Advertisements
Advertisements
Question
खेल और इतिहास के बीच के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट कीजिए।
Explain
Advertisements
Solution
खेल और इतिहास के बीच घनिष्ठ संबंध है।
- खेलों पर लिखने वाले लेखकों के लिए यह आवश्यक होता है कि उन्हें संबंधित खेल के इतिहास की पूरी जानकारी हो।
- किसी खेल की समीक्षा करने के लिए समीक्षक को पहले के खिलाड़ियों की खेल क्षमता और प्रदर्शन के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
- ओलिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल जैसी प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते समय तथा खिलाड़ियों की विशेषताओं को बताते समय समीक्षक को इतिहास का सहारा लेना पड़ता है।
- आकाशवाणी, दूरदर्शन या अन्य चैनलों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की समालोचना करते समय समालोचक को उस खेल के इतिहास, प्रसिद्ध खिलाड़ियों और उनके पराक्रम के बारे में बताना पड़ता है। इससे उसकी समालोचना अधिक रोचक बन जाती है।
- खेल विशेषज्ञ के रूप में बुलाए गए व्यक्ति, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक और प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाली समिति को खिलाड़ियों की जानकारी, उनके गुण और कमियों आदि का अध्ययन करना पड़ता है।
- खिलाड़ियों को भी अपने प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों के इतिहास की जानकारी रखना आवश्यक होता है। संक्षेप में, खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए खेल के इतिहास की जानकारी रखना जरूरी होता है।
shaalaa.com
खेल और इतिहास
Is there an error in this question or solution?
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर इसके नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
खेल और ग्रीक (यूनानी) लोगों के बीच का संबंध प्राचीन समय से है। ग्रीकों ने खेलों को नियमित और सुसंगठित स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने दौड़, थाली फेंक, रथों और घोड़ों की दौड़, दंगल, मुक्केबाजी जैसे खेलों के मैचों का प्रारंभ किया। प्राचीन ओलिंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ओलिंपिया इस ग्रीक शहर में किया जाता था। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनना और विजय प्राप्त करना सम्मान की बात समझी जाती है। |
- प्राचीन ओलिंपिक खेलों की प्रतियोगिता कौन-से शहर में होती थी?
- खेल और ग्रीक लोग इनके बीच का संबंध कौन-सा काल से है?
- ओलिंपिक प्रतियोगिता के विषय में अपना विचार लिखिए।
