हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

खेल और इतिहास के बीच के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट कीजिए। - History and Political Science [इतिहास और राजनीति विज्ञान]

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

खेल और इतिहास के बीच के पारस्परिक संबंध को स्पष्ट कीजिए।

स्पष्ट कीजिए
Advertisements

उत्तर

खेल और इतिहास के बीच घनिष्ठ संबंध है।

  1. खेलों पर लिखने वाले लेखकों के लिए यह आवश्यक होता है कि उन्हें संबंधित खेल के इतिहास की पूरी जानकारी हो।
  2. किसी खेल की समीक्षा करने के लिए समीक्षक को पहले के खिलाड़ियों की खेल क्षमता और प्रदर्शन के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
  3. ओलिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल जैसी प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी देते समय तथा खिलाड़ियों की विशेषताओं को बताते समय समीक्षक को इतिहास का सहारा लेना पड़ता है।
  4. आकाशवाणी, दूरदर्शन या अन्य चैनलों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की समालोचना करते समय समालोचक को उस खेल के इतिहास, प्रसिद्ध खिलाड़ियों और उनके पराक्रम के बारे में बताना पड़ता है। इससे उसकी समालोचना अधिक रोचक बन जाती है।
  5. खेल विशेषज्ञ के रूप में बुलाए गए व्यक्ति, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक और प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाली समिति को खिलाड़ियों की जानकारी, उनके गुण और कमियों आदि का अध्ययन करना पड़ता है।
  6. खिलाड़ियों को भी अपने प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों के इतिहास की जानकारी रखना आवश्यक होता है। संक्षेप में, खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए खेल के इतिहास की जानकारी रखना जरूरी होता है।
shaalaa.com
खेल और इतिहास
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 1.7: खेल और इतिहास - स्वाध्याय [पृष्ठ ५१]

APPEARS IN

बालभारती Itihas aur rajneeti vigyan [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 1.7 खेल और इतिहास
स्वाध्याय | Q ४. (२) | पृष्ठ ५१

संबंधित प्रश्न

निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर इसके नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

खेल और ग्रीक (यूनानी) लोगों के बीच का संबंध प्राचीन समय से है। ग्रीकों ने खेलों को नियमित और सुसंगठित स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने दौड़, थाली फेंक, रथों और घोड़ों की दौड़, दंगल, मुक्केबाजी जैसे खेलों के मैचों का प्रारंभ किया। प्राचीन ओलिंपिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ओलिंपिया इस ग्रीक शहर में किया जाता था। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बनना और विजय प्राप्त करना सम्मान की बात समझी जाती है।

  1. प्राचीन ओलिंपिक खेलों की प्रतियोगिता कौन-से शहर में होती थी?
  2. खेल और ग्रीक लोग इनके बीच का संबंध कौन-सा काल से है?
  3. ओलिंपिक प्रतियोगिता के विषय में अपना विचार लिखिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×