Advertisements
Advertisements
Question
मानवी और कुबेर में से प्रत्येक को बराबर भत्ता मिलता है। निचे दी गयी सारणी यह प्रदर्शित करती है की वे अपने बचत खाते में अपने भत्ते की कितनी भिन्न (या भाग) जमा करते हैं तथा साथ ही वह भिन्न (या भाग) जो वे मॉल जाकर व्यय करते हैं। यदि प्रत्येक का भत्ता 1260 ₹ है, तो प्रत्येक की शेष राशि ज्ञात कीजिए।
| धनराशि कहाँ जाती है | भत्ते की भिन्न (का भाग) | |
| मानवी | कुबेर | |
| बचत खाता | `1/2` | `1/3` |
| माल पर व्यय | `1/4` | `3/5` |
| बची हुई राशि | ? | ? |
Advertisements
Solution 1
माना कुल लागत ₹ 1 है।
मानवी के लिए,
बचा हुआ = कुल लागत – सभी खर्च
= `1 - (1/2 + 1/4)`
= `1 - 3/4`
= `1/4`
∴ राशि = `1260 xx 1/4` = ₹ 315
कुबेर के लिए,
बचा हुआ = कुल लागत – सभी खर्च
= `1 - (1/3 + 3/5)`
= `1 - 14/15`
= `1/15`
∴ राशि = `1260 xx 1/15` = ₹ 84
Solution 2
मानवी को दिया गया भत्ता = ₹ 1260
मानवी की बची हुई रकम = भत्ता – बचत – मॉल में खर्च
= `1260 - 1/2 xx 1260 - 1/4 xx 1260`
= `1260 (1 - 1/2 - 1/4)`
= `1260 xx ((4 - 2 - 1)/4)`
= `1260 xx ((4 - 3)/4)`
= `1260 xx 1/4`
= ₹ 315
अत:, मानवी के पास शेष राशि ₹ 315 है।
कुबेर को दिया गया भत्ता = ₹ 1260
कुबेर की बची हुई राशि = भत्ता – बचत – मॉल में खर्च
= `1260 - 1/3 xx 1260 - 3/5 xx 1260`
= `1260 (1 - 1/3 - 3/5)`
= `1260((15 - 5 - 9)/15)`
= `1260((15 - 14)/15)`
= `1260 xx 1/15`
= ₹ 84
अत:, कुबेर के पास शेष राशि ₹ 84 है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
यदि `x/y` एक परिमेय संख्या है, तो y सदैव एक पूर्ण संख्या है।
यदि `r/s` एक परिमेय संख्या है, तो s शून्य के बराबर नहीं हो सकता।
प्रत्येक भिन्न एक परिमेय संख्या है।
प्रत्येक पूर्ण संख्या एक परिमेय संख्या है।
वे परिमेय संख्याएँ चुनिए जिन्हें उनके न्यूनतम रूप में हर 4 वाली परिमेय संख्या के रूप में लिखा जा सकता है –
`7/8, 64/16, 36/(-12), (-16)/17, 5/(-4), 140/28`
निम्न में वह परिमेय संख्या पहचानिए, जो अन्य तीन संख्याओं से भिन्न प्रकार की है। अपने कारण को स्पष्ट कीजिए।
`(-5)/11, (-1)/2, (-4)/9, (-7)/3`
नीचे दिए हुए आरेख में चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियों के पंखों के उत्तर देने के लिए, इस आरेख का प्रयोग कीजिए –
| अल्बाट्रोस | समुद्री गुल |
![]() |
![]() |
एक समुद्री गुल के पंखों से एक अल्बाट्रोस के पंख कितने अधिक लंबे हैं?
नीचे दिए हुए आरेख में चिड़ियों की विभिन्न प्रजातियों के पंखों के उत्तर देने के लिए, इस आरेख का प्रयोग कीजिए –
| गोल्डन ईगल | ब्लू जय |
![]() |
![]() |
एक ब्लू जय के पंखों से एक गोल्डन ईगल के पंख कितने अधिक लंबे है?
एक स्कर्ट, जो `35 7/8` cm लंबी है, मैं `3 1/8` cm किनारी लगी हुई है। यदि किनारी को हटा दिया जाए, तो स्कर्ट की लंबाई कितनी हो जाएगी?
निम्नलिखित परिमेय संख्या को संख्या `p/q` रूप में लिखिए।
`15.bar89`




