Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी समघन की भुजा 4.5 सेमी हो, तो उस समघन के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
घन की भुजा, l = 4.5 सेमी
घन के ऊर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल = 4l2 = 4 × (4.5 सेमी)2 = 4 × 20.25 सेमी2 = 81 सेमी2
समघन का संपूर्ण पृष्ठफल = 6l2 = 6 × (4.5 सेमी)2 = 6 × 20.25 सेमी2 = 121.50 सेमी2
इस प्रकार, समघन के ऊर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल 81 सेमी2 तथा संपूर्ण पृष्टफल 121.50 सेमी2 है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक छोटा पौधा घर (Green House) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मिलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है और शीशे की पट्टियों को टेप द्वारा चिपका कर रोका गया है। यह पौधा घर 30 सेमी लम्बा, 25 सेमी चौड़ा और 25 सेमी ऊँचा है।
इसमें प्रयुक्त शीशे की पट्टियों का क्षेत्रफल क्या है?
शांति स्वीट स्टाल अपनी मिठाइयों को पैक करने के लिए गत्ते के डिब्बे बनाने का ऑर्डर दे रहा था। दो मापों के डिब्बों की आवश्यकता थी। बड़े डिब्बों की माप 25 सेमी X 20 सेमी X 5 सेमी और छोटे डिब्बे की माप 15 सेमी X 12 सेमी X 5 सेमी थीं। सभी प्रकार की अतिव्यापिकता (Over Laps) के लिए कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल के 5% के बराबर अतिरिक्त गत्ता लगेगा। यदि गत्ते की लागत ₹ 4 प्रति 1000 सेमी2 है, तो प्रत्येक प्रकार के 250 डिब्बे बनवाने की कितनी लागत आएगी?
परवीन अपनी कार खड़ी करने के लिए, एक संदूक के आकार के ढाँचे जैसा एक अस्थाई स्थान तिरपाल की सहायता से बनाना चाहती है, जो कार को चारों ओर से और ऊपर से ढक ले (सामने वाला फलक लटका हुआ होगा जिसे घुमाकर ऊपर किया जा सकता है)। यह मानते हुए कि सिलाई के समय लगा तिरपाल का अतिरिक्त कपड़ा नगण्य होगा, आधार विमाओं 4 मीटर X 3 मीटर और ऊँचाई 2.5 मीटर वाले इस ढांचे को बनाने के लिए कितने तिरपाल की आवश्यकता होगी?
एक रोलर (Roller) का व्यास 84 सेमी है और लंबाई 120 सेमी है। एक खेल के मैदान को एक बार समतल करने के लिए 500 चक्कर लगाने पड़ते हैं। खेल के मैदान का मी2 में क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
`["मान लें "pi=22/7]`
एक ऐसे घन की भुजा ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 600 cm2 है।
16 m लंबे, 12 m चौड़े और 4 m गहरे एक गड्ढे में रखे जा सकने वाले 4 m × 50 cm × 20 cm विमाओं वाले तख्तों की संख्या है
यदि किसी घन के विकर्ण की लंबाई `6sqrt(3)` cm है तो उसके किनारे की लंबाई 3 cm है।
5000 जनसंख्या वाले एक छोटे गाँव में प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 75 लीटर पानी की आवश्यकता है। इस गाँव में 40 m × 25 m × 15 m मापन की एक उपरि टंकी है। इस टंकी का पानी कितने दिन तक पर्याप्त रहेगा?
किसी समघन का संपूर्ण पृष्ठफल 5400 वर्ग सेमी है तो उस समघन की उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
किसी घन के संपूर्ण पृष्ठफल 864 वर्ग सेमी है तो उसका घनफल ज्ञात कीजिए।
