मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता ९ वी

किसी घनाभ के आकार के बक्से का संपूर्ण पृष्ठफल 500 वर्ग इकाई है। उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 6 व 5 इकाई है तो उस बक्से की लंबाई कितनी होगी ?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी घनाभ के आकार के बक्से का संपूर्ण पृष्ठफल 500 वर्ग इकाई है। उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 6 व 5 इकाई है तो उस बक्से की लंबाई कितनी होगी ?

बेरीज
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए कि, बक्से की लंबाई l इकाई है।

बक्से की चौड़ाई, b = 6 इकाई

बक्से की ऊँचाई, h = 5 इकाई

बक्से का संपूर्ण पृष्ठफल = 500 वर्ग इकाई 

∴ 2(lb+ bh + hl) = 500 वर्ग इकाई 

⇒ l x 6 + 6 x 5 + 5 x l = `500/2`

⇒ 6l + 30 + 5l = 250

⇒ 11l = 250 - 30

⇒ 11l = 220

⇒ l = `220/11`

⇒ l = 20 इकाई

इस प्रकार, बक्से की लंबाई 20 इकाई है।

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 9: पृष्ठफल तथा घनफल - प्रश्नसंग्रह 9.1 [पृष्ठ ११५]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 2 [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 9 पृष्ठफल तथा घनफल
प्रश्नसंग्रह 9.1 | Q 2. | पृष्ठ ११५

संबंधित प्रश्‍न

धातु की चादर से 1 मी ऊँची और 140 सेमी व्यास के आधार वाली एक बंद बेलनाकार टंकी बनाई जानी है। इस कार्य के लिए कितने वर्ग मीटर चादर की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी बेलनाकार स्तंभ का व्यास 50 सेमी है और ऊँचाई 3.5 मी है। 12.50 प्रति मी2 की दर से इस स्तंभ के वक्र पृष्ठ पर पेंट कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

`["मान लें "pi=22/7]`


गरम पानी द्वारा गरम रखने वाले एक संयंत्र में 28 मी लम्बाई और 5 सेमी व्यास वाला एक बेलनाकार पाइप है। इस संयंत्र में गर्मी देने वाला कुल कितना पृष्ठ है?

`["मान लें "pi=22/7]`


ज्ञात कीजिए:

बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी को बनाने में कुल कितना इस्पात (Steel) लगा होगा, यदि कुल इस्पात का  `1/2`  भाग बनाने में नष्ट हो

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी विद्यालय के विद्यार्थियों से एक वृत्ताकार आधार वाले बेलनाकार कलमदानों को गत्ते से बनाने और सजाने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। प्रत्येक कलमदान को 3 सेमी त्रिज्या और 10.5 सेमी ऊँचाई का होना था। विद्यालय को इसके लिए प्रतिभागियों को गत्ता देना था। यदि इसमें 35 प्रतिभागी थे, तो विद्यालय को कितना गत्ता खरीदना पड़ा होगा?

`["मान लें "pi=22/7]`


डैनियल एक ऐसे घनाभाकर कमरे की दीवारों और छत को पेंट कर रहा है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 15 m, 10 m एवं 7 m हैं। पेंट की प्रत्येक कैन की सहायता से 100 m2 क्षेत्रफल को पेंट किया जा सकता है। तो उस कमरे के लिए उसे पेंट की कितनी कैनों की आवश्यकता होगी?


कोई स्कूल अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन 7 cm व्यास वाले बेलनाकार गिलासों में दूध देता है। यदि गिलास दूध से 12 cm ऊँचाई तक भरा रहता है, तो ज्ञात कीजिए कि 1600 विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन कितने लीटर दूध की आवश्यकता होगी?


एक घनाभ के आकार का दवाई का बक्सा जिसकी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 20 सेमी, 12 सेमी व 10 सेमी है तो इस बक्से के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।


एक आयताकार लंब बेलन का घनफल 34.50 घन मी है तथा उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.5 मी तथा 1.15 मी है तो उस आयताकार लंब बेलन की लंबाई ज्ञात कीजिए।


एक घनाभ आकार के घरेलू मत्स्यालय बनाने के लिए 2 मिमी मोटी काँच का उपयोग (उसकी दीवार) किया उसकी बाहरी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः सेमी में 60.4 × 40.4 × 40.2 है तो उस मत्स्यालय के लिए अधिक-से-अधिक कितना पानी लगेगा ?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×