Advertisements
Advertisements
Question
मैदानी खेल और घरेलू खेल के बीच के अंतर को स्पष्ट कीजिए।
Distinguish Between
Explain
Advertisements
Solution
| मैदानी खेल | घरेलू खेल |
| १. मैदानी खेल मैदान में खड़े होकर खेले जाते हैं। | १. घरेलू खेल बैठकर खेले जाते हैं। ये खेल घर में अथवा कहीं पर बैठकर खेले जा सकते हैं। |
| २. मैदानी खेलों के लिए व्यायाम तथा कौशल की अधिक आवश्यकता होती है। | २. घरेलू खेलों में अपेक्षाकृत कम व्यायाम तथा कौशल की आवश्यकता होती है। |
| ३. मैदानी खेलों के लिए शारीरिक क्षमता, शक्ति की आवश्यकता होती है। | ३. इन खेलों के लिए शारीरिक क्षमता, शक्ति की आवश्यकता नहीं होती। |
| ४. शक्ति के अधिक खर्च होने के कारण इन खेलों में थकान जल्दी आती है। | ४. शक्ति की आवश्यकता न होने के कारण इन खेलों में थकान जल्दी नहीं आती। |
| ५. मैदानी खेल रोमांचक होते हैं, आनंद भी अधिक मिलता है। | ५. घरेलू खेल रोमांचक नहीं होते, आनंद कम मिलता है। |
| ६. मैदानी खेलों में शारीरिक कौशल की आवश्यकता होने से प्रशिक्षण तथा अभ्यास की आवश्यकता होती है। | ६. घरेलू खेलों में शारीरिक कौशल की आवश्यकता न होने से प्रशिक्षण तथा अभ्यास की उतनी आवश्यकता नहीं होती। |
| ७. मैदानी खेलों में कबड्डी, हॉकी, खो-खो, क्रिकेट आदि देशी तथा विदेशी खेलों का समावेश होता है। | ७. घरेलू खेलों में शतरंज, ताश आदि बैठकर खेले जाने वाले खेलों का समावेश होता है। |
| ८. अधिकतर सभी मैदानी खेलों के लिए स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। | ८. कैरम, शतरंज आदि खेलों को छोड़कर अन्य घरेलू खेलों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाता। |
shaalaa.com
खेलों के प्रकार
Is there an error in this question or solution?
