English

किसी वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 3.5 मी है और यह 10 मी गहरा है। ज्ञात कीजिए: आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ₹ 40 प्रति मी2 की दर से इसके वक्र पृष्ठ पर प्लास्टर कराने का व्यय

Advertisements
Advertisements

Question

किसी वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 3.5 मी है और यह 10 मी गहरा है। ज्ञात कीजिए:

  1. आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2.  40 प्रति मी2 की दर से इसके वक्र पृष्ठ पर प्लास्टर कराने का व्यय

`["मान लें "pi=22/7]`

Sum
Advertisements

Solution

वृत्ताकार कुएँ की भीतरी त्रिज्या (r) = (3.5/2)m = 1.75m

वृत्ताकार कुएँ की गहराई (h) = 10 m

भीतरी वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2πrh

`=(2xx22/7xx1.75xx10)m^2`

= (44 × 0.25 × 10) m2

= 110 m2

अत: वृत्ताकार कुएँ का भीतरी वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 110 m2 है।

1 m2 क्षेत्र पर पलस्तर करने की लागत = 40 रुपये

110 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पलस्तर की लागत = रु (110 × 40)

= 4400 रुपये

इसलिए इस कुएं के CSA को पलस्तर करने की लागत 4400 रुपये है।

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

किसी आयताकार हॉल के फर्श का परिमाप 250 मी है। यदि ₹ 10 प्रति मी2 की दर से चारों दीवारों पर पेंट कराने की लागत के ₹ 15000 है, तो इस हॉल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

[संकेत: चार दीवारों का क्षेत्रफल = पार्श्व सतह का क्षेत्रफल।]


एक घनाकार डिब्बे का किनारा 10 सेमी लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 सेमी, 10 सेमी और 8 सेमी हैं।

  1. किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?
  2. किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है और कितना कम है?

आकृति में, आप एक लैंपशेड का फ्रेम देख रहे हैं। इसे एक सजावटी कपड़े से ढका जाना है। इस फ्रेम के आधार का व्यास 20 सेमी है और ऊँचाई 30 सेमी है। फ्रेम के ऊपर और नीचे मोड़ने के लिए दोनों ओर 2.5 सेमी अतिरिक्त कपडा भी छोड़ा जाना है। ज्ञात कीजिए कि लैंपशेड को ढकने के लिए कुल कितने कपड़े की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी विद्यालय के विद्यार्थियों से एक वृत्ताकार आधार वाले बेलनाकार कलमदानों को गत्ते से बनाने और सजाने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। प्रत्येक कलमदान को 3 सेमी त्रिज्या और 10.5 सेमी ऊँचाई का होना था। विद्यालय को इसके लिए प्रतिभागियों को गत्ता देना था। यदि इसमें 35 प्रतिभागी थे, तो विद्यालय को कितना गत्ता खरीदना पड़ा होगा?

`["मान लें "pi=22/7]`


दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्र आकृति में दर्शाया गया है। डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है? 

(a) (b)

डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 m, 10 m एवं 7 m हैं। पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 m2 क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता है। तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनों की आवश्यकता होगी?


कोई स्कूल अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन 7 cm व्यास वाले बेलनाकार गिलासों में दूध देता है। यदि गिलास दूध से 12 cm ऊँचाई तक भरा रहता है, तो ज्ञात कीजिए कि 1600 विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन कितने लीटर दूध की आवश्यकता होगी?


एक घनाभ के आकार का दवाई का बक्सा जिसकी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 20 सेमी, 12 सेमी व 10 सेमी है तो इस बक्से के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।


0.9 मी व्यास तथा 1.4 मी लंबाई वाले रोड रोलर के 500 फेरे लगाने में कितनी जमीन समतल होगी ? `(π = 22/7)`


एक घनाभ आकार के घरेलू मत्स्यालय बनाने के लिए 2 मिमी मोटी काँच का उपयोग (उसकी दीवार) किया उसकी बाहरी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः सेमी में 60.4 × 40.4 × 40.2 है तो उस मत्स्यालय के लिए अधिक-से-अधिक कितना पानी लगेगा ?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×