Advertisements
Advertisements
Question
किसी समघन की भुजा 4.5 सेमी हो, तो उस समघन के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
घन की भुजा, l = 4.5 सेमी
घन के ऊर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल = 4l2 = 4 × (4.5 सेमी)2 = 4 × 20.25 सेमी2 = 81 सेमी2
समघन का संपूर्ण पृष्ठफल = 6l2 = 6 × (4.5 सेमी)2 = 6 × 20.25 सेमी2 = 121.50 सेमी2
इस प्रकार, समघन के ऊर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल 81 सेमी2 तथा संपूर्ण पृष्टफल 121.50 सेमी2 है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
एक छोटा पौधा घर (Green House) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मिलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है और शीशे की पट्टियों को टेप द्वारा चिपका कर रोका गया है। यह पौधा घर 30 सेमी लम्बा, 25 सेमी चौड़ा और 25 सेमी ऊँचा है।
इसमें प्रयुक्त शीशे की पट्टियों का क्षेत्रफल क्या है?
परवीन अपनी कार खड़ी करने के लिए, एक संदूक के आकार के ढाँचे जैसा एक अस्थाई स्थान तिरपाल की सहायता से बनाना चाहती है, जो कार को चारों ओर से और ऊपर से ढक ले (सामने वाला फलक लटका हुआ होगा जिसे घुमाकर ऊपर किया जा सकता है)। यह मानते हुए कि सिलाई के समय लगा तिरपाल का अतिरिक्त कपड़ा नगण्य होगा, आधार विमाओं 4 मीटर X 3 मीटर और ऊँचाई 2.5 मीटर वाले इस ढांचे को बनाने के लिए कितने तिरपाल की आवश्यकता होगी?
धातु का एक पाइप 77 सेमी लम्बा है। इसके एक अनुप्रस्थकाट का आंतरिक व्यास 4 सेमी है और बाहरी व्यास 4.4 सेमी है (देखिए आकृति) ज्ञात करें:

- आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
- बाहरी वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
- कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल
`["मान लें "pi=22/7]`
रुखसार ने 1 m × 2 m × 1.5 m माप वाली एक पेटी को बाहर से पेंट किया। यदि उसने पेटी के तल के अतिरिक्त उसे सभी जगह से पेंट किया हो तो ज्ञात कीजिए कि उसने कितने पृष्ठीय क्षेत्रफल को पेंट किया।
एक घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल 256 m2 है। घन का आयतन है
16 m लंबे, 12 m चौड़े और 4 m गहरे एक गड्ढे में रखे जा सकने वाले 4 m × 50 cm × 20 cm विमाओं वाले तख्तों की संख्या है
किनारे 2r वाले एक घन में समावेशित किए जा सकने वाले सबसे बड़े लंब वृत्तीय शंकु का आयतन त्रिज्या r वाले अर्ध गोले के आयतन के बराबर होता है।
यदि किसी घन के विकर्ण की लंबाई `6sqrt(3)` cm है तो उसके किनारे की लंबाई 3 cm है।
किसी समघन का संपूर्ण पृष्ठफल 5400 वर्ग सेमी है तो उस समघन की उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
किसी घन के संपूर्ण पृष्ठफल 864 वर्ग सेमी है तो उसका घनफल ज्ञात कीजिए।
