Advertisements
Advertisements
प्रश्न
खेल और इतिहास के बीच के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट कीजिए।
स्पष्ट करा
Advertisements
उत्तर
खेल और इतिहास के बीच घनिष्ठ संबंध है।
- खेलों पर लिखने वाले लेखकों के लिए यह आवश्यक होता है कि उन्हें संबंधित खेल के इतिहास की पूरी जानकारी हो।
- किसी खेल की समीक्षा करने के लिए समीक्षक को पहले के खिलाड़ियों की खेल क्षमता और प्रदर्शन के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
- ओलिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल जैसी प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते समय तथा खिलाड़ियों की विशेषताओं को बताते समय समीक्षक को इतिहास का सहारा लेना पड़ता है।
- आकाशवाणी, दूरदर्शन या अन्य चैनलों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की समालोचना करते समय समालोचक को उस खेल के इतिहास, प्रसिद्ध खिलाड़ियों और उनके पराक्रम के बारे में बताना पड़ता है। इससे उसकी समालोचना अधिक रोचक बन जाती है।
- खेल विशेषज्ञ के रूप में बुलाए गए व्यक्ति, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक और प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाली समिति को खिलाड़ियों की जानकारी, उनके गुण और कमियों आदि का अध्ययन करना पड़ता है।
- खिलाड़ियों को भी अपने प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों के इतिहास की जानकारी रखना आवश्यक होता है। संक्षेप में, खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए खेल के इतिहास की जानकारी रखना जरूरी होता है।
shaalaa.com
खेल और इतिहास
या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
