English

एक छोटा पौधा घर (Green House) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मिलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है

Advertisements
Advertisements

Question

एक छोटा पौधा घर (Green House) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मिलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है और शीशे की पट्टियों को टेप द्वारा चिपका कर रोका गया है। यह पौधा घर 30 सेमी लम्बा, 25 सेमी चौड़ा और 25 सेमी ऊँचा है

सभी 12 किनारों के लिए कितने टेप की आवश्यकता है?

Sum
Advertisements

Solution

यह देखा जा सकता है कि AB, BC, CD, DA, EF, FG, GH, HE, AH, BE, DG, और CF के साथ टेप की आवश्यकता है।

टेप की कुल लंबाई = 4(l + b + h)

= [4(30 + 25 + 25)] सेमी

= 320 सेमी

इसलिए, सभी 12 किनारों के लिए 320 सेमी टेप की आवश्यकता है।

shaalaa.com
घन का पृष्ठफल
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

एक छोटा पौधा घर (Green House) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मिलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है और शीशे की पट्टियों को टेप द्वारा चिपका कर रोका गया है। यह पौधा घर 30 सेमी लम्बा, 25 सेमी चौड़ा और 25 सेमी ऊँचा है।

इसमें प्रयुक्त शीशे की पट्टियों का क्षेत्रफल क्या है?


शांति स्वीट स्टाल अपनी मिठाइयों को पैक करने के लिए गत्ते के डिब्बे बनाने का ऑर्डर दे रहा था। दो मापों के डिब्बों की आवश्यकता थी। बड़े डिब्बों की माप 25 सेमी X 20 सेमी X 5 सेमी और छोटे डिब्बे की माप 15 सेमी X 12 सेमी X 5 सेमी थीं। सभी प्रकार की अतिव्यापिकता (Over Laps) के लिए कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के 5% के बराबर अतिरिक्त गत्ता लगेगा। यदि गत्ते की लागत ₹ 4 प्रति 1000 सेमी2 है, तो प्रत्येक प्रकार के 250 डिब्बे बनवाने की कितनी लागत आएगी?


परवीन अपनी कार खड़ी करने के लिए, एक संदूक के आकार के ढाँचे जैसा एक अस्थाई स्थान तिरपाल की सहायता से बनाना चाहती है, जो कार को चारों ओर से और ऊपर से ढक ले (सामने वाला फलक लटका हुआ होगा जिसे घुमाकर ऊपर किया जा सकता है)। यह मानते हुए कि सिलाई के समय लगा तिरपाल का अतिरिक्त कपड़ा नगण्य होगा, आधार विमाओं 4 मीटर X 3 मीटर और ऊँचाई 2.5 मीटर वाले इस ढांचे को बनाने के लिए कितने तिरपाल की आवश्यकता होगी?


धातु का एक पाइप 77 सेमी लम्बा है। इसके एक अनुप्रस्थकाट का आंतरिक व्यास 4 सेमी है और बाहरी व्यास 4.4 सेमी है (देखिए आकृति) ज्ञात करें:

  1. आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2. बाहरी वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  3. कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल

`["मान लें "pi=22/7]`


एक ऐसे घन की भुजा ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 600 cm2 है।


रुखसार ने 1 m × 2 m × 1.5 m माप वाली एक पेटी को बाहर से पेंट किया। यदि उसने पेटी के तल के अतिरिक्त उसे सभी जगह से पेंट किया हो तो ज्ञात कीजिए कि उसने कितने पृष्ठीय क्षेत्रफल को पेंट किया।

 


वर्णन कीजिए कि दाईं तरफ की गई आकृतियाँ किस प्रकार एक समान हैं और किस प्रकार एक दूसरे से भिन्न हैं? किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है?


एक घन का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल 256 m2 है। घन का आयतन है


किसी समघन का संपूर्ण पृष्ठफल 5400 वर्ग सेमी है तो उस समघन की उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


किसी घन के संपूर्ण पृष्ठफल 864 वर्ग सेमी है तो उसका घनफल ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×