलने में व्यतीत करते हैं अथवा उन बच्चों की जो एक घंटे से कम खेलने में व्यतीत करते हैं?

किसी जूते की दुकान पर नवंबर 2007 में निम्न ब्रांडों वाले जूते बेचे गये। इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए। 

ब्रांड बेचे गये जूतों के जोड़ों की संख्या
A 130
B 120
C 90
D 40
E 20

निम्न आँकड़े किसी चिड़ियाघर (जू) में विभिन्न पशुओं की संख्य निरूपित करते हैं। इन आँकडों के लिए एक पाई चार्ट तैयार कीजिए। 

पशु पशुओं की संख्या
हिरण 42
हाथी 15
जिराफ़ 26
रेंगने वाले जंतु 24
बाघ 13

किसी स्कूल की समय सारणी में, प्रति सप्ताह विभिन्न शिक्षण विषयों के लिए नियत किये गए पीरियड नीचे दिये गए हैं – 

विषय हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान सामाजिक
विज्ञान
कंप्यूटर संस्कृत
नियत किये 
गये पीरियड
7 8 8 8 7 4 3

इन आँकड़ों के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×